बिलासपुर। बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले यहां के एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। पहले सोलन और अब पालमपुर के व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और चौकन्ना हो गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पीएचसी स्तर पर दवाइयों का स्टाक भेजने के अलावा अन्य तमाम इंतजाम किए गए हैं। लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया गया है। बिलासपुर के…
Read MoreCategory: Bilaspur
कंटीली तारों पर मिले 80 फीसदी अनुदान
स्वारघाट (बिलासपुर)। विकास खंड कार्यालय स्वारघाट में सदर और स्वारघाट विकास खंडों की त्रैमासिक बैठक बीडीसी चेयरमैन अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले दो वर्ष के दौरान 13वें वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति सदस्यों की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें पंचायतों में मनरेगा के तहत स्वीकृत विकास कार्यों को विकास खंड अधिकारियों और पंचायत अमलीजामा न पहनाए जाने पर सभी पंचायत समिति सदस्यों ने रोष व्यक्त किया है। बैठक में छडोल-कचोली के बीडीसी सदस्य नरवीर सिंह ठाकुर, कोठीपुरा-कल्लर के…
Read Moreहुड़दंग मचाने पर दो जेल कर्मी सस्पेंड
बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना जेल के दो कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है। कानूनी प्रक्रिया के साथ दोनों वार्डनों पर कानूनी शिकंजे के साथ विभागीय जांच की तलवार लटक गई है। कथित तौर पर जेल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दोनों कर्मचारियों को जेल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा दोनों को यहां से शिमला हैड क्वार्टर भेज दिया है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में धुत्त होकर जेल वार्डनों ने हुड़दंग मचाया था। उन्होंने साथी कर्मचारियों को न केवल धमकी…
Read Moreजल्द भरें पूर्व सैनिकों की 88 सीटें
बिलासपुर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखी गई 88 सीटों को जल्द भरे जाने की वकालत की है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद की अगुवाई में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा। मांगपत्र में सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा है कि शिक्षा विभाग में अगस्त 2012 में बैच के आधार पर टीजीटी के टेट पास अभ्यर्थियों (नान मेडिकल वर्ग) में साढ़े तीन सौ पद भरे जाने हैं, जिनमें से 88 पद भूतपूर्व सैनिकों के…
Read Moreशारीरिक शिक्षकों के खाली पद भरे सरकार
घुमारवीं (बिलासपुर)। बेरोजगार शारीरिक संघ ने सरकार से स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संघ का कहना है कि लंबे समय से शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा नहीं जा रहा है। इस कारण बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को अपना भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय शिव मंदिर में प्रदेश महासचिव कांता शर्मा की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से रिक्त पदों को भरा जाता है। तो नए…
Read More40 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
बिलासपुर। जिला दंडाधिकारी, बिलासपुर डा. अजय शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी को रोकने के लिए विभिन्न खाद्य वस्तुओं के मूल्य निर्धारित किए हैं। उपायुक्त आदेश जारी करते हुए यह मूल्य तुरंत प्रभाव से लागू किए हैं। उपायुक्त ने कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार जिला बिलासपुर में बकरे तथा मेंड़े का मांस 220 रुपये, चिकन बायलर 180 रुपये, चिकन जिंदार 90 रुपये, मछली ग्रेड-ए 80, बिना फ्राई मछली ग्रेड-बी 70 रुपये, फ्राई की गई मछली 130 रुपये प्रति किलोग्राम से…
Read Moreबिलासपुर में आधार कार्ड के लाभ गिनाए
बिलासपुर। यूआईडीएआई चंडीगढ़ एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आधार कार्ड पर आधारित प्रत्यक्ष लाभ स्थानांतरण (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) प्लान पर बचत भवन बिलासपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के एडीजी विवेक कुमार ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया और इससे आम आदमी को पहुंचने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में 91 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इस कार्य में तीन एजेंसियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित जिले के…
Read Moreशाम को वसूल लिया नाइट चार्ज
स्वारघाट (बिलासपुर)। परिवहन निगम की ओर से नाइट बस में यात्रा का किराया बढ़ाने से आम यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। शाम के समय भी बस में बैठने वाले यात्रियों से नाइट चार्ज वसूला जा रहा है। ऐसा ही मामला स्वारघाट के कुछ युवाओं के साथ हुआ। चंडीगढ़ से शाम के समय बस चली, लेकिन उनसे किराया नाइट का वसूला गया। उधर, इस बारे में विभाग के अधिकारी भी कुछ जवाब नहीं दे रहे हैं। हालांकि, मामले की छानबीन का भरोसा दिया जा रहा है। घटना स्वारघाट क्षेत्र…
Read Moreअरुण शर्मा होंगे कमेटी के समन्वयक
बिलासपुर। आगामी मार्च में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए गठित उप समितियों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिला खेल अधिकारी अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कबड्डी, हाकी तथा वालीबाल उप समितियाें के सदस्यों ने भाग लिया। खेल स्पर्धाओं के आयोजन की रूपरेखा के बारे में चरचा करने के साथ ही वित्त कमेटी का गठन भी किया गया। जिला खेल अधिकारी अरुण शर्मा इस कमेटी के समन्वयक, जबकि नंदलाल ठाकुर सह समन्वयक होंगे। इसके अलावा एसके भट्टा,…
Read Moreग्रामसभा में पढ़कर सुनाएंगे वोटर लिस्ट
बिलासपुर। एक जनवरी को अर्हता तिथि मानते हुए जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। चारों विस क्षेत्रों में यह अभियान 13 फरवरी से चार मार्च तक चलेगा। ग्रामसभा में सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डा. अजय शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बैठक में बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन के लिए 16 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। प्रारूप में प्रकाशित मतदाता सूचियों…
Read More