बिलासपुर। अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स कोच कमलेश कुमारी की मृत्यु के मामले की फाइल को पुलिस दोबारा खंगालने में जुट गई है। इसके तहत खेल विभाग के अधिकारियों के साथ ही खिलाड़ियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस ने जिले में तैनात महकमे के एक आला अधिकारी के बयान कलमबंद किए। गौरतलब है कि बिलासपुर में खेल विभाग में एथलेटिक्स कोच के पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी को बीते वर्ष ऊना स्थानांतरित कर दिया गया था। वहां सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई…
Read MoreCategory: Bilaspur
स्वारघाट तहसील में तहसीलदार नहीं
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट तहसील कार्यालय में करीब एक सप्ताह से तहसीलदार न होना लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है। तहसील कार्यालय में तहसीलदार न होने के चलते यहां के लोगों को मजबूरी में तहसील संबंधी कार्य करीब चालीस किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों में जगतराम, तेलूराम, हरनाम सिंह, चंद्रमणी धर्माणी, प्रेमनाथ, हरीश धर्माणी, वीरेंद्र पठानियां, धर्म सिंह, शंकर सिंह, कै. चौधरी राम सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र के लोग तहसील संबधि कार्य के…
Read Moreगुमराह न करें स्वयंभू नेता : मनकोटिया
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा है कि महासंघ की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कुछ स्वयंभू नेता कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। यदि इन्हें इतना ही शौक है तो वह वर्ष 2014 में होने वाले महासंघ के चुनावों में भाग लें। बिलासपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि महासंघ की ओर से कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए 82 सूत्रीय…
Read Moreफिल्ड स्टाफ से मांगा तेंदुओं का डाटा
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में तेंदुए के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए वन महकमा अब योजना के तहत कार्य करेगा। इसके लिए घुमारवीं, भराड़ी और झंडूता के रैंज आफिसों से तेंदुओं का डाटा मांगा गया है। सात दिनों के भीतर यह डाटा डीएफओ के पास जमा करवाना होगा। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए तेंदुओं का शिकार होगा। इसके लिए बाकायदा घुमारवीं में एक दिनी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नेशनल पार्क शमशी के चीफ अजय श्रीवास्तव ने की। इस कार्यशाला में विभाग की…
Read Moreहरनोड़ा में 10 को रणनीति बनाएंगे विस्थापित
बरमाणा (बिलासपुर)। कोलबांध विस्थापितों व प्रभावितों ने उनकी मांगों व समस्याआें के प्रति प्रशासन व परियोजना प्रबंधन के रवैये पर गहरा रोष जताया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन व कोलडैम प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही एनटीपीसी को मांगपत्र सौंपने के बावजूद उस ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरपार की लड़ाई का ऐलान कर चुके चारों जिलों के विस्थापित 10 फरवरी को हरनोड़ा में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। हरनोड़ा में गत मंगलवार शाम आयोजित बैठक में कहा गया कि लोगों ने कोल…
Read Moreकच्चा माल चोरी पर चार ट्रक ब्लैक लिस्ट
बिलासपुर। जेपी के बागा सीमेंट प्लांट के लिए लाए जाने वाले कच्चे माल में मिलावट हो रही है। कंपनी द्वारा लेबोरेट्री में कराई गई जांच के दौरान मिलावटखोरी का खुलासा हुआ है। इस गोरखधंधे को या तो ट्रक आपरेटर, या फिर उनके चालक अंजाम दे रहे थे। इसमें संलिप्त पाए गए चार ट्रक ब्लैक लिस्ट कर दिए गए हैं। परिवहन सहकारी सभाएं संबंधित आपरेटरों की सदस्यता खत्म करने की भी तैयारी में हैं। जेपी के बागा सीमेंट प्लांट से विभिन्न परिवहन सहकारी सभाआें के माध्यम से क्लिंकर का ढुलान करने…
Read Moreअमेरिकी डाक्टरों ने टटोली लोगों की नब्ज
बिलासपुर। चेतना संस्था के रौड़ा सेक्टर स्थित कार्यालय में मंगलवार को नजारा बदला-बदला सा नजर आया। मौका था चेतना संस्था, कृष्णा उत्कर्ष संस्थान और हिमालयन हेल्थ एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन का। इस शिविर में अमेरिका के विशेषज्ञ चिकित्सकाें की टीम ने लगभग 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही अक्षम बच्चों की सेहत भी जांची गई। विदेशी चिकित्सकाें के परामर्श के अनुसार संबंधित मरीजों को मुफ्त दवाइयां व जरूरी उपकरण भी प्रदान किए गए। चेतना संस्था के कार्यालय में स्वास्थ्य…
Read Moreकोख से कब्र तक’ एकांकी से आंखें नम
बिलासपुर। बेटियां फाउंडेशन और रेनबो स्टार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्पर्धाएं कराई गईं, जिनमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ज्योत्सना जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डा. ज्योत्सना जैन ने कहा कि बेटियां फाउंडेशन संस्था देश भर में गांव स्तर तक कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण…
Read Moreगेहूं में नहीं लगेगा पीला रतुआ रोग
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिला में करीब तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों को इस बार बेहतर फसल की उम्मीद जगी है। उधर, कृषि विभाग के अनुसार यदि मार्च माह में एक और बारिश होती है तो जिला में लक्ष्य से दस फीसदी अधिक गेहूं की पैदावार होगी। किसान प्रकाश चंद, रोशन लाल, मनेंद्र चंदेल, उत्तम चंद, सुशील कुमार, अमृतलाल, संतराम, लेखराज, सरला शर्मा, योगिंद्र कुमार, हरिदत्त, अशोक शर्मा, सीता राम, केहर सिंह, सुरेश कुमार, प्रेम चंद, रक्षा देवी, मनोरमा चौहान, कमल…
Read Moreतेंदुए के हमले से घायल बच्ची ने दम तोड़ा
भराड़ी (घुमारवीं)। घुमारवीं उपमंडल के तहत घंडालवी पंचायत के कामली गांव में तेंदुए के हमले से घायल दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इससे इलाके में मातम का माहौल है। 14 नवंबर को तेंदुआ दो वर्षीय शगुन को उठाकर ले गया था। कुछ दूर उसे तेंदुए से छुड़ा लिया गया, लेकिन वह गंभीर घायल हो गई थी। इतने लंबे समय तक जिंदगी और मौत से जूझते-जूझते उसके प्राण पखेरू उड़ गए। इसी के साथ इलाके में आदमखोर तेंदुए के हमले में दम तोड़ने वाले बच्चों की संख्या चार…
Read More