चंबा। चंबा चुनाव क्षेत्र कांग्रेस सेवादल की एक बैठक का आयोजन खज्जियार में किया गया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवनियुक्त निदेशक अनुसूचित जनजाति विकास निगम विजय कुमार को मुख्य संगठक चुनाव क्षेत्र चंबा रंजु ने सम्मानित किया। इस मौके पर नवनियुक्त निदेशक ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी व सेवादल की नीतियों के ऊपर प्रकाश डाला और मंडी उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी। इस बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी रह चुके राज कुमार सोनी ने भाजपा…
Read MoreCategory: Chamba
बीस किमी सड़क पर जल्द बिछेगी तारकोल
चंबा। लोक निर्माण विभाग के चंबा मंडल ने सड़कों को संवारने की कवायद जोरों पर शुरू कर दी है। इन दिनों तारकोल बिछाने का कार्य जोर-शोर से चला हुआ है। मंडल की सड़कों में 35 किलोमीटर भाग पर विभाग ने तारकोल बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से 15 किलोमीटर हिस्से पर तारकोल बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी जगहों पर तारकोल बिछाने का कार्य प्रगति पर है। विभाग ने इस दफा तारकोल बिछाने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसमें…
Read Moreभरमौर में घटी पर्यटकों की भरमार
भरमौर (चंबा)। होटल व्यवसायी पवित्र मणिमहेश यात्रा के बाद से मंदी के दौर से जूझ रहे हैं। गर्मियों में कारोबार चमकने की आस जगी थी, लेकिन वह भी ठंडा पड़ा हुआ है। ठंडा मौसम होने के बावजूद यहां पर्यटकों की आमद न के बराबर है। भरमौर में डेढ़ दर्जन के करीब होटल पंजीकृत हैं। इसमें कई होटल के मालिकों को बिजली तथा अन्य खर्चों का बिल जेब से चुकाना पड़ रहा है। डलहौजी, धर्मशाला, मनाली तथा शिमला में इन दिनों पर्यटकों की भरमार है। भरमौर में कुछ वर्षों से गर्मियों…
Read Moreग्रामीणों तक पहुंचाएं स्वास्थ्य कार्यक्रम
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुखरी ब्लाक की हेल्थ वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ट्रेनिंग में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. वाईडी शर्मा, बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा वर्कर का काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जाएं।…
Read Moreचंबा में नहीं चला अनीमिया मुक्त अभियान
चंबा। जिला चंबा में विद्यार्थी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी अमीनिया मुक्त अभियान शुरू नहीं हो पाया है। अभी तक जिला में आयरन और फोलिक एसिड की दवाओं की खेप नहीं पहुंच पाई है। इससे हर सप्ताह स्कूली बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खिलाकर स्वस्थ बनाने की योजना अधर में लटक गई है। विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य निदेशालय की ओर दवाइयां मुहैया न करवाने की वजह से अभियान शुरू करने में देरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को स्कूलों में हर सप्ताह आयरन…
Read Moreभियोड़ गांव में पेयजल को हाहाकार
चंबा। जिला के निकटवर्ती भियोड़ गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच गई है। हालत यह है कि एक सप्ताह से गांव में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण गांववासियों को रोजमर्रा के काम निपटाने मुश्किल हो गए हैं। नलों में पानी न आने से गांववासियों को दूसरे स्रोतों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। भियोड़ गांव के मेहर चंद शर्मा, कमला देवी, सुभाष आंनद, किरण शर्मा, विनोद कुमार, टेक चंद, ओम प्रकाश, शक्ति प्रसाद, संजय कुमार, कुशल, राज कुमार, प्रदीप, करम चंद और मोनू ने बताया कि…
Read Moreपालीटेक्निक कालेज में शुरू हों नए ट्रेड
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शहर की समस्याओं को लेकर उपायुक्त संदीप कदम से मिला। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि बस अड्डे का जल्द निर्माण किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मांग रखी है कि राजकीय मिलेनियम पालीटेक्निक कालेज में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड शुरू किए जाएं। मौजूदा समय में कालेज में दो ही ट्रेड चल रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके महाजन और महासचिव वाईआर सहगल ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष पानी के रेट…
Read Moreशिक्षा निदेशक के खाते में जमा हो आईटी फीस
चंबा। अब आईटी शिक्षा की फीस सरकार के खाते में जमा होगी। पहले फीस कंपनी के खाते में जमा होती थी, लेकिन अब स्कूल मुखिया फीस को निदेशक के खाते में जमा करवाएंगे। इसके बाद फीस कंपनी को जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आईटी एजूकेशन के लिए सरकार ने पहले नाइलेट कंपनी को ठेका दे रखा था, लेकिन अब कंपनी केवल शिक्षक तैनात करेगी, जबकि लैब का सारा जिम्मा किसी और कंपनी को दिया जाएगा। कंप्यूटर सिस्टम, बिजली खर्च, कंप्यूटर रिपेयर, इंटरनेट और आईटी लैब के अन्य कामों का…
Read More12 अफसर बने चुनाव समन्वयक अधिकारी
चंबा। मंडी संसदीय उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी संदीप कदम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 जिला अधिकारियों को चुनाव अवधि के लिए समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से कार्यान्वित करने के लिए उत्तरदायी होंगे। मेन पावर मैनेजमेंट और आदर्श आचार संहिता की पालन व्यवस्था का संचालन उपायुक्त संदीप कदम करेंगे। इसके अलावा ईवीएम के रखरखाव से लेकर मशीन के अंतिम चरण की प्रक्रिया की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत अधिकारी रमेश चंद, चुनाव अवधि में…
Read Moreराजनीतिक पार्टियां सक्रिय, मतदताओं ने साधी चुप्पी
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विस क्षेत्र भरमौर-पांगी में मंडी उपचुनाव को लेकर धीरे-धीरे सियासत गरमाने लगी है। चुनावी पोस्टर भी जगह-जगह दिखने लगे हैं। वहीं, मतदाताओं ने अभी चुप्पी साध रखी है। इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। महज कुछ माह के लिए एमपी की तैनाती को हो रहे इस उपचुनाव को मतदाता महज औपचारिकता के तौर पर देख रहे हैं। वहीं, यह चुनाव सत्तासीन कांग्रेस और लोस में वापसी की कोशिश में लगी भाजपा के लिए नाक का…
Read More