
हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने चारों चालकों का चालान कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलाप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी नादौन, अशोक कुमार पुत्र केसर चंद निवासी कुठार, सूमित कुमार पुत्र किश्न कुमार निवासी भटेरा, नादौन और सुरेश कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी टिक्कर जयसिंहपुर, कांगड़ा का शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किया है। पुलिस ने चारों चालानों को आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने सभी चालान कार्रवाई को कोर्ट में भेज दिए हैं।
