हरोली (ऊना)। क्षेत्र के एक गांव में रह रहे एक साधु पर नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। बच्ची गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित बच्ची ने पूरी आपबीती अपने अध्यापकों को बताई। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी साधु पिछले एक माह से बच्ची को अपनी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मोदी के विज्ञापन को कहां से आया पैसा : वीरभद्र
बसाल/बंगाणा/ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी के पास विज्ञापन के लिए इतना पैसा कहां से आया? चुनाव आयोग को मोदी से यह सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों में विज्ञापनों के माध्यम से मोदी को चमकाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कौन कौन उद्योगपति मोदी को फाइनांस कर रहे हैं? वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को ऊना के बसाल, बंगाणा, छपरोह और नंगड़ा में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा…
Read Moreमुस्तैदी से निभाएं मतदान ड्यूटी
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में आयोजित लोक सभा चुनाव का पूर्वाभ्यास शिविर संपन्न हो गया है। इस पूर्वाभ्यास में जिला के सभी मतदान केंद्रों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों को भी ईवीएम संचालन की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने मतदान के दौरान मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने बताया कि चुनाव संचालन के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से चुनाव संचालन संबंधी…
Read Moreयहां पर रास्तों से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं
रामपुर बुशहर। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में कई समस्याएं हैं, लेकिन नगर परिषद का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। वार्ड नंबर एक के खूनी रास्ते (सफेद ढांक) का अभी तक सुधार नहीं हो पाया है, यहां से गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल्याणपुर में शौचालय भी सुचारु रूप से न चलने के कारण लोगों की परेशानी हो रही है। निकासी नालियों में ड्रेनेज की सही व्यवस्था न होने से बदबू और कीचड़ से लोगों का रास्ते से गुजरना मुसीबत बन गया है। वार्ड…
Read Moreकहीं सेहत न बिगाड़ दे ये धूल
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मौसम बदलते ही ठियोग में जनता की परेशानी बढ़ गई है। यहां एनएच पर धूल के उठते गुब्बार से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी शिमला का मुख्यद्वार कहलाने वाले ठियोग में रही घाट से लेकर जनो घाट तक धूल ही धूल है। इसके चलते एनएच किनारे मिठाइयों और सब्जी की दुकानों से लेकर खानपान की सभी दुकानों के लिए धूल परेशानी का कारण बनी हुई है। हालांकि लोगों ने कई बार सड़क पर पानी के छिड़काव की भी प्रशासन से मांग की।…
Read Moreटिक्कर में गहराया रसोई गैस संकट
रोहड़ू(सुन्दर औक्टा)टिक्कर पंचायत में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गई है। लोगों को ढाई माह से रसोई गैस नहीं मिल रही है। वहीं, लकड़ी भी न मिलने से पंचायत के करीब आठ गांवों के लोगों को चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र रसोई गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। टिक्कर पंचायत के गुजांदली, थाना, टिक्कर, खांगटा, कशैणी सहित करीब आठ गांव के लोग रसोई गैस के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो मिट्टी तेल की…
Read Moreकिन्नौर और ज्यूरी दो दिन से बत्ती गुल
रामपुर बुशहर/सांगला/ज्यूरी। क्षेत्र में बिजली की नियमित आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। किन्नौर जिले और ज्यूरी में दो दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है। इस कारण बैंकों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, अगले तीन दिन तक सरकारी छुट्टी होने के कारण लोगों को अपने काम करवाने के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को अस्पतालों में टेस्ट करवाने आए लोगों को भी बिजली न होने के कारण बिना टेस्ट करवाए वापस लौटना पड़ा। ज्यूरी में भी दो दिन से बिजली…
Read Moreएबीवीपी करेंगी युवा मतदाता सम्मेलन
ऊना(विवेक त्रिपाठी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में छात्रों और युवाओं के बीच युवा मतदाता जागरण अभियान एवं युवा मतदाता सम्मेलन करेगी। नवीन शर्मा बुधवार को ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एबीवीपी प्रांत के अंदर पचास से अधिक स्थानों पर युवा मतदाता सम्मेलन करेगी एवं दो लाख से अधिक पर्चा शिक्षण संस्थानों में वितरित करेगी। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद प्रदेश के छात्रों…
Read Moreरह रहे नगर परिषद में, सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)रामपुर नगर परिषद के सभी वार्डों की तरह वार्ड नंबर सात में भी कई समस्याओं का अंबार है। लोगों का कहना है कि रह तो नगर परिषद एरिया में रहे हैं, लेकिन सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं हैं। नप को उनकी याद सिर्फ टैक्स वसूलने और वोट लेने के समय ही आती है, सुविधा के नाम पर यहां पर कुछ भी नहीं है। वार्ड का कुछ हिस्सा सड़क से न जुड़ने के कारण लोगों आपात स्थिति में मरीज को पीठ पर ले जाना पड़ता है, वहीं लोगों रोजमर्रा…
Read Moreआनी मेले में नजर रखेंगे सीसीटीवी
आनी (कुल्लू)। एसडीएम सभागार में बुधवार को आनी मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नीरज गुप्ता ने की। मेला कमेटी के सचिव मुकंद शर्मा ने बैठक में पिछले साल मेले में हुए आय व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, मेले के दौरान आठ से 11 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमाें के बारे बैठक में विस्तार से चरचा की गई। मेले में सुरक्षा की नजर से पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। पुलिस मेले की पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगी। वहीं, मेले…
Read More