नलवाड़ी मेले का कारोबार चौपट

बिलासपुर। राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का कारोबार चौपट हो गया है। उत्सव के शुरुआती चार दिन तक तो कारोबार न के बराबर रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ नहीं जुटी। अगले तीन दिन में कारोबार ने कुछ जोर पकड़ा तो मौसम ने खलल डाल दिया। रविवार को छुट्टी होने के कारण नलवाड़ी मेले के लिए लुहणू मैदान में सजी हाट-बाट में जमकर खरीददारी होने की उम्मीद थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। रविवार सुबह से ही बिलासपुर में बारिश हो रही है। दोपहर को हालांकि कुछ देर मौसम खुलने से लोगों को…

Read More

तेज तूफान ने उखाड़ दी घरों की छतें

स्वारघाट (बिलासपुर)। नलवाड़ी मेले के संपन्न होते ही बिलासपुर में मौसम का कहर ऐसा बरपा कि दर्जनों लोग खुले आकाश तले आ गए। शनिवार रात्रि मूसलाधार बारिश के साथ चले तूफान में कई घरों की छतें उखड़ गईं। इससे कई लोग खुले आकाश तले आ गए हैं। नयनादेवी क्षेत्र के अलावा घुमारवीं और झंडूता से भी इस तरह की सूचनाएं मिली हैं। मौसम ने फिर करवट बदल दी है। शनिवार रात्रि ऐसा तेज तूफान आया कि कई दरख्त या तो जड़ से उखड़ गए या फिर टूट गए। वहीं, कई…

Read More

सैकड़ों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

स्वारघाट (बिलासपुर)। यहां खैर के सैकड़ों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। श्री नयनादेवी जी क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पंजाब की सीमा से सटी ग्राम पंचायत री के गरा और मौडु गांव में सौ से ज्यादा पेड़ों पर कुल्हाड़ी बरसी है। विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। महज डैमेज रिपोर्ट काट कर विभाग ने औपचारिकता पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि इलाके में निजी भूमि पर कुछ ठेकेदारों ने खैर कटान का कार्य लिया है, लेकिन इसकी आड़ में साथ लगते वन…

Read More

घागस में अब नए पुल पर दौड़ेंगे वाहन

बिलासपुर। 5.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घागस पुल पर अब वाहन दौड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नव निर्मित पुल का शनिवार को उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। अब घागस में अकसर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। यहां से शिमला, चंढीगढ़ और हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन एकत्रित हो जाते हैं, जिससे कई बार जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंगर सेक्टर में 1.68 करोड़ की लागत से बने अटार्नी भवन का भी उद्घाटन किया। लुहणू मैदान में उन्होंने…

Read More

बिलासपुर में बनेगा मिनी सचिवालय

बिलासपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह ने अपने बिलासपुर के पहले दौरे के दौरान घोषणाओं की झड़ी लगा दी। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उन्होंने जहां बिलासपुर में मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा की वहीं, वर्षों से प्रस्तावित कृत्रिम झील के निर्माण को भी हरी झंडी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट का भी प्रावधान हो गया है। वीरभद्र सिंह ने पहले दौरे में ही बिलासपुर के लोगों को खुशियों की सौगात दी है। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, सीपीएस राजेश धर्माणी और…

Read More

राहत के बजाय आफत बने लोक मित्र केंद्र!

स्वारघाट (बिलासपुर)। लोक मित्र केंद्रों में बिल जमा कराना उपभोक्ताआें के लिए राहत के बजाय आफत साबित होने लगा है। कई केंद्रों में उपभोक्ताआें द्वारा किए जाने वाले भुगतान की राशि आगे विभाग के पास समय पर जमा नहीं कराई जा रही है। इसके चलते लोगाें को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने की नौबत तक आ रही है। मामला बैहल पंचायत में स्थित लोक मित्र केंद्र का है। स्वाहण निवासी रामलोक ठाकुर के अनुसार उसने अपनी आटा चक्की का 740…

Read More

प्रदूषित आबोहवा पर सीएम आहत और चिंतित

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में प्रदूषित हो रही आबोहवा से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आहत है। प्रदूषण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ठोस कचरे में बढ़ोतरी, औद्योगिक इकाइयों के बढ़ने और वन क्षेत्र घटने से तापमान बढ़ाने वाली गैसों में बढ़ोतरी हो रही है। बिलासपुर दौरे पर आए सीएम वीरभद्र सिंह इससे बेहद आहत और चिंतित दिखे। तीखी बयानबाजी करने वाले वीरभद्र सिंह यहां शांत दिखे। किसी भी तरह की राजनीतिक टीका-टिप्पणी से उन्होंने परहेज किया लेकिन तापमान में हो रही असामान्य बढ़ोतरी से आहत और चिंतित जरूर दिखे। बोले…

Read More

विस्थापितों का ‘मर्ज’ समझ गए वीरभद्र !

बिलासपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आखिर विस्थापितों का ‘मर्ज’ समझ गए। पुनर्वास से छूटे विस्थापितों की हालत पर उनका दिल पसीज गया। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान विस्थापितों के दो सेक्टर बसाने को उन्होंने भूमि पूजन कर जो श्रीगणेश किया था, उसे फिर दोहराया। 22 मार्च के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘विस्थापितों का मर्ज दूर करेंगे सीएम?’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। हालांकि, सीएम ने अवैध कब्जों को नियमित करने के सवाल पर खास टिप्पणी नहीं की। लेकिन, इतना जरूर कहा कि जिन्हें…

Read More

फीस वृद्धि से भड़के ‘भावी’ इंजीनियर

बिलासपुर। जिले के एक निजी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने फीस की दरों में की गई वृद्धि को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। इसके विरोध में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की। विवाद के चलते संस्थान में शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हुआ। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी इंस्टीट्यूट के तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्र फीस में की गई वृद्धि से भड़क उठे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2009 में दाखिला लेते समय पूरे कोर्स के लिए प्रतिवर्ष एक समान…

Read More

डाक्टर नहीं तो कौन दूर करेगा मर्ज

झंडूता (बिलासपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में इन दिनों एक भी चिकित्सक नहीं है। बिना चिकित्सक के यहां मरीजों को उपचार मुश्किल हो गया है। लोग उपचार के लिए निजी अस्पतालों की चौखट पर पहुंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए विवश हो जाएंगे। यहां पर एक चिकित्सक तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि चिकित्सक छुट्टी पर हैं तो…

Read More