होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजैक्ट के भूमि पूजन के अवसर पर जीएमआर कंपनी के चेयरमैन से मिलने पहुंचे ग्रामीणों को रोके जाने को लेकर महिलाओं की एसएचओ भरमौर ज्ञान सिंह ठाकुर के साथ गहमा-गहमी हो गई। इस पर ग्रामीणों ने एसएचओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, 180 मैगावाट के इस प्रोजैक्ट का भूमिपूजन पुलिस पहरे में हुआ। कंपनी के चेयरमैन वी सुब्बाराव ने प्रतिनिधिमंडल से साफ कर दिया है कि कंपनी ग्रामीणों के दबाव के आगे नहीं झुकेगी और सुरंग तय जगह पर ही बनेगी। ग्रामीणों ने कहा कि उनका…
Read MoreCategory: Chamba
बैरागढ़ स्कूल में छात्र107 और पास हुए तीन
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में दसवीं कक्षा का परिणाम काफी खराब रहा। इस स्कूल में 107 में से तीन छात्र ही पास हो पाए हैं। स्कूल का परिणाम खराब आने के कारण अभिभावकों में रोष व्याप्त है। चतर सिंह, दीन मोहम्मद, चमन सिंह, देस राज, धर्म सिंह, रूप सिंह और हेम राज ने आरोप लगाया है कि विभाग की लापरवाही के कारण उनके बच्चों का साल बर्बाद हो गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिजल्ट को…
Read Moreस्कूलों में नहीं आरएमएसए राशि का लेखाजोखा
चंबा। जिला के अधिकांश स्कूलों के पास राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के मिलने वाली ग्रांट का लेखा जोखा ही नहीं है। न ही स्कूलों की ओर से निर्धारित समय पर ग्रांट को खर्च किया जा रहा है। इस कारण सरकार की ओर से स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट का सही उपयोग नहीं हो रहा है। अधिकांश स्कूल इस राशि को निर्धारित समय पर खर्च नहीं कर पा रहे हैं और न ही ग्रांट की राशि का स्कूल मुखिया को अता पता है। शिक्षा विभाग को समय पर इसका उपयोगिता प्रमाण…
Read Moreपवन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के शहरी अध्यक्ष
चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की शहरी इकाई का प्रधान पवन ठाकुर को और महासचिव ज्ञान ठाकुर को चुना गया है। शुक्रवार को नामांकन पत्र लेने के अंतिम दिन बाकी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लेने के चलते इन दोनों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। ज्ञात रहे कि इन दोनों पदों पर चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इनमें से प्रधान पद से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के गजिंद्र वशिष्ठ, पीडब्ल्यूडी के भगत राम व आईटीआई चंबा के राजेश पुरी शामिल…
Read Morevदो बार फेल हुए तो नहीं मिलेगी एडमिशन
परियोजना में खर्च होंगे 25 लाख
चंबा। एग्रीकल्चर टेक्नोलाजी मैनेजमेंट एजेंसी (आतमा) परियोजना के तहत कृषि कार्यों को बढ़ावा देने व किसानों में आधुनिक खेती के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला चंबा के विकास खंडों में 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना निदेशक ने यह राशि समस्त विकास खंड को भेज दी है। इसके तहत विकास खंडों में कार्य भी शुरू हो चुका है। इसमें किसानों को खरीफ की फसलों के बीज भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। आतमा परियोजना के तहत समस्त ब्लाकों में रखे गए ब्लाक टेक्नोलाजी मैनेजर कार्य को अंजाम दे…
Read Moreसुरंग को लेकर कंपनी के अधिकारियों से करेंगे गुहार
होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजैक्ट की सुरंग को गांवों की ओर बनाने का विरोध कर रहे ग्रामीण प्रोजैक्ट के भूमि पूजन के अवसर पर आने वाले जीएमआर कंपनी के आला अधिकारियों से मिलेंगे। लंबे अर्से से सुरंग को लेकर विरोध का बिगुल बजा रहे ग्रामीणों ने इस बार अलग रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कंपनी ने अपने 180 मेगावाट के इस प्रोजैक्ट की न्याग्रां स्थित डैम साइट पर काम शुरू करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन रखा है। यह आयोजन सुबह सवा सात बजे के करीब होना…
Read Moreजिला के 22 बच्चों ने लिए दस सीजीपीए अंक
चंबा। सीबीएससी बोर्ड की दसवीं कक्षा के रिजल्ट में जिला चंबा के 22 छात्रों ने दस में से दस सीजीपीए अंक प्राप्त करके झंडे गाड़ दिए हैं। इनमें 14 लड़कियां और आठ लड़के हैं। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ है। जिले के सीबीएसई से जुड़े छह स्कूलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सभी स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा है। सबसे अच्छा प्रदर्शन गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी का है। दूसरे नंबर पर डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के 11 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत…
Read Moreकिराएदार बदल कर हो रही लाखों की सौदेबाजी
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी में धड़ल्ले से दुकानें बाहरी लोगों को सबलेट हो रही हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत चुवाड़ी में नप की 51 दुकानें हैं। इसमें से 10 दुकानों का गोलमाल किया गया है। नगर परिषद सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी बैठी है। नगर पंचायत ने 40 रुपए से लेकर 900 रुपए तक की दुकानें किराए पर दे रखी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नप ने दुकानें स्थानीय बाशिंदों को…
Read Moreतीसा अस्पताल में व्यवस्था चरमराई
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बिस्तर कम पड़ गए हैं। मौजूदा समय में एक बिस्तर पर दो से तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में 30 बिस्तरों की व्यवस्था है जबकि यहां पर 70 से ज्यादा मरीज दाखिल हैं। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, अस्पताल में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। मरीज सर्वण, मालती देवी, रूमती, चैन सिंह, भीखा राम, देस राज, परस…
Read More