नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी हलके के विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने आनंदपुर से नयनादेवी के लिए प्रस्तावित रोप-वे का करार रद करने के फैसले पर तल्खी जाहिर की है। कहा कि इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस के नेताओं की विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह नयनादेवी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंदिर में जाकर देवी के दर्शन किए। कहा कि नयनादेवी-आनंदपुर रोप-वे का समझौता पंजाब तथा हिमाचल की सरकार के बीच हुआ था। अब इसे रद…
Read MoreCategory: Bilaspur
बिलासपुर के 50 युवकों को मिलेगी नौकरी
बिलासपुर। आठवीं, दसवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एमएस माइक्रोमोसन प्राइवेट लिमिटेड में बिलासपुर जिला के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। कंपनी इसके लिए 50 अनस्किलड पदों को भरने जा रही है। इसके लिए रोजगार विभाग के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर, उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार होंगे। उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 22 फरवरी और जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 23 फरवरी को इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू में चयन होने पर चयनित…
Read Moreराजधानी पहुंचा महिला की मौत का मामला
बरठीं (बिलासपुर)। जिला के एक गांव की महिला की दिल्ली में हुई मौत का मामला उलझता जा रहा है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला राज्यपाल और महिला आयोग तक पहुंचा दिया है। महिला आयोग ने इस बारे एसपी बिलासपुर से जवाब मांगा है। वहीं महामहिम राज्यपाल के निजी सचिव ने भी अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल सरकार (होम) को कार्रवाई करने बारे पत्र लिखा है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राज्यपाल के…
Read Moreअश्लील हरकत पर दो को जेल
बिलासपुर। गलत नीयत से एक विवाहिता के मकान में घुसना दो लोगों को महंगा पड़ा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गुरमीत कौर की अदालत ने दोनों आरोपियों को अभियुक्त करार देते हुए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत छह-छह माह के कारावास तथा 700-700 रुपये जुरमाने की सजा सुनाई है। जुरमाना अदा न करने पर उन्हें 15-15 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जानकारी के अनुसार सदर थानांतर्गत सरड़ गांव का शोभराम व मंगरोट का प्रकाश चंद 13 जनवरी 2001 की मध्यरात्रि एक मकान के परिसर में घुसे। उस…
Read Moreएक ही रात में टूटे चार घरों के ताले
जुखाला (बिलासपुर)। जिला के जुखाला इलाके में मारकंड और कठपुर गांव में गत रात्रि चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने एक के बाद एक चार घरों के ताले तोड़ कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। बिलासपुर के लोग चोरी की बढ़ती घटनाओं से अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में बुधवार रात्रि चोरों ने चार घरों के…
Read Moreरोड कटिंग से जमीन-रास्ते बर्बाद
नम्होल (बिलासपुर)। नम्होल उपमंडल के तहत नम्होल डावर-सड़क पर त्यामन गांव के ग्रामीणों ने कटिंग कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से सड़क चौड़ा करने के लिए करवाए जा रहे कटिंग कार्य के समय जमीन, स्थानीय रास्तों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। जमीनों के साथ रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीण रिड़कू राम, बृजलाल, हरिचंद, नंदलाल, कृष्णू राम, बाबू राम और कमला देवी ने कहा कि विभाग की ओर से कटिंग कार्य बराबर…
Read Moreकैमरे के सामने आया नरभक्षी तेंदुआ
बिलासपुर। नरभक्षी तेंदुआ भराड़ी क्षेत्र में घूम रहा है। इसकी हरकत पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप कारगर साबित हो रहे हैं। भराड़ी क्षेत्र में कैमरे से तेंदुए की हरकत का पता चला है। लिहाजा, वन विभाग ने अब इलाके में और कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इलाके में अमेरिका से मंगवाए गए आठ और विदेशी कैमरे फिट किए जा रहे हैं। कैमरों की संख्या अब 13 हो गई है। भराड़ी रेंज में तेंदुए की गतिविधियों पर अब अमेरिकन पद्धति के पांच नहीं, बल्कि तेरह कैमरा…
Read Moreहैंडबाल संघ के चुनाव पर विवाद की छाया
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के चुनाव पर विवाद की छाया मंडरा गई है। शनिवार को बिलासपुर में आनन-फानन में संघ के मौजूदा अध्यक्ष व महासचिव के साथ ही अधिकांश जिला इकाइयाें के नुमाइंदों की गैर मौजूदगी में ही नई कार्यकारिणी बना दी गई। ऐसे में चुनाव की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल हैंडबाल संघ के अध्यक्ष, जबकि नंद किशोर शर्मा महासचिव हैं। इस कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल आगामी सितंबर माह में पूरा होगा, लेकिन शनिवार को बिलासपुर में नई कार्यकारिणी…
Read Moreअब प्रोफेशनल शूटर करेंगे तेंदुए का शिकार
बिलासपुर। भराड़ी रेंज में तेंदुए को मारने का जिम्मा एक बार फिर प्रोफेशनल शूटरों ने संभाल लिया है। वन विभाग ने सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र से 7 प्रोफेशनल शूटर हायर किए हैं। अब लोकल शूटर इलाके में तेंदुए का शिकार करने नहीं जाएंगे। प्रोफेशनल शूटरों के आते ही लोकल शूटरों को दी गई अनुमति को विभाग ने निरस्त कर दिया है। इस बार जब तक प्रोफेशनल शूटरों को अभियान पूरा नहीं हो जाता है। तब वह भराड़ी वन क्षेत्र में ही रहेंगे। शूटरों ने मरहाणा, कामली, कोठी, भपराल, मलोट,…
Read Moreट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौत
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत चैहड़ गांव के समीप ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक उसी ट्रैक्टर पर सवार था। चलते ट्रैक्टर से वह अचानक नीचे गिर गया और टायर के नीचे आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला बिलासपुर में सड़क हादसों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले ही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराकर पलट गई थी। ताजा घटनाक्रम…
Read More