तो क्या लैप्स हो जाएगा बजट

बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा के तहत स्कूल और कार्यालयों से संबंधित बजट समय पर खर्च नहीं करना महंगा साबित हो सकता है। 28 फरवरी तक यदि बजट खर्च नहीं किया गया तो लैप्स हो जाएगा। आन लाइन बैंकिंग प्रणाली के तहत शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्कूलों और खंड अधिकारियों को लाखों रुपए का बजट जारी किया है। कई अधिकारियों ने अभी तक बजट का आहरण नहीं किया। शिक्षा उप निदेशक ने इस बारे सख्त निर्देश जारी करते हुए बजट 28 फरवरी से पहले आहरण करने को कहा है। प्रारंभिक शिक्षा उप…

Read More

घुमारवीं में आधार कार्ड कार्यालय पर ताला

घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। जिला प्रशासन आधार कार्ड बनवाने बारे लोगों को जागरूक करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विज्ञापनों और अन्य कार्यक्रमों पर भारी खर्चा हो रहा है लेकिन, आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। तीन महीने से सेवा दे रहे आधार कार्ड कर्मियों को वेतन नहीं मिला। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इसका सीधा असर आम व्यक्तियों पर देखने को मिल रहा है। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत घुमारवीं स्थित…

Read More

रंगे हाथ खनन करते धरे दो ट्रैक्टर

बिलासपुर। अवैध खनन को अंजाम दे रहे खनन माफिया की अब खैर नहीं है। खनन विभाग ने खनन माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खनन विभाग ने भराड़ी में खनन कार्य में लगे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ दबोचा। विभाग ने मौके पर ही चालान कर 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। खनन विभाग की इस कार्रवाई को लेकर भराड़ी में काफी हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार खनन विभाग को अवैध खनन को भराड़ी में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है। इस पर विभाग…

Read More

पानी नहीं ‘जहर’ उगल रहे हैंडपंप !

शाहतलाई (बिलासपुर)। आईपीएच विभाग के हैंडपंप नकारा साबित हो रहे हैं। हैंडपंप लगाने में अनियमितता बरती गई है या फिर उचित रख रखाव नहीं हो रहा। हैंडपंपों से निकल रहा मिट्टी युक्त लाल रंग के ‘जहरीले’ पानी से विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमारियां फैलने को लेकर आशंकित है। मामला झंडूता विकास खंड के नघ्यार गांव का है। यहां लगे छह हैंडपंपों में से पांच में मिट्टी वाला पानी आ रहा है। जो पीने तो दूर कपड़े धोने आदि के भी लायक नहीं…

Read More

नहीं बने आधार, कैसे होगा बेड़ा पार

बिलासपुर। घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी के लिए आधार नंबर की अनिवार्यता उपभोक्ताआें पर भारी पड़ने जा रही है। प्रदेश के चार जिलों में सब्सिडी की राशि 15 फरवरी से आधार नंबर के माध्यम से सीधे उपभोक्ताआें के बैंक खाताें में जमा होगी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगाें को कई माह, यहां तक कि एक वर्ष से अधिक समय के बाद भी आधार कार्ड नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जेब ढीली करके बाजार भाव पर ही सिलेंडर लेने पड़ेंगे। प्रदेश के चार जिलों बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर व ऊना…

Read More

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित अभिभावक

घुमारवीं (बिलासपुर)। सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के अभिभावक अपने बच्चे के भविष्य के प्रति चिंतित हो गए हैं। कारण यही है कि स्कूलों में वार्षिक समारोह हैं। बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग को शिक्षा निदेशालय की ओर से पंद्रह फरवरी तक वार्षिक समारोह खत्म करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हैरानी यह है कि पंद्रह फरवरी से ही दसवीं, बारहवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के प्रेक्टिकल शुरू होंगे। ऐसे में बच्चों ने वार्षिक समारोह की…

Read More

एक समान मिले जमीन का मुआवजा

स्वारघाट (बिलासपुर)। कीरतपुर से नेरचौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के लिए आंकी गई जमीन की वैल्यू से इलाकावासी खफा हैं। कीरतपुर से बिलासपुर सेक्टर तक इस सड़क के दायरे में आ रहे भूमि मालिकों ने जमीन का सही-सही आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। आरोप है कि ऐसी जमीन को बंजर दर्शाया गया है जो उपजाऊ है। लेकिन, बंदरों और जानवरों के खौफ से लोग वहां कुछ अरसे से कृषि नहीं कर रहे। मेला, थापना, समलेटु, जब्बल, सुन्नण, टाली, खरोल, तुन्नु, तथा पट्टा गांव के लोगों ने दो…

Read More

बस का रूट बदलने से सवारियां परेशान

बिलासपुर। परिवहन निगम की बिलासपुर से कालका जाने वाली बस का रूट बदल गया है। इस बस का रूट अब जाहू-चंडीगढ़ कर दिया गया है। समय में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इससे बिलासपुर से स्वारघाट, नालागढ़ व बद्दी की ओर जाने वाली सवारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस बस को पूर्व की भांति बिलासपुर से कालका चलाने की मांग की है। परिवहन निगम के बिलासपुर डिपो की बस सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय से कालका के लिए चलती थी। बिलासपुर के कई लोग…

Read More

ट्रक आपरेटरों को देना होगा शपथ पत्र

मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट प्लांट के कच्चे माल की चोरी के मामले का ढुलान कार्य में जुटी परिवहन सहकारी सभाओं ने कड़ा संज्ञान लिया है। कोहिनूर सभा ने अपने सभी ट्रक आपरेटरों से एक सप्ताह के भीतर शपथ पत्र मांगे हैं। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित आपरेटर और उसके गारंटरों से न केवल रिकवरी की जाएगी, बल्कि उनकी गाड़ियाें को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जेपी के बागा सीमेंट प्लांट के लिए लाए जाने वाले कच्चे माल की चोरी छिपे मिलावट करने का मामला उजागर…

Read More

भराड़ी के जंगलों में शूटरों का पहरा

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के भराड़ी में वन विभाग के एक्सपर्ट शूटरों ने फिर पहरा बिठा दिया है। तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए शूटरों की एक्सपर्ट टीम आज भराड़ी पहुंच गई है। मचानों पर घात लगाकर बैठने के अलावा पेट्रोलिंग भी आरंभ कर दी गई है। इलाके में तेंदुए ने आतंक मचा दिया है। घात लगाकर तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा है। खास कर बच्चे तेंदुए के निशाने पर है। साल भर में चार बच्चों की तेंदुए के हमले के कारण मौत हो चुकी है। दो रोज…

Read More