
चंबा। अब लोगों को आटा, चावल और गेहूं से लेकर हल्दी, मिर्च मसाला व अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं सहकारिता सोसाइटियों के माध्यम से उपलब्ध हो जाएंगी। सहकारिता विभाग की सोसाइटिया की ओर से चलाई जा रही उचित मूल्य की दुकान पर उचित मूल्य पर लोगों को जरूरत का हर सामान मिलेगा। विभाग की ओर से सोसाइटियाें के उत्थान और लोगों को उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध करवाने के लिए सोसाइटियों का काम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब सहकारिता सोसाइटिया के डिपुओं पर हर प्रकार का सामान उपलब्ध होगा। सोसाइटिया की ओर से करियाना से लेकर हार्ड वेयर तक का सामान बेचा जाएगा। हर प्रकार का सामान लोगों को उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। इससे जहां घाटे में चल रही सोसाइटिया को लाभ मिलेगा। लोगों को भी उचित दाम पर रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध हो जाएंगी। सिहुंता क्षेत्र में चल रही कुछ सोसाइटिया में तो हार्ड वेयर और अन्य रोजमर्रा की सामग्री बेचनी शुरू कर दी है। पूरे जिला में सहकारिता विभाग के सौजन्य से विभिन्न प्रकार की 252 सोसाइटिया चल रही हैं। इनमें 130 प्राथमिक कृषि तथा सहकारी सभाएं हैं। इन सोसाइटिया के माध्यम से पहले केवल किसान-बागवानों को कृषि तथा अन्य प्रकार के ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं। चावल, आटा, गेंहूं व चीनी ही दी जाती थी। इससे जहां लोगों को सहूलियत मिलेगी, वहीं मौजूदा समय में घाटे में चल रहीं 50 से ज्यादा सोसाइटिया को भी फायदा होगा। इस संदर्भ में जिला अंकेक्षण अधिकारी तिलक राज चंद्रा ने माना कि सहकारिता सोसाइटिया का काम बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
