बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल सिरहाली खड्ड में अवैध खनन काफी जोरों पर है। सरकार ने खड्ड में खनन कार्य पर रोक लगाई है । इसके बावजूद खनन कार्य बेरोकटोक हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक खड्ड में पेयजल योजना के पास से रेता बजरी उठा रहे हैं। खनन कार्य से जलस्तर नीचे जाने से पेयजल योजना पर भी असर पड़ रहा है। गैलरी में पानी की कमी बनने लगी है। ग्रामीणों ने खनन कार्य को रोकने की मांग की है। सिरहाली खड्ड किनारे मसलाना, दरकोटी, मसलाना खुर्द, गंदक,…
Read MoreCategory: Hamirpur
हमीरपुर के डिपुओं से आधा राशन गायब
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में राशन की कमी आ गई है। डिपुओं में राशन की पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई डिपुओं में चीनी की सप्लाई नहीं पहुंची है, तो कहीं आटा खत्म हो गया है। डिपुओं में राशन की आधी अधूरी सप्लाई पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशानी झेलने को मजबूर है। उपभोक्ता राशन केे लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभाग के जिला में करीब 291 डिपो हैं लेकिन हर डिपो में किसी…
Read Moreकंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती को स्कूलों में पहुंच रहे विज्ञापन
हमीरपुर। प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए फर्जी विज्ञापन पहुंच रहे हैं। फर्जी विज्ञापन में आवेदन कर्ता से 650 रुपए फीस की मांग की गई है। विज्ञापन में पदों की कुल संख्या 19500 बताई गई है लेकिन हैरानी की बात यह है कि न तो सरकार की ओर से विज्ञापन जारी हुआ है। न ही शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन सर्व कंप्यूटर साक्षरता अभियान ने बिना किसी संस्थागत पते के निकला है। पैसे भेजने के लिए दर्शाया…
Read Moreसड़क दुर्घटनाएं रोकने को पुलिस लेगी जनता की राय
हमीरपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आम जनता के सुझाव लेगी। साथ ही जनता को यातायात नियमों, नशा निवारण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने तीन हजार सुझाव पत्र प्रकाशित करवा लिए हैं। इन्हें पंचायत और स्कूल स्तर से आम जनता तक पहुंचाने को प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। हमीरपुर में सड़क दुर्घटनाओं, चोरी की घटनाओं और युवा पीढ़ी में नशे की प्रवृति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि तीनों मुद्दों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से…
Read More20 दोपहिया वाहन चालकों के चालान
हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर ने बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के 20 चालान किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने 10 चालानों का जुर्माना मौके पर वसूल कर 4500 रुपए जुर्माना एकत्रित किया है। जबकि शेष चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने 20 वाहन चालकों का चालान कर 4500 जुर्माना वसूल किया है। जबकि शेष चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है।
Read Moreभक्तों की सफाई व्यवस्था के आगे प्रशासन हुआ बौना
नादौन (हमीरपुर)। संत निरंकारी मिशन के प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 25 मई को नादौन (भड़ोली) में प्रादेशिक समागम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। भक्तों ने समागम की तैयारियों के तहत शुक्रवार को सुबह सबेरे से ही स्थानीय सड़काें पर सफाई अभियान तेज कर दिया। भीष्ण गर्मी के बावजूद सैकड़ों भक्त टोलियों में एनएच 88 नादौन-ज्वाला जी, नादौन-हमीरपुर तथा नादौन होशियार सड़क पर और आसपास बिखरी गंदगी को हटाने में जुटे रहे। बाबा जी के अनुयाइयों ने मात्र एक ही दिन में सफाई अभियान चलाकर…
Read Moreबस-जीप भिड़ंत में आठ यात्री घायल, दो गंभीर
नादौन (हमीरपुर)। नादौन-अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहला में एक जीप और बस की टक्कर में आठ यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद एक को पीजीआई और दूसरे को टांडा रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस अम्ब से नादौन की ओर आ रही थी। कोहला के समीप एक मोड़ पर नादौन से अम्ब की ओर जा…
Read Moreउहल अस्पताल के कर्मिर्यों को कारण बताओ नोटिस
टौणीदेवी (हमीरपुर)। उहल में बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना के दौरान पीएचसी के बंद रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है तथा ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मियों के गैर हाजिर होने पर उनपर गाज गिरना निश्चित है। पिछले माह परनाली गांव में सड़क दुर्घटना में दस लोगों को मौत हो गई थी तथा पांच घायल हो गए थे लेकिन एक किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उहल पर ताले लटके हुए थे। इसके चलते घायलों को हमीरपुर व टौणीदेवी अस्पताल लेकर जाना…
Read Moreरेणु के इलाज को मदद की दरकार
हमीरपुर। लोन से वाहन खरीद मेहनत कर शाम को रोटी का जुगाड़ करने वाले घुमारवीं के एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक निजी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर तैनात महिला की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, बीमारी के कारण नौकरी भी छूट गई है। पत्नी का पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार चल रहा है। रेणु की जिंदगी बचाने को हर तीसरे दिन डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। एक माह में 20 से 22 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। पीड़िता की समय रहते किडनी…
Read Moreचार पियक्कड़ वाहन चालकों के चालान
हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने चारों चालकों का चालान कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलाप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी नादौन, अशोक कुमार पुत्र केसर चंद निवासी कुठार, सूमित कुमार पुत्र किश्न कुमार निवासी भटेरा, नादौन और सुरेश कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी टिक्कर जयसिंहपुर, कांगड़ा का शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किया है। पुलिस ने चारों चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस…
Read More