सुलतानपुर में कमरे में मिला युवक का शव

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सुलतानपुर में एक युवक का शव अपने घर के कमरे मेें पड़ा मिला है। यह युवक शनिवार से गायब था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार पुत्र मोती राम आयु 30 वर्ष निवासी सुलतानपुर को उसके कमरे में मृत पाया गया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक होने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। उसक ा एक बेटा है वह भी मां के साथ था। इसके अलावा मनोज कुमार की माता भी घर पर नहीं थी। दो दिन तक मनोज कुमार का कमरा बंद रहा और कमरे से बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब कमरा खोलकर देखा तो उसे मृत पाया गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस से शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पड़ोसियों का कहना है कि मनोज कुमार को शनिवार शाम को सात बजे के करीब सुलतानपुर में देखा गया था। इसके बाद वह लापता था। इस संदर्भ में डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts