मोगा उपचुनाव: रिश्वत देते पकड़ा गया नेता!

मोगा उपचुनाव: रिश्वत देते पकड़ा गया नेता!

मोगा: मोगा में हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। तेज़ बरसात के चलते पोलिंग की रफ्तार शुरुआती दौर पर बहुत धीमी चल रही है और एक -दो लोग ही घर से वोट करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मोगा में अकाली दल के जुगिंद्रपाल जैन, कांग्रेस के विजय साथी, सांझे मोर्चे के रवीन्द्र धालीवाल और अकाली दल अमृतसर के बरिंद्रपाल सिंह के अलावा कुछ आज़ाद उम्मीदवार भी मैदान में हैं। चुनाव में 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। प्रशासन ने…

Read More

हैदराबाद ब्लास्ट: आतंकियों के निशाने पर था साईं मंदिर!

हैदराबाद ब्लास्ट: आतंकियों के निशाने पर था साईं मंदिर!

हैदराबाद: हैदराबाद दोहरे बम ब्लास्ट के कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। हाल ही में हैदराबाद धमाकों को लेकर एक निजी चैनल ने दावा किया है कि आतंकियों के निशाने पर साईं बाबा मंदिर था लेकिन उस वक्त मंदिर में पुलिस कमिश्नर मौजूद थे जिस कारण वहां कड़ी सुरक्षा थी। इसके चलते उन्होंने दिलसुख नगर की फलमंडी को आतंकी हमले के लिए चुना। जानकारी के अनुसार आतंकियों का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों की हत्या करना था। लेकिन उनके…

Read More

कार ‌निर्माता कंपनियों ने दिखाई नई तकनीक

कार ‌निर्माता कंपनियों ने दिखाई नई तकनीक

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चार दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय बस एंड यूटीलिटी व्हीकल शो के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। इसमें कई वाहन निर्माता कंपनियों ने शिरकत कर अपने नवीनतम उत्पाद प्रदर्शित किए। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भारी वाहन मंत्रालय के भारी उद्योग विभाग के सचिव एमएफ फारुकी और शहरी विकास मंत्रालय के ओएसडी एसके लोहिया ने किया। सियाम के अध्यक्ष एस शांडिल्य ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह शो भारतीय लोक…

Read More

भारत के विरोध के बीच पाकिस्तानी ग्वादर बंदरगाह चीन के हवाले

भारत के विरोध के बीच पाकिस्तानी ग्वादर बंदरगाह चीन के हवाले

इस्लामाबाद: भारत में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाली एक पहल के तहत पाकिस्तान और चीन ने रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पाकिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन की कंपनी के सुपुर्द करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत अरब सागर स्थित इस बंदरगाह पर पाकिस्तान का अधिकार बना रहेगा लेकिन इसके संचालन से होने वाले मुनाफे में चीन की कंपनी का हिस्सा होगा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित ग्वादर बंदरगाह पर अब चीन की ‘चाइना ओवरसीज पोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड’ का पूरी तरह कब्जा होगा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति…

Read More

हेलीकॉप्टर घोटाले में राहुल गांधी की भूमिका की भी जांच हो’

हेलीकॉप्टर घोटाले में राहुल गांधी की भूमिका की भी जांच हो’

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद कीर्ति झा आजाद ने हेलीकॉप्टर घोटाले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि इसकी भी जांच की जानी चाहिए। आजाद ने यहां पत्रकारों से कहा कि घोटाले में कनिष्क सिंह के शामिल होने की बात सामने आ रही है। यह कनिष्क सिंह कोई और नहीं बल्कि गांधी के निजी सचिव हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो से जांच होनी चाहिए लेकिन पूरी जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो।…

Read More

फोन टेपिंग मामले में धूमल पर गिर सकती है गाज

फोन टेपिंग मामले में धूमल पर गिर सकती है गाज

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। मामला उनके कार्यकाल में थोक भाव में फोन टेपिंग का है जिसमें उनकी संलिप्तता की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने आप को आरोप से मुक्त नहीं बता सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार में 1,000 से ज्यादा फोन टेप किए गए। अपनी स्थिति साफ करते हुए धूमल ने आईएएनस को बताया, ‘‘फोन टेप करने की मंजूरी गृह विभाग…

Read More

केंद्र सरकार बापू को ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि देने को तैयार नहीं

केंद्र सरकार बापू को ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि देने को तैयार नहीं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बापू को राष्ट्रपिता की उपाधि देने से इंकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने संविधान के नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि देश का संविधान केवल शैक्षणिक और सैन्य उपाधियों के अलावा किसी और उपाधि देने की इजाजत नहीं देता। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है कि गृह मंत्रालय ने महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे वी कल्याणम के उस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मंत्रालय से इस बारे में वक्तव्य जारी करने…

Read More

PM बनने की राय देने पर भड़के राहुल

PM बनने की राय देने पर भड़के राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग किए जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को झिड़क दिया। राहुल ने बहुगुणा को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मनमोहन सिंह विराजमान हैं। साथ ही कहा कि समस्या प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर नहीं है बल्कि पार्टी संगठन से जुड़ी है जिन्हें पहले निपटाने की जरूरत है। राहुल ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और विधायक दल के नेताओं के साथ अपनी दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन आज कहा, ‘‘मैं दोबारा…

Read More

कुंभ यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

कुंभ यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

संगम: उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ मेल में हादसों का सफऱ रुकने का नाम नहीं ले रहा है पहले भगदड़ मचने के कारण 36 लोगों की मोत हो गई थी और अब बस पलटने की खबर आई है। कुंभ में जा रहगा यात्रियों से भरी बस पलटलने से दर्जनों यात्री घायल हा गए है। गौरतलब है कि बारिश के चलते शनिवार को स्नान के लिए संगम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के जोश में थोड़ी कमी दिख रही है। बारिश की वजह से शुक्रवार को भी वसंत पंचमी के शाही स्नान…

Read More

भारत ने ‘घुसपैठिया’ सैनिक का शव सौंपा, भड़का पाकिस्तान

भारत ने ‘घुसपैठिया’ सैनिक का शव सौंपा, भड़का पाकिस्तान

जम्मू/इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी सैनिक का शव शुक्रवार को पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। दूसरी तरफ इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि इस घटना से दोनों देशों के बीच माहौल बिगड़ सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सेना ने मारे गए सैनिक का शव आज शाम पांच बजकर पचपन मिनट पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया। पाकिस्तानी सेना के इस दावे के बाद कि उनका एक सैनिक गलती से नियंत्रण रेखा…

Read More