बरठीं (बिलासपुर)। अदम्य साहस, सूझबूझ तथा धैर्य से भीषण बस दुर्घटना में 54 लोगों की जान बचा चुके चालक श्रीराम की राष्ट्रपति आवार्ड मिलने चाह दिल में दब कर रह गई। जिला बिलासपुर एचआरटीसी से सेवानिवृत्त बहादुर बस चालक श्रीराम शर्मा को बहादुरी पुरस्कार से न नवाजे जाने पर मलाल है। चालक श्रीराम को विभाग द्वारा 500 रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया। बिलासपुर डिपो में तैनात श्रीराम 27 अप्रैल 1989 को डलहौजी-शिमला रूट पर बस नंबर एचआईबी-832 को लेकर डलहौजी से वापस आ रहा था कि…
Read MoreCategory: Bilaspur
बबखाल पुल को लेकर कांग्रेस पर बरसे कौंडल
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल ने मंगलवार को जेजवीं और सलवाड़ पंचायतों का दौरा किया। उन्हाेंने इन पंचायतों के कुठेरन, धन्नड़, बल्ह चलोग और फुफली झलवाणा गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियाें को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। रिखीराम कौंडल ने कोटधार और नयनादेवी धार को जोड़ने के लिए गोविंद सागर पर निर्माणाधीन बबखाल पुल को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के राज्य स्तरीय…
Read Moreसमय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने से उखड़ी सांस
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश के अव्वल होने के दावों की पोल आए दिन खुल रही है। जिला अस्पताल में समय पर स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण दमे से ग्रस्त एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मामला कुछ दिन पहले का है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए सीएमओ से इसकी शिकायत की है। घुमारवीं क्षेत्र के वासुदेव शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले दमा से ग्रस्त उनके भाई सुखदेव को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सक से चैक अप करवाया तो उन्होंने…
Read Moreलोकनृत्य को निखारने की जरूरत
बिलासपुर। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में कंदरौर में जिला स्तरीय लोक उत्सव का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी अनीता शर्मा ने की। विभाग के निदेशक डा. देवेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यदि गायक, कलाकार, साहित्यकार को सरकार से उचित मान-सम्मान नहीं मिलता है तो बड़े-बड़े भवन बनाने से कोई लाभ नहीं होगा। वर्तमान में लोकनृत्य की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। आज टीवी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है।…
Read Moreलुहणू से बनाया जाए बैरीदड़ोलां पुल
भगेड़ (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल ने सोमवार को ऋषिकेश और धराड़सानी में खुला दरबार सजाया। इस दौरान उन्हाेंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियाें को मौके पर ही उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। रिखीराम कौंडल ने बैरीदड़ोलां पुल को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले बजट का प्रावधान किए बगैर इस पुल का शिलान्यास कर दिया था।…
Read More31 हजार बच्चों को मिलेगी आयरन गोली
घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। इसके लिए साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) घुमारवीं के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने लोगों को संबोधित किया। बताया कि इस कार्यक्रम का प्रदेश स्तर पर आठ मार्च को शुभारंभ हुआ है। इससे 352 स्कूलों के 31 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के साथ स्कूल के पूरे स्टाफ के लिए भी फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध करवाई…
Read Moreकंदरौर पुल से सतलुज में कूदी लड़की
कंदरौर (बिलासपुर)। सुसाइड प्वाइंट के नाम से चर्चित हो चुके कंदरौर पुल से रविवार को एक और लड़की ने दरिया में छलांग लगा दी। पुल से कूदने वाली लड़की कौन थी और कहां की रहने वाली थी, इसका फिलहाल किसी को कुछ पता नहीं है। सूचना मिलते ही सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लड़की की पहचान के लिए पुल के एक मुहाने पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज का सहारा भी लिया जा रहा है। कंदरौर पुल…
Read Moreपुलिस भवन पर पेड़ गिरने से हड़कंप
घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के आवासीय भवन पर शनिवार को विशालकाय पेड़ गिरने के कारण भवन क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य यह रहा कि वहां सो रहे पुलिस जवान के परिवार को कोई चोट नहीं आई। अलबत्ता, पेड़ गिरने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इस पेड़ के गिरने से उक्त भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवाएं चलने के कारण कई पेड़ टूट गए तो कई जड़ से ही उखड़ गए। थाना घुमारवीं के आवासीय भवन पर एक पेड़ गिरने से भवन को नुकसान हुआ है।…
Read Moreमौसम ने फीका किया अंतिम संध्या का रंग
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विलेन साबित हुए मौसम ने एक ‘कीर्तिमान’ भी स्थापित किया। अंतिम संध्या में बालीवुड की प्लेबैक सिंगर हेमा सरदेसाई के एक-एक गाने के लिए आयोजकों को एक-एक लाख रुपये चुकाने पडे़। यह बात दीगर है कि इतने ऊंचे दाम चुकाने के बावजूद लोगाें का अपेक्षित मनोरंजन नहीं हो पाया। बारिश और तेज हवाओं के चलते समां बंधने से पहले ही सांस्कृतिक संध्या का रंग फीका पड़ गया। सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या गत शनिवार को…
Read Moreफगवाड़ा के पम्मा पहलवान ने जीती माली
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को आयोजित दंगल का फाइनल फगवाड़ा के पम्मा पहलवान ने जीत लिया। खिताबी मुकाबले में उन्हाेंने जालंधर के अमन को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खराब मौसम के बावजूद अखाड़े में पहलवानाें के दांवपेंच देखने के लिए उमड़ी सैकड़ाें लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया कि आधुनिकता के इस दौर में भी छिंज के प्रति लोगों का आकर्षण बरकरार है। बाबा बालक नाथ के भक्त वेरका फगवाड़ा निवासी रविदत्त शर्मा पिछले 12 साल से शाहतलाई में…
Read More