तीसा (चंबा)। बैरागढ़ पंचायत के श्रीसेठा गांव को छह साल के बाद भी सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। इस आठ किलोमीटर सड़क का काम छह साल पहले शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सड़क का निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से छह साल में मात्र आधा किलोमीटर सड़क ही बनाई गई है। इसके बाद इसका काम अधर में लटक गया है। सूत्रों के मुताबिक जहां पर इस सड़क…
Read MoreCategory: Chamba
अस्पताल को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू
चंबा। जिला अस्पताल को आधुनिक तरीके से डवेल्प करने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन तीमारदारों की सुविधा के लिए वार्ड के बाहर उपचाराधीन मरीज का बेड संबंधी पूरी जानकारी बोर्ड के माध्यम से मुहैया करवाएगा। इससे अब तीमारदार को नर्स सेवा कक्षा में मरीज के बेड नंबर के बारे में जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वार्ड के बाहर बोर्ड में तमाम जानकारी दी होगी। इसको हर रोज अपडेट करने की ड्यूटी स्टाफ नर्स की रहेगी। इसके बाद वार्ड के बाहर बाक्स भी लगाए जाएंगे। इसमें भी…
Read Moreजान जोखिम में डालकर पढ़ाई को मजबूर
चम्बा : जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर रावी नदी के दूसरे छोर पर मौजूद तडग़्रां में रहने वाले लोगों को इन दिनों अपनी जान को रोज मौत के मुंह में डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि इस गांव के लोग इस खतरे को शौकिया तौर पर उठाने के लिए मजबूर हैं या फिर वे इससे अनजान बने हुए हैं लेकिन कोई दूसरा विकल्प न होने के चलते उन्हें ऐसा करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि…
Read Moreदेवदार की लकड़ी ले जाते 2 धरे
चम्बा : अवैध रूप से देवदार की लकड़ी से बनी गृह निर्माण सामग्री गाड़ी में ले जाते हुए 2 लोगों को वन मंडलाधिकारी चम्बा ने रंगे हाथों पकड़ा है। इस इमारती लकड़ी को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिस गाड़ी में यह इमारती लकड़ी ले जाई जा रही थी, उसे भी कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम वन मंडलाधिकारी चम्बा ने साहो क्षेत्र के दौरे के दौरान रास्ते में शक के आधार पर उक्त गाड़ी को…
Read Moreनिगम की बस बंद होने से बढ़ी मुश्किलें
छतराड़ी (चंबा)। चंबा-छतराड़ी-कूंर रूट पर निगम की बस बंद होने से सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस न चलने से सवारियों को पैदल ही अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। बस कूंर से साढ़े छह बजे चंबा के लिए आती है। इसमें कूंर, छतराड़ी व आसपास के इलाकों से लोग चंबा आते हैं। बस में कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी सफर करते हैं। वहीं, चंबा से कूंर के लिए बस शाम 4 बजे चलती है। बस न आने के कारण कर्मचारियों…
Read More77 किलो 200 ग्राम नागछतरी पकड़ी
खैरी (चंबा)। स्थानीय थाना में अब्दुल गफूर पुत्र फतेह निवासी नेहरा और तेज दीन पुत्र अजीज निवासी बखेतर के खिलाफ आईपीसी की धारा 41, 42 और 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर को 12:45 बजे जब निरीक्षक जगदीश चंद प्रभारी थाना खैरी मुलाजमान के साथ तलेरु गांव के पास ट्रैफिक चेकिंग कर रहे थे तो एक आल्टो कार नं. एचपी 44-2342 को चेक किया गया तो उसके अंदर 77 किलो 200 ग्राम नाग छतरी बरामद हुई। उन्हाेंने बताया कि…
Read Moreचंबा कालेज में बिना लाइब्रेरियन छात्र परेशान
चंबा। स्थानीय कालेज में करीब एक वर्ष से लाइब्रेरियन का पद खाली पड़ा हुआ है। लाइब्रेरियन न होने के कारण छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक साल से कालेज में लाइब्रेरी बिना लाइब्रेरियन के चल रही है। इससे छात्रों को नो ड्यूज के दौरान घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा लाइब्रेरी से पुस्तकें निकालने तथा जमा करवाने में भी परेशानी होती है। छात्र राकेश कुमार, अशोक कु मार, परविंद्र ठाकुर, अरुण तथा सुमित ने बताया कि…
Read Moreट्रक की टक्कर से घायल ने दम तोड़ा
चंबा। स्थानीय थाना में ठेठी राम पुत्र जय राम निवासी कुगति की शिकायत पर महिंद्र सिंह पुत्र चंद राम निवासी टिक्का पंजासा पटंवां पठानकोट पर आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर को उपरोक्त का भाई बुधिया राम स्कूटर नं. एचपी 48-3203 लेकर सुल्तानपुर की तरफ आ रहा था। जब वाघुन के पास पहुंचा तो ट्रक नं 1 एचपी 48-0258 ने टक्कर मारी। इससे बुधिया राम घायल हो गया। इससे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां…
Read Moreआरडीसी को चंबा के चार कैडेट्स सिलेक्ट
चंबा। देहरी काले में आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के दौरान राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय चंबा के एनसीसी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया। 21 से 29 नवंबर तक आयोजित इस कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अव्वल स्थान हासिल किया। इसके चलते कालेज के चार एनसीसी कैडेट्स विनोद, ओम प्रकाश, पवन और राकेश को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए चयनित किया गया। कालेज के एनसीसी प्रभारी मनेश वर्मा ने बताया कि…
Read Moreनहीं हुआ भुगतान तो नहीं करेंगे काम
चंबा। साक्षर प्रेरक संघ की बैठक अलग-अलग मुद्दों के साथ वेतन न मिलने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड चंबा के प्रधान आयूब खान ने की। उन्होंने कहा कि प्रेरकों को 11 माह से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से उन्हें अपने घर का खर्चा चलाने में परेशानी पेश आ रही है। 11 माह से प्रेरक अपने खर्चा पर ही नवसाक्षरों को पढ़ा रहे हैं। बार-बार वेतन अदायगी की मांग करने पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रेरक संघ ने…
Read More