मुख्य डाकघर हमीरपुर में पेयजल संकट

हमीरपुर। तपती गर्मी के मौसम में मुख्य डाकघर हमीरपुर पहुंचने वाले ग्राहकों के लिए पेयजल का प्रबंध नहीं है। डाकघर में पेयजल की व्यवस्था न होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर आने वाले ग्राहक पेयजल लेकर पहुंच रहे हैं। डाकघर में पानी की व्यवस्था न होने से ग्राहक पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है। डाकघर में काम करवाने पहुंचे ग्राहकों प्रदीप, रजनीश, रविंद्र, पूजा, सुप्रिया, अनीता, अनिल, रीना, नीरज, लवली, सोनी, विवेक, किरन ने बताया कि डाकघर में पेयजल की कोई व्यवस्था…

Read More

गारली के नारा में स्कूल बस पलटी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के गारली क्षेत्र के नारा गांव के पास स्कूल बस पलटने की सूचना मिली है। घटना से एक छात्रों, एक महिला के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे निजी स्कूल की बस गारली क्षेत्र से शाहतलाई की ओर जा रही थी, तभी नारा गांव में तीखे मोड़ पर अचानक सामने से स्कूटर आ गया, स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट…

Read More

पारा चढ़ते ही हांफी पेयजल योजनाएं

बड़सर (हमीरपुर)। गर्मी के मौसम में पारा चढ़ते ही बड़सर उपमंडल की पेयजल योजनाएं हांफने लगी हैं। उपमंडल की आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजनाओं में गैलरियां सूखने के कगार पर हैं। खड्डों और नालों पर बनी पेयजल योजनाओं में पानी की किल्लत का अधिक असर हुआ है। पेयजल योजनाओं में 40 से 60 फीसदी जल स्तर गिर गया है। कुछ दिन भीषण गर्मी बनी रही तो खड्डों, नालों में पानी सूख जाएगा। आईपीएच विभाग का मानना है कि तीन सप्ताह भीषण गर्मी रही तो पेयजल योजनाओं से ग्रामीणों को…

Read More

शिक्षा निदेशालय से जांच को पहुंचे अनुभाग अधिकारी

हमीरपुर-भोरंज। स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत भोरंज स्कूल में पात्रता के बावजूद छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने के मामले में निदेशालय ने भी जांच शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय से अनुभाग अधिकारी की जांच अधिकारी के रूप में तैनाती की गई है, जांच का कार्य भी शुरू कर दिया है। जांच अधिकारी ने वीरवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज हासिल किए, तत्पश्चात भोरंज स्कूल से दस्तावेज हासिल किए हैं। निदेशालय में भी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, सारे तथ्यों को देखते हुए रिपोर्ट तैयार…

Read More

आग बुझाने के प्रयास में चार ग्रामीण झुलसे

गलोड़ (हमीरपुर)। उपतहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत नारा के नलवीं गांव में दो मकान आग की चपेट में आ गए, जबकि दो अन्य मकान भी आग की चपेट में आ गए हैं। आग बुझाने के चक्कर में चार लोग झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र गलोड़ में भर्ती करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर केहर सिंह निवासी नलवीं के दो कमराें और एक रसोई, धर्म सिंह का एक स्लेटपोश कमरा जल कर राख हो गया है। ओंकार सिंह, शशि कुमार के मकानों को…

Read More

रास्ता रोककर महिला से की मारपीट

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोककर गाली गलौज और मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी मिलाप चंद निवासी भकरेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 मई को वह अपने खेतों में जा रही थी तो शाम करीब साढ़े छह बजे अशोक कुमार पुत्र स्व. सदाराम ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू…

Read More

अवैध खनन करता एक धरा

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक ट्रैक्टर चालक को अवैध खनन करते पुलिस ने रंगे हाथों धरा है। पुलिस ने चालान कर मौके पर जुर्मान बसूल आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगेंद्र सिंह पुत्र ईश्वरदास निवासी धनपुर, नादौन को पुलिस ने ब्यास नदी में अवैध खनन करते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने चालक का मौके पर चालान कर 5100 रुपए जुर्माना बसूल किया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की है।

Read More

विकलांगों के नहीं बने आधार तो संघर्ष

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड कार्यालय नादौन में विकलांग लोगों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इससे विकलांगों में आधार कंपनी और सरकार के प्रति रोष पैदा हो गया है। अखिल भारतीय विकलांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष विमल बस्सी ने कहा कि आधार हर आम आदमी की पहचान है लेकिन वर्ग के लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं जो वर्ग के लोगों के साथ अन्याय है। अनदेखी को लेकर 23 मई को नगर पंचायत नादौन परिसर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में संघर्ष के…

Read More

पक्का भरो में पेयजल किल्लत

हमीरपुर। हमीरपुर के साथ लगते पक्का भरो कस्बे के पांच परिवारों के नल करीब डेढ़ माह से सूखे पड़े हुए हैं। एनएच विभाग द्वारा खोदी गई सड़क के कारण पाइपें टूटी हैं। हालांकि संबंधित विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में जगवीर चंदेल, जोगेंद्र रणौत, कुलदीप कुमार, मदन लाल ठाकुर, अमर सिंह धीमान आदि का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले एनएच विभाग ने राजमार्ग को चौड़ा करने को खुदाई की थी। इससे क्षेत्र के…

Read More

पांच हजार परिवार शौचालय सुविधा से वंचित

हमीरपुर। हमीरपुर की सभी पंचायतें शौच मुक्त घोषित हो चुकी हैं लेकिन बावजूद इसके गांवों में अभी भी खुले में शौच जाना जारी है। कागजी तौर पर हमीरपुर की 229 पंचायतों को शौच मुक्त दर्शाया गया है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिला में करीब पांच हजार परिवार अभी भी खुले में शौच जा रहे हैं। इनमें से कई परिवारों द्वारा सांझे शौचालयों का प्रयोग किया जा रहा है। यही नहीं निर्मल पुरस्कार प्राप्त पंचायतों में भी इस तरह की स्थिति बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More