चम्बा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे

चम्बा : प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था इस समय रामभरोसे है क्योंकि जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ सटी हिमाचल के जिला चम्बा की सीमा पर तैनात जवान आईटीबीपी की 9 सुरक्षा चौकियों से नीचे आ गए हैं और इनके स्थान पर अभी तक कोई भी अन्य सुरक्षा बल तैनात नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार मौजूद समय में जिला चम्बा की 213 किलोमीटर सीमा जोकि जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी क्षेत्र के साथ सटी हुई है, पर किसी भी प्रकार की आतंकी वारदात को आतंकवादी अंजाम देने में सफल न हों इसके…

Read More

चंबा में अधिनियम के तहत नहीं बनी कमेटियां

चंबा। हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों के बावजूद जिला में वनाधिकार अधिनियम के तहत कमेटियों का गठन नहीं किया गया है। इससे लोगों को अपने अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है। गुज्जर समाज कल्याण सभा के अध्यक्ष हसन दीन, महासचिव गुलजार अहमद, हिमाचल बचाओ संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष जगदीश चंद, प्रेस सचिव जान मोहम्मद, सलाहकार लाल सिंह, संकल्प परियोजना की कंपेनर उमा कुमारी और लाल सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 14 मार्च, 2012 को केबिनेट में वनाधिकार अधिनियम 2006 को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय…

Read More

प्रैक्टिकल आफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का अध्ययन

चंबा। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के चौथे दिन देश भर से आए चिकित्सकों ने प्रैक्टिकल आफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का अध्ययन किया। इसके अलावा निदान, डोसोलाजी और पल्स रीडिंग जैसे विषयों पर गहनता से अध्ययन किया। कार्यशाला में पंजाब से आए आधुनिक चिकित्सा विशेषज्ञ एवं अनुसंधानकर्ता डा. प्रभजोत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। मौजूदा समय में प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को विकसित करने की…

Read More

रेट लिस्ट न लगाने वाले डिपो होल्डरों पर गिरेगी गाज

चंबा। जिला में उचित मूल्य की दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने वालों पर गाज गिर सकती है। इसके अलावा राशन का रिकार्ड दुरुस्त न करने वाले और राशन आवंटन में हेरा फेरी करने वाले डिपो होल्डरों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक उचित मूल्य की दुकानों में राशन में हेरा-फे री करने वाले डिपो होल्डरों पर विभाग पैनी नजर रखे हुए। कोई व्यक्ति राशन में गड़बड़ी करता पाया गया तो विभाग द्वारा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई…

Read More

मनरेगा मजदूरों को मिलेगी 6 माह की मजदूरी

सलूणी (चंबा)। मनरेगा में कामगारों को छह माह से मजदूरी नहीं मिल रही थी। कामगार मजदूरी के लिए बार-बार बीडीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। कामगाराें को मनरेगा के तहत धनराशि बीडीओ कार्यालय न पहुंचने के कारण मजदूरी का पैसा नहीं मिल रही थी। इस वजह से इलाके में विकास कार्य पर भी विराम लग गया था। अब बीडीओ कार्यालय में मनरेगा के तहत एक करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस पैसे से पहले कामगारों को मजदूरी का पैसा दिया जाएगा। उसके बाद पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों…

Read More

भरमौर में रही सारा दिन लाइट गुल

चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी होने के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं, लाइट की आंखमिचौली ने भी लोगाें को सारा दिन खूब परेशान किया। बाथरी और जसूर में 132केवी लाइन के मरम्मत कार्य होने के कारण सारा दिन लाइट आती जाती रही। इस वजह से सरकारी और निजी कार्यालयाें में कामकाज काफी प्रभावित हुआ। भरमौर में तो सारा दिन ही लाइट गुल रही। इलाके में सुबह के वक्त बर्फबारी भी हुई। इस वजह से इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ी। लाइट न होने के कारण कार्यालय में…

Read More

पुखरी में चोरों ने तोड़े निजी स्कूल के ताले

पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी में चोरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार की रात को एक निजी स्कूल के मैन गेट का ताड़ा तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने तीन कमरों का ताला तोड़ा। इसके बाद चोरों ने दफ्तर में रखे बक्से को खोलकर सामान यहां वहां फेंक दिया। इसके अलावा बेल्डिंग की दुकान पर भी चोंरों ने हमला किया और दुकान का ताला तोड़कर अंदर सामान को चुराने की कोशिश की। जब स्कूल की चपरासी सुबह स्कूल पहुंची तो स्कूल के ताले इधर…

Read More

रैबीज से बच्ची की मौत

भरमौर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पागल कुत्ते के हमले में जख्मी हुई बच्ची की रैबीज के कारण मौत हो गई। बीते 18 नवम्बर को स्कूल जा रही 8 वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। रैबीज के प्रभाव से शुक्रवार रात बच्ची ने पठानकोट के अस्पताल में दम तोड़ दिया।मृतक बच्ची के पिता कालू राम ने बताया कि कुत्ते ने लड़की के चेहरे पर दांत गड़ाए थे जिस कारण रैबीज तुरंत मस्तिष्क तक पहुंच गया था। मुख्यालय में करीब 2 हजार बच्चे विभिन्न स्कूलों…

Read More

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटे विशेषज्ञ

चम्बा : इलैक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें इस पद्धति में प्रयोग होने वाली 114 वन औषधियों का गहन अध्ययन करने के लिए देश भर के 14 प्रांतों से 40 से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बृज लाल ने किया। उन्होंने हिमालयन हर्बल पर विशेष डाक्यूमैंट्री दिखाते हुए बताया कि हिमालय में उत्पन्न होने वाली वन औषधियां गुणवत्ता के लिहाज से श्रेष्ठ पाई गई हैं। उन्होंने इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में प्रयुक्त होने वाली वन औषधियों को एक मानक…

Read More

दूरसंचार सिग्नल गुल, उपभोक्ता परेशान

सिहुंता (चंबा)। समोट, टिकारी, डूहग और आसपास के इलाकों में बीएसएनएल का सिग्नल सारा दिन मोबाइलों से गायब रहा। इस वजह से उपभोक्ता अपनों से संपर्क नहीं कर पाए। बीच में सिग्नल आ भी जाए तो बात हेलो-हेलो में कट जा रही थी। सिग्नल समस्या बारे कई बार निगम को अवगत करवाया गया। अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। सिग्नल न होने के कारण 500 के करीब उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं कर्ण सिंह, देव राज, नीतू, मोनिका, श्याम ने बताया कि इलाके में…

Read More