डंसा (रामपुर बुशहर)(संदीप वर्मा)ऐसे में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कैसे गति मिल पाएगी। रामपुर विकास खंड की 31 पंचायतों में ही पिछले वित्त वर्ष के आंकड़ों के अनुसार सवा करोड़ की मजदूरी का भुगतान अटका हुआ है। इस कारण भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों में भी देरी की प्रबल संभावना दिख रही है। विकास खंड रामपुर के तहत सबसे ज्यादा मनरेगा कामगारों की बकाया राशि 17.83 लाख ग्राम पंचायत देवठी 12/20 की है। दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत शिंगला की 11.66 लाख, ग्राम पंचायत डंसा 7.48…
Read MoreAuthor: ibindiannews
चिराग तले अंधेरा, नप कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)शहर के वार्ड नंबर छह में कई ज्वलंत स्मस्याएं हैं। इस वार्ड का कुछ हिस्सा मुख्य बाजार और शेष हिस्सा शहर से दूर स्थित है। वार्ड नंबर छह में ही नगर परिषद का भवन भी है। नप भवन के प्रवेशद्वार पर ही कूड़े के ढेर लगे हैं, बीडीओ कार्यालय और पुलिस कालोनी में मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। वहीं साथ लगती पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से लोग डर के साये में जीवन बिता रहे हैं। इसके आसपास के दुकानदारों प्रकाश…
Read Moreकिन्नौर में दिन भर गुल रही बत्ती
सांगला(किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जनजातीय जिला किन्नौर में गुरूवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। बिजली आपूर्ति न होने के कारण सरकारी और गैस सरकारी कार्यालय में भी लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। जबकि क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों में भी मरीजों के टेस्ट तक नहीं हो पाए। जिससे दिन भर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रिकांगपिओ, सांगला, टापरी, भावानगर,चौरा, पूह सहित जिला की सभी पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे पूर्व प्रधान निचार वीरेंद्र…
Read Moreकैसे लीक हो गई एफआईआर, हमें जवाब चाहिए…
शिमला एफआईआर लीक होने पर पुलिस से रिपोर्ट तलब भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला की पहचान लीक होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया इस तरह एक महिला की पहचान सार्वजनिक होने से उसकी प्रतिष्ठा और मान को ठेस पहुंची है। आयोग ने जिला पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट तलब करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा आयोग पुलिस प्रमुख को भी पत्र लिखकर एफआईआर की कॉपी…
Read Moreसुजानपुर उपचुनाव! भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर पर लगाया दांव
शिमला वीरेन्द्र खागटा हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर उपचुनाव में नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू पर दांव खेला है। नरेंद्र ठाकुर भाजपा दिग्गज स्व. जगदेव चंद के पुत्र हैं। वह कांग्रेस से पिछले महीने ही भाजपा में लौटे थे। नरेंद्र ठाकुर इससे पहले तीन चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने उनके नाम की घोषणा की सूचना वीरवार शाम को दी। सुजानपुर सीट राजेंद्र राणा के इस्तीफे से खाली हुई है। राणा कांग्रेस टिकट पर हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर के लिए कुल चार…
Read Moreफोन टैपिंग केस: आईएएस के बाद अब आईपीएस की बारी
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) जांच पूरी, दो पूर्व डीजीपी बनाए जा सकते हैं आरोपी एचपीसीए केस में चार आईएएस अफसरों को जांच के दायरे में लेने के बाद अब कुछ आईपीएस अफसरों पर शिकंजा कसने वाला है। विजिलेंस ने बहुचर्चित फोन टैपिंग केस में जांच पूरी कर ली है। इस केस की एफआईआर 26 जून 2013 को दर्ज हुई थी, जिसमें किसी का नाम नहीं था। सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास और आईडी भंडारी का नाम चार्जशीट में आ सकता है। मन्हास रिटायर हो चुके हैं,…
Read More13 को शिमला आएंगे कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला
शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला 13 अप्रैल को शिमला आएंगे। शुक्ला राज्य कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह इसकेे बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया में भी शुमार होंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन भरने की प्रक्रिया 14 अप्रैल को शुरू हो जाएगी। हमीरपुर में पहला नामांकन 14 अप्रैल को हमीरपुर में राजेंद्र राणा 10 बजे भरेंगे। शिमला में दूसरा नॉमिनेशन 16 अप्रैल को मोहनलाल ब्राक्टा…
Read Moreदेव समाज में छुआछूत की प्रथा कायम
सुंदरनगर (मंडी)। भले ही उनकी मधु ध्वनियों पर देवता नाचते हों लेकिन उन्हें देवता का रथ छूने तक का अधिकार नहीं है। देवी-देवता बंजतरियों की धुनों के बिना एक कदम भी नहीं चलते। लेकिन उन्हें देवताओं को स्पर्श करने का अधिकार देव समाज नहीं देता। ऐतिहासिक और परंपरागत देवता मेला सुंदरनगर में छूआछूत की यह प्रथा फिर देखने को मिली। सरकारें भले हीं अपने स्तर पर छुआछूत खत्म करने के लिए हर साल सैकड़ों अभियान चलाती हों लेकिन देव समाज के कड़े नियम अभी तक इन अभियानों को आगे नहीं…
Read Moreकमलजीत ने जीता हिंद केसरी खिताब
बलद्वाड़ा (मंडी)। यहां आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में कमलजीत दुमछेड़ी को हिंदकेसरी के खिताब से नवाजा गया। छिंज के दौरान कमलजीत और अच्छर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कमलजीत ने अच्छर सिंह को पटकनी देकर हिंद केसरी खिताब जीता। छिंज की बड़ी माली के लिए चंबा के गनी और प्रदीप के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गनी ने प्रदीप को हराकर माली जीत ली। विजेता को पचीस हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला जितेंद्र दुमछेड़ी और मन्ना जीरकपुर के…
Read Moreधर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस में फिर नया बखेड़ा
धर्मपुर (मंडी)। लोकसभा चुनाव से पहले धर्मपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को त्याग पत्र भेजा है। इसमें कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। धर्मपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष के इस्तीफे से यहां बखेड़ा खड़ा हो गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जिलाध्यक्ष पूर्ण चंद को त्यागपत्र भेजा है। ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश चंद ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में कहा है कि प्रदेश…
Read More