हमीरपुर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक गुट द्वारा जिला में चुनावी प्रक्रिया की घोषणा के पश्चात कर्मचारी राजनीति में हलचल मचने की संभावना है। चुनावी प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही दूसरा गुट भी सक्रिय हो गया है तथा कर्मचारियों से किसी के बहकावे में न आने का आग्रह किया। दूसरे गुट ने भी चुनावी प्रक्रिया की घोषणा करने के साथ ही 27 मई को बैठक करने की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर के प्रधान मानचंद राणा, महासचिव संजीव प्रभाकर ने कर्मचारियों से आग्रह…
Read MoreCategory: Hamirpur
अधवाणी में दो माह से पेयजल संकट
हमीरपुर। ग्राम पंचायत झनियारा के अधवाणी गांव में दो माह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि संबंधित विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों में देवराज, स्वरूप सिंह, विक्रम सिंह, धर्म सिंह, प्रताप, संजय, नरेश कुमार और सुरेश आदि का कहना है कि अधवाणी गांव में करीब दो…
Read More28 को शिमला में हल्ला बोलेंगे दवा प्रतिनिधि
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिपरजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम शर्मा ने कहा कि दवा प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर 28 जून को लेबर कमिश्नर कार्यालय शिमला में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार के दवा प्रतिनिधि भी प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर लेबर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान हुकम शर्मा ने कहा कि नए शोध को डाक्टरों के माध्यम से जनता तक पहुंचाते हैं लेकिन इसके बावजूद उनके काम करने का समय और न्यूनतम वेतन निर्धारित नहीं है। अस्पतालों में चिकित्सकों से मिलने नहीं…
Read Moreआओ इस धरती को स्वर्ग बनाएं : बाबा हरदेव
ज्वालामुखी/नादौन (हमीरपुर)। आओ इस धरती को स्वर्ग बनाएं। तब मृत्यु के पश्चात इसकी चिंता करने की जरूरत ही नहीं रहेगी। यह लोक सुंदर बना लेते हैं, तब हमारा परलोक अवश्य ही सुंदर हो जाएगा। हम भव सागर से अवश्य ही पार हो जाएंगे और ईश्वर के दरबार में उजला चेहरा लेकर जाएंगे। उक्त उद्गार बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी ने राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम के दौरान व्यक्त किए। दो दिवसीय समागम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से हजारों की…
Read Moreमानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा
नादौन (हमीरपुर)। दो दिवसीय संत निरंकारी समागम के अवसर पर विश्व के नाम संदेश देते हुए निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने कहा कि मानवता ही सच्चा धर्म है। यदि धार्मिक बनना हो तो मानवीय गुणों से युक्त होना होगा। मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा। उन्होंने कहा कि इस समागम में हम इंसानियत के धर्म को विशाल रूप देने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बाबा जी ने कहा कि संसार के हालात आज पीड़ाजनक हैं। लोग इंसानियत…
Read Moreबाबा हरदेव के दर्शनों को उमड़ी भक्तों की भीड़
नादौन (हमीरपुर)। वीर भूमि नादौन में निरंकारी मिशन के प्रादेशिक समागम का शानदार आगाज हो गया है। भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिन चलने वाले इस समागम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के दर्शन को नादौन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक नगरी नादौन में हजारों लोग पहुंच गए हैं। नादौन में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के नादौन पधारने की खुशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न परिधानों में सजे अनुयायियों ने शानदार अंदाज में निकाली झांकी…
Read Moreकराड़ा पेयजल योजना में गहराया पेयजल संकट
हमीरपुर। कराड़ा पेयजल योजना में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल योजना के अंतर्गत करीब एक दर्जन गांवों में तीसरे दिन नाममात्र पेयजल आपूर्ति हो रही है। हालांकि विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया जाता है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। ऐसे में लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। स्थानीय बाशिंदों में दिनेश, सुरेश, अनुपम, अशोक, अंकू, रमणीक, सुमित कुमार, अरुण कुमार, ज्योति, कल्पना, सुनीता, रीना आदि लोगों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में कराड़ा पेयजल योजना पूरी…
Read Moreमानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा
नादौन (हमीरपुर)। दो दिवसीय संत निरंकारी समागम के अवसर पर विश्व के नाम संदेश देते हुए निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने कहा कि मानवता ही सच्चा धर्म है। यदि धार्मिक बनना हो तो मानवीय गुणों से युक्त होना होगा। मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा। उन्होंने कहा कि इस समागम में हम इंसानियत के धर्म को विशाल रूप देने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बाबा जी ने कहा कि संसार के हालात आज पीड़ाजनक हैं। लोग इंसानियत…
Read Moreदेवर के खिलाफ अश्लील हरकतों का आरोप
बड़सर (हमीरपुर)। जिला के गलोड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गलोड़ चौकी में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात नौ बजे उसका देवर शराब पीकर उसके कमरे में आया तथा गलत हरकतें करने लगा। महिला ने पड़ोसी ताया ससुर को देवर की करतूत बताई। उन्होंने पुलिस चौकी फोन कर इसकी सूचना दी।…
Read Moreवन रक्षक भर्ती को पहुंचे अभ्यर्थी बेरंग लौटे
हमीरपुर। बहुतकनीकि कालेज बड्डू के खेल मैदान मेें चल रही वन रक्षकों की भर्ती में भाग लेने आए युवकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है। शनिवार को वन रक्षक में भर्ती होने का सपना संजोए दर्जनों अभ्यर्थी निर्धारित स्थल पर पहुंचे लेकिन वहां भर्ती प्रक्रिया न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। छुट्टी का दिन होने से भर्ती में भाग लेने आए अभ्यर्थियों को तपती धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा है। भर्ती के लिए बड़सर, भोरंज, बिझड़ी, ताल, अमरोह, हमीरपुर, नादौन से अभ्यर्थी पहुंचे हुए थे।…
Read More