चंबा। प्रदेश स्तरीय सीनियर-जूनियर ओपन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चंबा कालेज के प्रतिभागियों ने चार पदक हासिल किए। इसमें तीन स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। देहरी कालेज में 24-25 दिसंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में कालेज के छात्रों ने यह कारनामा किया है। कालेज की स्पोर्ट्स टीचर सुनीता महाजन ने बताया कि सीनियर महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा में स्थानीय कालेज की छात्राओं ने आलओवर ट्राफी पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि 48 किलो वर्ग में शारदा कुमारी और 53 किलो वर्ग में अनीता कुमारी ने स्वर्ण पदक…
Read MoreCategory: Chamba
दो करोड़ से संवरेगी दियोगा-चकलु सड़क
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी कीदियोगा से गुवालु तक सड़क का जीर्णोद्धार जल्द होगा। इस 12 किलोमीटर सड़क को लोकनिर्माण द्वारा पक्का किया जाएगा। सड़क की रिपेयर के लिए लोकनिर्माण विभाग को एक करोड़ 96 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके अबरोल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क को पक्का करने के लिए एक करोड़ 96 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि से सड़क की टायरिंग, मेटलिंग और पैचवर्क का काम किया जाएगा। उन्होंने…
Read Moreकक्षाओं में ठूंस-ठूंस कर भरने पड़ रहे छात्र
भरमौर (चंबा)। तहसील मुख्यालय भरमौर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्रों की बढ़ती तादाद के आगे कमरे कम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस स्कूल में जमा एक और दो की कक्षाओं में छात्रों की संख्या में काफी बढ़ गई है। इससे छात्रों को कक्षा में बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो रही है। यहां पर छात्रों की संख्या में इजाफा होने के कारण स्कूल मेें अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग उठने लगी है। विशेष रूप से इतिहास, राजनीति शास्त्र और हिंदी की कक्षा के दौरान बच्चों…
Read Moreकार में मृत मिला दिल्ली का ड्राइवर
डल्हौजी : एक होटल की पार्किंग में खड़ी कार में आज सुबह एक व्यक्ति मृत पाया गया। कार में शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र राम कुमार निवासी 29ए मांगी राम पार्क, दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से घूमने आए पर्यटक रात को एक होटल में ठहरे हुए थे। उनके ड्राइवर ने कार (नं. डी.एल.4-सी.एन.वी.-5157) को होटल की पार्किंग में खड़ा किया और खुद गाड़ी में सो गया था। सुबह चालक के न उठने पर होटल स्टाफ व…
Read Moreगैंगरेप के खिलाफ निकाली रैलियां
चम्बा : महाविद्यालय सलूणी की छात्राओं ने दिल्ली में हुए गैंगरेप की घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रताडि़त युवती को न्याय दिलवाने व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए नायब तहसीलदार सलूणी दिलो राम भारद्वाज के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा और एक रैली निकालकर न्याय की मांग की। वहीं सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के छात्र संगठन ने भी मौन रैली निकाली। रैलियों का मकसद समाज में फैली कुरीतियों का विरोध करना था। छात्राओं का कहना है कि रूढि़वादी, प्रतिक्रियावादी साम्प्रदायिक और पुरुष…
Read Moreकालेज दरबार हाल में समारोहों पर रोक
चंबा। स्थानीय कालेज के दरबार हाल में अब समारोहों का आयोजन नहीं होगा। निजी कालेज के समारोह में हुई तोड़फोड़ के बाद कालेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कालेज के प्राचार्य एमएल शर्मा ने बताया कि दरबार हाल में कालेज के अलावा अन्य किसी प्रकार के कार्यक्रम नही होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के आयोजन के लिए कालेज प्रशासन को तीन हजार मिलते हैं, जबकि इस दौरान कालेज प्रशासन को हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरबार हाल कालेज का है और इसमें केवल कालेज…
Read Moreरायपुर में डेढ़ माह से नहीं बन रहा मिड डे मील
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायपुर में बच्चाें को दोपहर भोजन नहीं मिल रहा है। स्कूल में दोपहर का भोजन बने डेढ़ माह से भी अधिक समय हो गया है। स्कूल में भोजन न पकने के कारण बच्चों को भूखे पेट पढ़ाई करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल का सीएचटी डेढ़ माह से स्कूल नहीं आ रहा है। इस कारण न तो स्कूल में दोपहर का भोजन पक रहा है और न ही स्कूल के दूसरे कार्य सिरे चढ़ रहे हैं। अध्यापक के स्कूल से गैर…
Read Moreगलत टिकट आवंटन से हारी भाजपा
सिहुंता (चंबा)। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कांगड़ा-चंबा विधानसभा सीटों के टिकटों का आवंटन सही न होने के कारण कांगड़ा की 15 में से तीन ही सीटें भाजपा की झोली में आई। इसके अलावा चंबा में पांच में से तीन सीटों पर ही भाजपा जीत दर्ज कर पाई। कांगड़ा और चंबा की 20 में से मात्र छह ही सीटों से संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 68 सीटों में से केवल 26 सीटें भाजपा और 36 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया।…
Read Moreडल्हौजी में पार्सल पैकिंग सेवा शुरू
डल्हौजी : डाकघर डल्हौजी में ग्राहकों की सुविधा हेतु डाक पार्सल पैकिंग सेवा का शुभारंभ आज एमएस रामानुजम चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा किया गया। अब इस सेवा के माध्यम से 35 किलोग्राम प्रति पार्सल तक का सामान दुनिया में कहीं भी भेजा जा सकता है। यह जानकारी देते हुए मुख्यातिथि एमएस रामानुजम ने बताया कि इसके लिए विभाग ने विभिन्न साइज के बक्सों की व्यवस्थाएं की हैं जिसकी पैकिंग भी विभाग खुद ही करेगा जिसके लिए जरूरी मशीनें यहां मौजूद हैं। इससे ग्राहकों को अब पार्सल पैकिंग…
Read Moreचम्बा सीमा की सुरक्षा नई सरकार के लिए चुनौती
शिमला : जिला चम्बा से आईटीबीपी की बटालियन हटाने का मामला राज्य की नई सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी, यह 20 दिसम्बर को स्पष्ट हो जाएगा। ऐसे में इस संवेदनशील मामले में नई सरकार किस तरह से अपना पक्ष रखेगी, उससे तय होगा कि केंद्र अपने फैसले पर अडिग रहता है या फिर पहाड़ी राज्य के हित को ध्यान में रख अपने फैसले पर पुनर्विचार करता है? गौरतलब है कि केंद्र नवम्बर माह में आईटीबीपी की बटालियन चम्बा से वापस बुलाने का…
Read More