चंबा। मौसम में बदलाव आते ही जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। हालत यह है कि नौनिहालों को दस्त, डायरिया और फीवर ने अपनी चपेट में ले लिया है। रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में इस बीमारियों से संबंधित पचास के करीब बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालत यह है कि शिशु वार्ड में एक बेड में दो-दो बच्चे दाखिल किए गए हैं। इसके अलावा बड़े और बुजुर्गों को भी कई बीमारियां घेर रही हैं। मौसम हो रहे बदलाव और असावधानियों को बीमारी का कारण बताया जा रहा…
Read MoreCategory: Chamba
किशोरी की मौत हादसा नहीं हत्या !
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में गोली के समीप गरोला पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक कर्मचारी किशोरी लाल की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। बर्फो राम, मदन लाल, करतार चंद और सुभाष ने विधायक आशा कुमारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि किशोरी लाल 21 मई को गोली के समीप मृत पाया गया था। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उसकी मौत एक हादसा नहीं हत्या है। सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की…
Read Moreथलोल के छात्रों पर मंडरा रहा मौत का साया
रजेरा (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला थलोल भूस्खलन से खतरे की जद में है। स्कूल के साथ हो रहे भूस्खलन से अध्ययनरत नौनिहालों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। साथ लगती पहाड़ी से स्कूल के समीप पत्थर गिरते रहते हैं। विद्यार्थियों में इनकी चपेट में आने का भय बना रहता है। स्कूल के साथ हो रहे भूस्खलन से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन चिंतित हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस समस्या के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएमसी कमेटी दो बार प्राक्कलन…
Read Moreकेजीवी में शुरू हो सकते हैं वोकेशनल कोर्स
चंबा। आठवीं कक्षा के बाद भी कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाए जाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश सरकार यहां से पासआउट हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे जारी रखने की योजना बनाने जा रही है। इससे गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। प्रदेश भर में करीब 21 कस्तूरबा गांधी विद्यालय चल रहे हैं। इन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। आठवीं…
Read Moreपांच साल में सड़क हादसों ने लीले 587 लोग
चंबा। खतरनाक बन चुकी जिला चंबा की सड़कों पर हादसों का दौर बदस्तूर जारी है। कभी ओवलोडिंग तो कभी खस्ताहाल सड़कें हादसे का कारण बन रही हैं। चंबा की सड़कों में खूनी खेल पर रोक नहीं लग रही है। हालांकि, कुछेक सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं मगर अधिकतर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। पिछले 5 साल में जिला चंबा में 637 सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें 587 लोगों की जान गई। इसके अलावा हजारों लोग इन हादसों का दंश आज…
Read Moreआरोपी सुनार से गहने बरामद
सिहुंता (चंबा)। स्थानीय थाना के अंतर्गत एक क्षेत्र के एक नाबालिग बेटे द्वारा अपने ही घर से गहने चोरी करके सुनार को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनार की दुकान से गहने बरामद कर लिए हैं। सोमवार को पुलिस आरोपी सुनार की दुकान पर पहुंची। पुलिस चौकी सिहुंता के प्रभारी नरूप सिंह गुलेरिया ने पुलिस दल के साथ आरोपी अशोक कुमार से गहनों की बरामदगी की। आरोपी ने गहने पिघला दिए थे। उसने सोने के गहनों की छड़ी और चांदी के गहनों का बिस्कुट बना दिया था। इसके…
Read Moreचुवाड़ी में मातम का माहौल
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी जीप हादसे के मृतकों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र में मृतकों को श्रद्धांजलि देने पूरा गांव उमड़ आया। क्षेत्र में मातम का माहौल रहा। अपनों को गंवाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नीचला फोगल और चलेरा गांव के तीन मृतकों के अंतिम संस्कार में विधायक विक्रम जरयाल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले विधायक विक्रम जरयाल ने हादसे के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। विधायक ककीरा के हरिगिरी अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का हाल पूछने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे…
Read Moreपिकअप खाई में; तीन की मौत, 29 घायल
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा जिले के चुवाड़ी-भोलग मार्ग पर भोलग घार के पास जीप हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से करीब 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें रेफरल अस्पताल चुवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा के लिए रेफर कर दिया है। पिकअप जीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में लुढ़क गई। लोग कुल देवी की जातर लेकर जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भराड़ी…
Read Moreशौकत अली चालक-परिचालक महासंघ के अध्यक्ष
चंबा। राजकीय अर्द्धराजकीय चालक व परिचालक महासंघ की बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में चालक और परिचालकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्री स्टाफ के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता व महासचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसम्मति से शौकत अली को 5वीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नरेश कुमार बडियाल महासचिव, राकेश कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, चुडू राम, मचला राम व राज सिंह ठाकुर उप प्रधान, कुलदीप कुमार…
Read Moreपांच स्कूलों में शुरू होगी स्वास्थ्य शिक्षा
चंबा। जिले के पांच स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा का विषय शुरू होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी, गर्ल्स स्कूल चंबा, भरमौर, तीसा और बनीखेत विद्यालयों में हेल्थ केयर विषय शुरू किया जाएगा। इस विषय को वोकेशनल कोर्स के साथ जोड़ा गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी, भरमौर, तीसा, बनीखेत और गर्ल्स स्कूल चंबा में हेल्थ केयर विषय को पढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से जिले के नौ स्कूलों में वोके शनल कोर्स को शुरू किया गया है। शुरू में सभी नौ स्कूलों को दो-दो…
Read More