सवा किलो चरस सहित एक धरा

चंबा। सदर थाना के तहत एक व्यक्ति से एक किलो 230 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने कोटी के पास नाके के दौरान युवक पुत्र कपलु गांव सलोट तहसील सलूणी के खिलाफ मादक दव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 26 मई की रात को कोटी के पास नाका लगा रखा था। इस बीच आधी रात बाद 27 मई की सुबह करीब 3 बजे कर 10 मिनट पर पुलिस टीम ने युसुफ को एक बैग लेकर चंबा की तरफ आते देखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह घबरा गया। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से बैग में रखी गई एक किलो 230 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts