15 किमी दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे

गैहरा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह कोठी में एक दर्जन अध्यापकों के पद खाली हैं। ये पद डेढ़ साल से रिक्त पड़े हैं। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 720 के करीब बच्चों का भविष्य अधर में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में प्रधानाचार्य, टीजीटी नान मेडिकल, पीईटी, बायोलाजी के प्रवक्ता, फिजिक्स प्रवक्ता, कैमिस्टरी प्रवक्ता, हिंदी प्रवक्ता, लेक्चरर आर्ट्स के पद खाली हैं। स्कूल में स्टाफ की कमी के चलते छात्र-छात्राओं ने दूसरे स्कूलों में दाखिला लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो अतुल…

Read More

जिला में जल्द बनेगी क्रिकेट एसोसिएशन

चंबा। जिला के क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया जाएगा। इसके लिए जल्द कार्यकारिणी गठित की जाएगी। रविवार को जिला के पूर्व क्रिकेटरों ने एक बैठक आयोजित की। इस अवसर पर क्रिकेटर अजय मनु ने कहा कि एचपीसीए की ओर से हर वर्ष क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर जिला के खिलाड़ियों को क्रि केट सामग्री प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए की ओर से एक जिला को लगभग 240 के करीब बाल वितरित किए जाते हैं। इसके अलावा बैट, पैड…

Read More

पांगी घाटी में आज तक नहीं चलीं निजी बसें

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक ओर जहां निगम की बसों की कमी चल रही है, वहीं आज तक निजी बसें नहीं चलाई जा सकी हैं। हैरानी की बात है कि इस जनजातीय क्षेत्र में आज तक यहां निजी बस रूटों को परमिट देने की नीति नहीं बन पाई है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिवहन निगम की ओर से घाटी में 11 के करीब बसें चलाई गई हैं, जोकि पांगीवासियों के लिए नाकाफी होने लगी हैं। पांगी में प्राइवेट बसों का होना…

Read More

छिंज मेले के दौरान बस अड्डे में प्रवेश बंद होगा

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता छिंज मेला व स्टार नाइट कमेटी की बैठक कमेटी के प्रधान सरजीवन महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सोमवार को होने वाले छिंज मेले व स्टार नाइट कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अलावा छिंज मेला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। छिंज मेला कमेटी के प्रचार एवं प्रसार सचिव सुभाष जरयाल ने बताया कि सोमवार को होने वाले छिंज मेले में देश भर के पहलवान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या के दौरान बालीवुड स्टार राजीव थापा लोगों का मनोरंजन करेंगे।…

Read More

कुठेड़ में दो हफ्ते से नहीं आया पानी

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत कुठेड़ बुधोरा में दो हफ्ते से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुठेड़ बुधोरा पंचायत के कुठेड़ गांव में 15 दिन से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इस कारण 20 के करीब परिवारों के नल सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मान सिंह, रमेश कुमार, दौलत राम, बिट्टू, मोहन लाल, तेज सिंह, लेख राज, प्रताप सिंह ने बताया कि…

Read More

महान सिंह चौहान को तीसरी बार कमान

चंबा। राजकीय-अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक संघ की बैठक जुलाहकड़ी स्थित जंजघर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष शांति स्वरूप ने की। इस मौके पर चालक परिचालक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महान सिंह चौहान को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इससे पहले जिला की सभी इकाइयों के भी चुनाव क रवाए गए। इसमें भरमौर से मदन ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, राज सिंह ठाकुर को महासचिव, नरेश कुमार उपप्रधान और जय राम को सह सचिव चुना गया। चुवाड़ी…

Read More

बघेईगढ़ में पानी की टाइमिंग कम करने से रोष

चुराह (चंबा)। क्षेत्र में पानी की सप्लाई कम किए जाने की सूचना से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ने लगा है। विभाग यह कह कर पानी की सप्लाई में कट लगाने जा रहा है कि रिसोर्स में पानी कम है। वहीं ग्रामीणों का दवा है कि यह बात गलत है, जबकि स्रोत में भारी मात्रा में पानी मौजूद है। ग्रामीण इस खबर का पता चलते ही भड़के हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा खामियाजा पशु पालकों को चुकाना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराह की बघेईगढ़ पंचायत…

Read More

शिक्षा निदेशक के खाते में जमा हो आईटी फीस

चंबा। अब आईटी शिक्षा की फीस सरकार के खाते में जमा होगी। पहले फीस कंपनी के खाते में जमा होती थी, लेकिन अब स्कूल मुखिया फीस को निदेशक के खाते में जमा करवाएंगे। इसके बाद फीस कंपनी को जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आईटी एजूकेशन के लिए सरकार ने पहले नाइलेट कंपनी को ठेका दे रखा था, लेकिन अब कंपनी केवल शिक्षक तैनात करेगी, जबकि लैब का सारा जिम्मा किसी और कंपनी को दिया जाएगा। कंप्यूटर सिस्टम, बिजली खर्च, कंप्यूटर रिपेयर, इंटरनेट और आईटी लैब के अन्य कामों का…

Read More

बड़े भवन वालों के मजे, छोटे पर बोझ

चंबा। नगर परिषद की ओर से शहर के कुछ वार्डों में मनमर्जी से हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। इसके अलावा कई लोगों को पांच-छह साल के इकट्ठे बिल थमाए जा रहे हैं। इससे शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नप की ओर से हाउस टैक्स के लिए कोई मापदंड तय नहीं किया गया है। इस कारण सभी से एक समान ही हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। इसके चलते बड़े-बड़े भवनों वाले मजे में हैं और छोटे मकानों में रहने वालों…

Read More

सुंगल के तीन गांवों में पेयजल किल्लत

चंबा। ग्राम पंचायत सुंगल के चंदरोली, पंजूण, सुकयाण में तीन सप्ताह से सुचारु रूप से पानी नहीं आ रहा है। गांवों में पानी न आने से हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों कालू राम, दुर्गा दास, तनु, दीपक, सोनू, सुरेश, संजू, बालक ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह से पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए विभाग की तरफ से अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।…

Read More