चंबा। एनएचपीसी की पन विद्युत परियोजनाओं की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर एनएचपीसी प्रबंधन हरकत में आ गया है। जिले में एनएचपीसी की परियोजनाओं के अधिकारियों ने हड़कंप मचा है। पहले तो इन प्रोजैक्टों के अधिकारी अपनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर हकरत में नहीं आए। अब उन पर तलवार लटकी तो उन्होंने आनन-फानन में बिना कानूनी औपचारिकता के ही अवैध कब्जों पर जेसीबी चलानी शुरू कर दी। निगम के आला अधिकारियों ने इसकी शिकायत पर जवाब तलबी शुरू की है तो जिले की निगम से जुड़ी…
Read MoreCategory: Chamba
जिप ने दसवीं के खराब परिणाम पर मांगा जवाब
चंबा। जिला परिषद की बैठक में जिला में दसवीं कक्षा के खराब रिजल्ट का मामला भी गरमाया रहा। इस पर जिप ने नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग से इसका जवाब मांगा है। इस दौरान कीड़ी वार्ड जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने यह मामला उठाते हुए कहा कि इस दफा बोर्ड की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। उनके वार्ड के रजेरा, करीयां, तराला, लड्डू व कीड़ी स्कूल का वार्षिक परिणाम संतोषजनक नहीं है। रायल्टी के लिए सरकार को जल्द रिमांइडिंग प्रस्ताव भेजा जाएगा।…
Read Moreजिला के 16 स्कूलों में शुरू नहीं हो पाई आईटी
चंबा। जिला के डेढ़ दर्जन के करीब स्कूलों में आईटी शिक्षा शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं को आईटी शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से जिला के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आइटी शिक्षा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक कंपनी के माध्यम से अध्यापकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार भी हो चुका है, लेकिन आईटी शिक्षा को शुरू नहीं किया गया है। मौजूदा समय में पूरे जिला में 91 के करीब…
Read Moreमिंजर मेले के आयोजन को उप समितियां गठित
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कदम ने की। मिंजर मेला 2013 के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आयोजन 28 जुलाई से चार अगस्त तक किया जाएगा। मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में 12 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अन्य सात दिन में दस बजे तक की कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उपायुक्त ने कहा कि मिंजर मेले के…
Read Moreभरमौर में फिर शुरू हुआ शह और मात का खेल
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस के योद्धाओं केे मैदान में उतरते ही एक बार फिर शह और मात का खेल शुरू हो गया है। कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी को चुनावी रण में उतारा है तो दूसरी और भाजपा ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर पर दाव खेला है। भरमौर विधानसभा क्षेत्र इसी संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस क्षेत्र से इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनो…
Read Moreआचार संहिता से अटका जिप का शेल्फ
चंबा। जिला परिषद की बैठक में आचार संहिता के चलते मनरेगा का शेल्फ नहीं रखा जा सका है। इससे जिला परिषद हैड से मनरेगा के होने वाले कार्य को स्वीकृति मिलने का इंतजार और बढ़ गया है। इस बार शेल्फ तीन माह लेट हो सकता है। इससे विकास कार्यों की गति धीमी होगी। इसका सीधा असर जिला की जनता पर पड़ेगा। जिला परिषद में बजट पास होने से जिप हेड से कार्य शुरू होने की आस लगाए बैठे लोगों की उम्मीदों को भी झटका लगा है। ज्ञात रहे कि पहले…
Read Moreबैरागढ़ स्कूल में छात्र107 और पास हुए तीन
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में दसवीं कक्षा का परिणाम काफी खराब रहा। इस स्कूल में 107 में से तीन छात्र ही पास हो पाए हैं। स्कूल का परिणाम खराब आने के कारण अभिभावकों में रोष व्याप्त है। चतर सिंह, दीन मोहम्मद, चमन सिंह, देस राज, धर्म सिंह, रूप सिंह और हेम राज ने आरोप लगाया है कि विभाग की लापरवाही के कारण उनके बच्चों का साल बर्बाद हो गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिजल्ट को…
Read Moreआधा दर्जन ने एक को पीट कर अस्पताल पहुंचाया
सिल्लाघ्राट चंबा। स्थानीय थाना के तहत भनाग मेें करीब आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने चंद्र पुत्र विजा गांव भनाग डाकखाना सिल्लाघ्राट की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में कर्मू पुत्र धारो, बचना पुत्र कर्मू, संजू पुत्र कर्मू, जर्मू पुत्र सुखदेव, सुनील पुत्र प्रकाशो व नारायण पुत्र हिम्मतु निवासी गांव भनाग शामिल हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने यह जानकारी देते…
Read Moreनशीले कैप्सूल रखने पर दो गिरफ्तार
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय पुलिस ने नशीले कैप्सूल रखने पर दो लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के महत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सादिक मोहम्मद पुत्र गुलाम रसुल निवासी वार्ड चार चुवाड़ी और दविंद्र कुमार पुत्र जगत राम निवासी वार्ड नंबर पांच चुवाड़ी को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 मई की शाम जब स्थानीय पुलिस थाना के एसआई भूपिंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ त्रिमठ के पास नाका लगाकर यातायात…
Read Moreदो महीने से स्कूल के नलों से नहीं टपका पानी
चंबा। कल्हेल पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढांड में विद्यार्थियों को पेयजल नहीं मिल रहा है। स्कूल में बिना पानी के मिड डे मील बनाने में स्कूल प्रबंधन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूली बच्चों ने समस्या के संबंध में उपायुक्त संदीप कदम को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्कूल के नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रहा है। स्कूल में अध्ययनरत 47 बच्चों को पानी पीने के लिए भटकना पड़…
Read More