बनीखेत (चंबा)। लोक निर्माण विभाग में एक कनिष्ठ अभियंता और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में उत्पन्न तनाव विभाग के प्रमुख अभियंता के दरबार में पहुंच गया है। कनिष्ठ अभियंता ने उन तमाम बेलदारों की मंगलवार क ो गैरहाजिरी लगा दी है, जो सड़क की बजाय दफ्तर में चपरासी का काम कर रहे थे। उधर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता से शिकायत की है कि डलहौजी उपमंडल के जंद्रीघाट-बलेरा अनुभाग में अनुबंध के आधार पर नियुक्त कनिष्ठ अभियंता मदन कांगटा ने दफ्तर में काम कर रहे बेलदारों की तो अनुपस्थिति लगा…
Read MoreCategory: Chamba
जेल के पास बस अड्डा निर्माण मंजूर नहीं
चंबा। निजी बस आपरेटर यूनियन की बैठक मंगलवार को प्रधान रवि महाजन की अध्यक्षता में बालू में हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चंबा आगमन पर उनका धन्यवाद किया गया। इस मौके पर रवि महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों के लिए कई योजनाओें की सौगात चंबा वासियों को दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बस अड्डा जेल के पास बनाने का निर्णय लिया है, निजी बस आपरेटर यूनियन इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सन 2006-07…
Read Moreब्रंगाल में खुलेगा विद्युत सब स्टेशन
बनीखेत/ सुंडला (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को भलेई क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने ब्रंगाल व सुंडला में पीएचसी भवनों का शिलान्यास किया। वहीं नलेड स्कूल को माध्यमिक व पज्जा स्कूल को जमा दो का दर्जा देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सपाहण गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण व ब्रंगाल में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की भी घोषणा की। इससे पहले विधायक आशा कुमारी व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री के भलेई पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक समिति भलेई के अध्यक्ष कमल…
Read Moreदुकानें हटाने पर होगा विचार : सीएम
चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक हजार वर्ष पुराने चंबा शहर की सुंदरता को सहेजने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक चौगान के किनारे बनाई गई दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर विचार किया जाएगा। इससे पूरा चौगान खुला व विस्तृत दिखेगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले चंबा की अदालत ने भी चौगान किनारे बनाई गई दुकानों को यहां से हटाने और चौगान में व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला सुना रखा है। मुख्यमंत्री ने बृजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में…
Read More26 लाख से बनेगी पार्किंग
गैहरा (चंबा)। विकास खंड मैहला के धरवाला में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने उप तहसील का उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री ने उप तहसील का विधिवत उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धरवाला में जल्द 26 लाख की लागत से पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने धरवाला में उप तहसील खोलने की घोषणा की थी, जो मात्र घोषणा बनकर ही रह गई थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आकर अपने वादों को पूरा किया है। भाजपा…
Read Moreनए बस स्टैंड निर्माण का रास्ता किया साफ
चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला अस्पताल की हालत सुधारने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि चंबा में भी सरकार डाक्टर तो तैनात करती है, मगर वे यहां नहीं आते। उन्होंने जिला अस्पताल का दर्जा बढ़ाने का भी आश्वान दिया है। उन्होंने चंबा बस स्टेंड के निर्माण की बाधाओं को दूर करते हुए पुरानी जेल को जल्द तोड़ कर यहां नए बस स्टेंड का निर्माण कार्य शुरू करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह पुरानी जेल को…
Read Moreचुवाड़ी में करोड़ों रुपये के शिलान्यास
सिहुंता/चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुवाड़ी में करोड़ों रुपये के शिलान्यास किए। सबसे पहले गरनोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 516.21 लाख रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत बनने वाली साढ़े 10 किलोमीटर पातका-हाथीधार सड़क का शिलान्यास किया। इससे लगभग एक हजार की आबादी लाभान्वित होगी। इसके बाद चुवाड़ी में तीन कूहलों के पुननिर्माण के लिए चार करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इसके चलते चुवाड़ी चौगान में जनसभा को संबोधित करते…
Read More40 हजार बिल देख उड़े होश
तेलका (चंबा)। सलूणी विकास खंड की मोड़ा पंचायत में बिजली के बिलों के झटकों ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। भारी भरकम बिजली के बिल आने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। मोड़ा पंचायत के लोग बिजली बोर्ड द्वारा दिए गए दो माह के बिल को देखकर चकित रह गए हैं। पंचायत के एक व्यक्ति का 40,400 रुपये बिल आया है। इससे उपभोक्ताओं को बिल अदा करने की चिंता सताने लगी है। खास बात यह है कि दो तीन बल्ब जलाने वाले लोगों को इतने ज्यादा बिल आए हैं। लिहाजा…
Read Moreबर्फबारी से पौने दो करोड़ का नुकसान
चंबा।(गीता)बर्फबारी के कारण सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को लगभग एक करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आंकलन करने के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस वर्ष जिला में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के चलते सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की लगभग 146 स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें से 121 स्कीमें पेयजल की और 23 स्कीमें सिंचाई की शामिल हैं। इसके अलावा बर्फबारी के कारण एक सड़क और कुछ फ्लड प्रोटेक्शन वर्क को भी नुकसान हुआ है।…
Read Moreसर्दियों में गहराया पानी का संकट
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत खुशनगरी के पांच गांवों में लगभग 15 दिन से पानी की सप्लाई बाधित पड़ी हुई है। ऐसे में दो दर्जन से ज्यादा परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पंचायत के राख एक-दो, शुक्राह, डडवाड़ी और गैला गांवों में लगभग 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसके चलते ग्रामीण लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से पानी ढो रहे हैं। स्थानीय निवासी हरिचंद, भागी राम, बलदेव, जगराम, जन्म सिंह, चेत सिंह और लेखराज के अनुसार उनके गांवों में 15 दिन…
Read More