चंबा। घर के अंदर और निर्धारित स्थल पर नहीं लगाए गए बिजली मीटरों के बाक्सों को उखाड़ा जाएगा। विद्युत बोर्ड की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बिजली बोर्ड ने बेतरतीब ढंग से नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में लगे बिजली मीटर बाक्सों को उखाड़ने के आदेश जारी किए हैं। बोर्ड मीटर बाक्सों को उखाड़कर निर्धारित स्थल पर स्थापित करेगा। चंबा शहर में बिजली बोर्ड मीटरों को घरों के बाहर बाक्सों में लगवा रहा है। पांच के करीब मोहल्लों में बाक्स लगाए भी जा चुके हैं। कई घरों में…
Read MoreCategory: Chamba
बिना कीटनाशक दवा कैसे बीजें राजमाह
होली (चंबा)। राजमाह फसल की बीजाई का सीजन सिर पर है और कृषि विभाग की ओर से किसानों को कीटनाशक दवाई मुहैया नहीं करवाई जा रही है। इस कारण राजमाह फसल को बीमारी लगने का खतरा बना हुआ है। होली क्षेत्र में भारी मात्रा में राजमाह का उत्पादन किया जाता है लेकिन सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं न मिलने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों धर्म चंद, निशु, रामलाल, सोबू, रतो, जयकरण, किशोरी लाल, प्रीतम चंद और राजीव ने बताया कि…
Read Moreएक हफ्ते में फैसला नहीं बदला तो करेंगे हड़ताल
धरवाला (चंबा)। स्कूलों में नियुक्ति के लिए प्रशिक्षण अवधि बढ़ाने पर जिला के प्रशिक्षण प्राप्त पीटीए अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है। पीटीए अध्यापकों ने सरकार को चेताया है कि एक हफ्ते के भीतर सरकार ने अपने फैसले को नहीं बदला तो वे हड़ताल पर बैठ जाएंगे। वर्ष 2006-07 में पीटीए शिक्षकों को एसीवीटी तकनीकी शिक्षा बोर्ड सुंदरनगर जिला मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से एक साल का प्रशिक्षण दिया गया था। सरकार की ओर से पीटीए शिक्षकों को आश्वासन दिया गया था कि जब प्रदेश में प्रारंभिक…
Read Moreचोरी के गहने खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
सिहुंता (चंबा)। स्थानीय थाने के तहत एक नाबालिग ने अपने ही घर से जेवरात चोरी करके एक सुनार को बेच दिए। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग से औने-पौने दाम पर चोरी के गहने खरीदने के मामले में सुनार को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी सुनार को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी डलहौजी रमन शर्मा ने बताया कि नेक राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुनार…
Read Moreजिस कपड़े से फांसी लगाई, उसी से लगे थे घाव
चुराह (चंबा)। बहनौता में हुई महिला की आत्महत्या के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पाया गया है कि जो निशान महिला के शरीर पर मिले थे, वे कपड़े से बनाए गए फंदे से लगे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच भी तेज कर दी है। पंचायत लेसूंई के गांव बहनौता में एक महिला का शव फंदे से झूलती मिला था। महिला के शरीर पर कुछ घाव पाए गए थे जिसकारण परिजनों से हत्या होने का भी अंदेशा जताया था।…
Read Moreपांगी घाटी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पांच माह बाद भी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाए हैं। इससे लोगों को सरकार की बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिना स्मार्ट कार्ड के ग्रामीणों का अस्पतालों में मुफ्त इलाज नहीं हो रहा है। जनजातीय क्षेत्र में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने स्मार्ट कार्ड बनाने की बात कही थी। उस दौरान बर्फबारी के कारण टीम पांगी नहीं पहुंच पाई। इससे विभाग को कार्ड बनाने की तारीख को आगे खिसकाना पड़ा। विभाग ने कई बार जल्द…
Read Moreस्कूल दो दिन में जमा करवाएं आईटी फीस
चंबा। आईटी शिक्षा की फीस जमा न करवाने वाले स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल मुखियों को दो जून से पहले फीस जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने काफी समय पहले ही स्कूलों को चेतावनी जारी की थी, मगर अभी तक कई स्कूलोें ने फीस नहीं जमा करवाई है। अगर दो जून तक फीस न जमा हुई तो ऐसे स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला के मौजूदा समय में पूरे जिला में…
Read Moreलाटरी के नाम पर ठगने से बचे ग्रामीण
भरमौर (चंबा)। लाखों-करोड़ों रुपए कमाने का सपना दिखाकर जनजातीय क्षेत्र भरमौर के भोले भाले लोगों को लाटरी के नाम पर ठगा जा रहा है। रूणूकोठी गांव के परस राम पुत्र रतन चंद को उसके मोबाइल पर बार-बार काल आ रही थी और कहा जाता था कि उनकी 25 लाख रूपए की लाटरी लग गई है। इसके लिए वह जल्द अपना खाता नंबर 20075306465 नंबर पर 22 हजार जमा करवाएं। यह रकम जमा करवाने के बाद ही लाटरी का पैसा खाते में जमा होगा या चैक के माध्यम से जारी किया…
Read Moreकैला पंचायत के आधा दर्जन गांव में लो वोल्टेल
चंबा। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत कैला के आधा दर्जन गांवों में दो दिन से लो वोल्टेज है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के भटका, खलोगा, कैला, करंगड़, टूटी, बडून, रोठुंई गांवों में दो दिन पहले बिजली की वोल्टेज कम हो गई। डिम लाइट के कारण लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। रात्रि समय ग्रामीणों को बिजली के बल्ब के साथ दीये जलाने पड़ रहे हैं। गृहणियों और स्कूलों बच्चों को इससे काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। क्षेत्र के…
Read Moreसेवादल ने भरमौर में तैनात किए कार्यकर्ता
चंबा। मंडी संसदीय क्षेत्र की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए कांग्रेस सेवा दल चंबा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक इंद्रदत्त लखनपाल ने चंबा के मुख्य संगठक विजय कुमार, सह प्रभारी पवन चौधरी, संगठक योगेश यदु, अतिरिक्त महिला संगठक कमला भारद्वाज और महिला संगठक विमला देवी को मंडी सीट के उप-चुनाव के लिए भरमौर-पांगी में प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा है। सेवादल चंबा के मुख्य संगठक विजय कुमार ने संसदीय सीट के भरमौर-पांगी चुनाव क्षेत्र में पार्टी के प्रचार प्रसार के…
Read More