नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नादौन के समीप गगाल में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया, तीनों का उपचार दिया गया। ट्रक और टैंपों के बीच टक्कर के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। टैंपो के चालक सुनील कुमार पुत्र उधम सिंह निवासी औद्योगिक क्षेत्र कोहला ने बताया कि वह अपनी माता कमलेश कुमारी तथा एक अन्य रिश्तेदार रजनी देवी के साथ हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहा था कि गगाल के निकट नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहे गैस सिलेंडर से लदे एक ट्रक द्वारा साइड में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह स्वयं, उसकी माता कमलेश कुमारी तथा रजनी देवी घायल हो गए। सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक उनकी तरफ आ गया जिसके कारण यह टक्कर हुई। बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है।
Related posts
-
भाजपा ने हमीरपुर में शुरू किया प्रचार मगर कांग्रेस तय नहीं कर पाई है प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा 13 मार्च को अनुराग सिंह ठाकुर को प्रत्याशी... -
पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए 81 वर्षीय प्रधान ने उठाए ये कदम
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत लंबलू के 81 वर्षीय प्रधान करतार सिंह चौहान... -
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल में कई प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास, मुख्यमंत्री नहीं होंगे कार्यक्रम में शामिल
भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे...