स्कूली छात्रों को नहीं मिली वरदी की सिलाई

बिलासपुर। प्रदेश में पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई अटल वरदी योजना का नाम सत्ता संभालते ही कांग्रेस ने भले ही बदल दिया है। लेकिन, वरदी की सिलाई के लिए मिलने वाले धन को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। प्रदेश के लाखों बच्चों को इस योजना के तहत वरदी की सिलाई के लिए मिलने वाले सौ रुपए का सरकार ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। वरदी क लिए कपड़ा को वितरित कर दिया गया है, मगर सिलाई अभी तक नहीं मिली। शैक्षणिक सत्र भी खत्म हो गया है।…

Read More

गर्भ में बच्चे की मौत पर बवाल!

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग में चल रही चिकित्सकों की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ताजा घटनाक्रम में जिला अस्पताल में एक महिला का प्रसव होने से पहले ही गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। महिला प्रसव की पीड़ा से तड़फती रही, लेकिन उसे अटैंड करने के लिए वहां कोई नहीं आया। आरोप है कि घंटों तक महिला प्रसव की पीड़ा से कराहती रही। अंतत: दूसरे दिन जब चिकित्सक आए तो उन्होंने महिला को शिमला रेफर करते हुए कहा कि शिशु की पेट में की मृत्यु…

Read More

चार लाख ने टेका मां के दरबार में माथा

नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयनादेवी मंदिर में इस साल होला-मोहल्ला पर खूब धूम रही। मेले के दौरान करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मां नयनादेवी के दरबार में माथा टेका। पूरा इलाका इस दौरान देवी के जयकारों से गुंजायमान रहा। नयनादेवी मंदिर में होली के मौके पर हर साल होला-मोहल्ला उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देवी के दर्शन के लिए हिमाचल के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के जत्थे नयनादेवी पहुंचे। जो बोले सो निहाल, जय माता दी…

Read More

चार लाख ने टेका मां के दरबार में माथा

नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नयनादेवी मंदिर में इस साल होला-मोहल्ला पर खूब धूम रही। मेले के दौरान करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मां नयनादेवी के दरबार में माथा टेका। पूरा इलाका इस दौरान देवी के जयकारों से गुंजायमान रहा। नयनादेवी मंदिर में होली के मौके पर हर साल होला-मोहल्ला उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देवी के दर्शन के लिए हिमाचल के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के जत्थे नयनादेवी पहुंचे। जो बोले सो निहाल, जय माता दी…

Read More

मकानों की छत्त और लेंटर छू रही तारें

बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के विभिन्न इलाकों में विद्युत बोर्ड की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ गई है। थ्री फेस लाइन को जमीन से महज पांच-छह फुट की ऊंचाई पर बिछाया गया है। परिणाम स्वरूप करेंट के खतरे के कारण लोग अपने खेतों में तक काम नहीं कर पा रहे। अपने घरों की छत पर तो लोगों ने चढ़ना ही छोड़ दिया है। बिजली लाइन घरों की छत्तों को भी छू रही है। नियमानुसार बिजली लाइन जमीन से कम से कम 12 फुट की ऊंचाई पर बिछाई जानी चाहिए।…

Read More

शाहतलाई में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्रमेला के दौरान मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए है। बीते 15 दिन तक अभी तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने का एक मामला जरूर सामने आया था। पुलिस उच्च अधिकारियों का शाहतलाई का दौरा करना व सुरक्षा की कमान अपने हाथ में रखना माना जा रहा है। चैत्र माह में शाहतलाई मंदिरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उतर प्रदेश सहित विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा…

Read More

पानी के बगैर सूखने लगे हलक

बिलासपुर। शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। आईपीएच महकमे ने मोटर में तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए एक तरह से पल्लू झाड़ लिया है। विभाग द्वारा आने वाले तीन-चार दिन तक एक ही समय पानी देने की बात कही गई है, लेकिन कई इलाकों में नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपक रही। ऐसे में पानी को लेकर हाहाकार मचने लगा है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्यूबवेल का एक पंप कुछ दिन पहले बोर में गिर गया था। उसके…

Read More

कंप्यूटर आपरेटरों के भविष्य पर तलवार

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात किए कंप्यूटर प्रोग्रामर और आपरेटरों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। राज्यभर में उपमंडल स्तर पर तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को 31 मार्च के बाद हटा दिया जाएगा। इससे आपरेटरों में हड़कंप मचा हुआ है। आपरेटरों ने निर्वाचन विभाग से उनके अनुबंध को बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कंप्यूटर कार्य के लिए निर्वाचन आयोग ने आउट सोर्सिंग के माध्यम से आपरेटर और प्रोग्रामर तैनात किए थे। इसके लिए डोएक (डीओएईसीसी) कंपनी को जिम्मा सौंपा था। इन युवाओं…

Read More

निदेशक, उपनिदेशक न होने से सैनिक परेशान

बिलासपुर। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड में निदेशक के साथ ही उप निदेशक के कई पद रिक्त होना पूर्व सैनिकों पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते पूर्व सैनिकों के साथ ही वीर नारियों तथा सेवारत सैनिकों के परिवारों के कई कार्य अधर में लटके हुए हैं। प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने रिक्त पद सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों से भरने की मांग की है। मंगलवार को मांगों को लेकर समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।…

Read More

नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा

शाहतलाई ( बिलासपुर)। शराब के नशे में चूर होकर बाजार में आधी रात को हुड़दंग मचाना एक शख्स को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने हुड़दंग मचाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर हवालात की सैर करवाई। मामला शाहतलाई की ग्राम पंचायत भडोलियां कलां का है। यहां आधी रात भडोलियां बाजार में शराब के नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति हुड़दंग मचा रहा था। जानकारी के अनुसार सोमवार रात तलाई पुलिस के एएसआई राजकुमार एक पुलिस दल के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले हुए थे। भडोलियां बाजार…

Read More