टौणीदेवी (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र रोपा के चोरों ने ताला तोड़ दिया तथा सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र रोपा का बीती रात को चोरों ने ताला तोड़ दिया तथा इसके अंदर रखा सामान उड़ा ले गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जब सुबह देखा तो ताले टूटे हुए थे। इसके चलते वह हक्के बक्के रह गए तथा इसकी सूचना पंचायत व पुलिस को दी गई। रोपा पंचायत के उपप्रधान रणजीत सिंह ने सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से चोर सिलेंडर और अन्य सामान चुरा ले गए है जिससे अब केंद्र के बच्चों को भोजन तैयार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से चोरों का तुरंत सुराग लगाने की मांग की है जिससे मामले का पटाक्षेप हो सके। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अशोक ठाकुर ने भी पुलिस से चोरों का सुराग लगाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस को चोरी की शिकायत मिली है तथा मामले की जांच की जाएगी।
Related posts
-
भाजपा ने बिकाऊ प्रत्याशी उतरे चुनाव में, हम उतरेंगे ईमानदार प्रत्याशी : सीएम सुक्खू
सीएम सुक्खू ने पाला बदलने वाले विधायकों पर फिर किया जवानी हमला कहा कि कांग्रेस चुनावों... -
भाजपा ने हमीरपुर में शुरू किया प्रचार मगर कांग्रेस तय नहीं कर पाई है प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा 13 मार्च को अनुराग सिंह ठाकुर को प्रत्याशी... -
पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए 81 वर्षीय प्रधान ने उठाए ये कदम
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत लंबलू के 81 वर्षीय प्रधान करतार सिंह चौहान...