अंशकालीन जलवाहकों की प्रमोशन लटकी

चंबा। जिला के दर्जनों अंशकालीन जलवाहकों की प्रमोशन लटक गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनावों के चलते आचार संहिता लगने के कारण अंशकालिक जलवाहक ों को पदोन्नति के लिए अब लगभग दो महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। आचार संहिता के चलते एक माह तक पदोन्नति पर रोक है। इसके बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी करने को भी एक माह लग सकता है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला भर के स्कूलों में सेवाएं दे रहे दर्जनों अंशकालीन जलवाहक पदोन्नत होंगे। सरकार की ओर से नौ साल का…

Read More

किराये के भवनों में 30 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र

चंबा। जिला आयुर्वेदिक विभाग के 50 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपने भवन नहीं मिल पाए हैं। वर्तमान में ये केंद्र किराये के भवनों और दान के भवनों में चल रहे हैं। जिला में चल रहे 103 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30 केंद्र किराये के तथा 23 केंद्र दान के भवनों में चल रहे हैं। किराये के भवनों का हर माह स्वास्थ्य विभाग को हजारों का किराया चुकाना पड़ता है। हर वर्ष लाखों रुपए किराये का भुगतान विभाग को करना पड़ता है। दान के अधिकतर भवन विभाग को पंचायतों द्वारा उपलब्ध…

Read More

विवाद के बाद कर्मचारी महासंघ के चुनाव रद

भरमौर (चंबा)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड भरमौर के चुनाव हंगामे के चलते स्थगित हो गए हैं। मतदान के दौरान सदस्यता की पर्चियां काटे जाने पर कर्मचारियों के विरोध के बाद चुनाव को स्थगित करना पड़ा। अब यह चुनाव 16 जून को होंगे। संघ के चुनाव अधिकारी जगदीश चौहान ने बताया कि कर्मचारी महासंघ के चुनाव स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में होना निश्चित हुए थे। उन्होंने कहा कि सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन कुुछ कर्मचारियों की ओर से मतदान के दौरान सदस्यता की पर्चियां काटने पर…

Read More

सुलतानपुर में कमरे में मिला युवक का शव

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सुलतानपुर में एक युवक का शव अपने घर के कमरे मेें पड़ा मिला है। यह युवक शनिवार से गायब था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार पुत्र मोती राम आयु 30 वर्ष निवासी सुलतानपुर को उसके कमरे में मृत पाया गया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक होने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। उसक ा एक बेटा है वह भी मां के साथ था। इसके अलावा मनोज कुमार की माता भी घर पर नहीं…

Read More

मंडी उप चुनावों को भाजपा ने बनाई रणनीति

भरमौर (चंबा)। स्थानीय मंडल भाजपा की बैठक गरोला में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि जुलकान ने की। इसमें कांगड़ा -चंबा के संगठन मंत्री डा. संजय ठाकु र व अनुसूचित जनजाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष जियालाल कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर विशेष रूप से मंडी उप चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। अनुसूचित जनजाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष जियालाल कपूर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पांच महीने में मात्र बदले की भावना से काम…

Read More

सलूणी स्कूल में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी

सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। पानी की सप्लाई ठप होने के कारण नल सूखे पड़े हुए हैं। इस कारण स्कूल के छात्र-छात्राओं को पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। यही नहीं, मिड डे मील बनाने के लिए बाजार से पानी ढोना पड़ रहा है। इस कारण बच्चों को समय पर मिड डे मील नहीं मिल पा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य पीएल ठाकुर ने बताया कि पानी न आने के कारण काफी परेशानी हो रही है।…

Read More

उड़नदस्तें और स्थाई निगरानी समितियां बनेंगी

चंबा। मुख्य चुनाव अधिकरी नरेंद्र चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोस क्षेत्र मंडी के तहत आने वाले उपायुक्तों के साथ उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपायुक्तों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का पालन सख्ती से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव हेतु उड़नदस्तों व स्थाई निगरानी समितियों का गठन किया जाए। मतदाता को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब या अन्य चीजों का उपयोग न हो इसके लिए उड़नदस्ते व स्थाई निगरानी टीमें कार्य करेंगी। उपचुनाव में आने वाले क्षेत्र…

Read More

सोसाइटी डिपुओं में सस्ती मिलेंगी रोजमर्रा की वस्तुएं

चंबा। अब लोगों को आटा, चावल और गेहूं से लेकर हल्दी, मिर्च मसाला व अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं सहकारिता सोसाइटियों के माध्यम से उपलब्ध हो जाएंगी। सहकारिता विभाग की सोसाइटिया की ओर से चलाई जा रही उचित मूल्य की दुकान पर उचित मूल्य पर लोगों को जरूरत का हर सामान मिलेगा। विभाग की ओर से सोसाइटियाें के उत्थान और लोगों को उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध करवाने के लिए सोसाइटियों का काम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब सहकारिता सोसाइटिया के डिपुओं पर हर प्रकार…

Read More

निजी स्कूलों में स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं

चंबा। प्रदेश सरकार निजी स्कूलों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विद्यार्थी स्वास्थ्य योजना के तहत केवल सरकारी स्कूलों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। निजी स्कूलों के बच्चे हर वर्ष बिना सरकारी सहायता मेरिट लिस्ट में स्थान पाते हैं। इसके बावजूद इन बच्चों को सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। निजी स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन न होना सरकार के दावों को खोखला साबित कर रहा है। प्राप्त जानकारी…

Read More

सवा किलो चरस सहित एक धरा

चंबा। सदर थाना के तहत एक व्यक्ति से एक किलो 230 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने कोटी के पास नाके के दौरान युवक पुत्र कपलु गांव सलोट तहसील सलूणी के खिलाफ मादक दव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 26 मई की रात को कोटी के पास नाका लगा रखा था। इस बीच आधी रात बाद 27 मई की सुबह करीब 3 बजे कर 10 मिनट पर पुलिस टीम ने युसुफ को…

Read More