जिप ने दसवीं के खराब परिणाम पर मांगा जवाब

चंबा। जिला परिषद की बैठक में जिला में दसवीं कक्षा के खराब रिजल्ट का मामला भी गरमाया रहा। इस पर जिप ने नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग से इसका जवाब मांगा है। इस दौरान कीड़ी वार्ड जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने यह मामला उठाते हुए कहा कि इस दफा बोर्ड की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। उनके वार्ड के रजेरा, करीयां, तराला, लड्डू व कीड़ी स्कूल का वार्षिक परिणाम संतोषजनक नहीं है। रायल्टी के लिए सरकार को जल्द रिमांइडिंग प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्कूलों के वार्षिक परिणाम खराब आने से अभिभावकों को काफी निराशा हुई है। सुनने को मिल रहा है कि स्कूल में बच्चे पढ़ते नहीं है। बच्चें पढ़ते नहीं है तो स्कूल मुखियों को अभिभावकों की बैठक बुलानी चाहिए थी। शिक्षकों ने अगर स्कूलों में इस तरह की बैठकें की हैं तो इसका ब्यौरा सदन को दिया जाए। इस प्रस्ताव का सदस्यों ने समर्थन किया। जिला परिषद सदस्य ने शिक्षा विभाग से जबाब मांगा है कि जिन स्कूलों में परिणाम ठीक नहीं रहा है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। सदस्यों ने राज सिंह की मांग का समर्थन किया है। जिले में चल रहे पावर प्रोेजेक्टों की रायल्टी का 25 फीसदी हिस्सा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि जिला को यह हिस्सा नहीं दिया गया, तो जिला परिषद सदस्य धरना देंगे। चंबा में हर वर्ष सैकड़ों मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। करोड़ों की रायल्टी मिलती है। जिला चंबा को रायल्टी का कुछ हिस्सा ही दिया जाता है। चंबा जिला में विकास नहीं हो पा रहा है। राज सिंह ने बताया कि 23-1-11 की जिप बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से रायल्टी का हिसाब मांगा था। प्रदेश सरकार ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद कपूर ने बताया कि इस संबंध में सरकार को जल्द रिमांइडिंग प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Related posts