
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय पुलिस ने नशीले कैप्सूल रखने पर दो लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के महत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सादिक मोहम्मद पुत्र गुलाम रसुल निवासी वार्ड चार चुवाड़ी और दविंद्र कुमार पुत्र जगत राम निवासी वार्ड नंबर पांच चुवाड़ी को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 मई की शाम जब स्थानीय पुलिस थाना के एसआई भूपिंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ त्रिमठ के पास नाका लगाकर यातायात चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने इस दौरान संदिग्ध पाए गए दो लोगों की तलाशी ली। इसमें सादिक मोहम्मद की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 नशीले कैप्सूल और दविंद्र की तलाशी देने पर उसके कब्ज से 30 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
