छह गांवों में पंद्रह दिन से पानी नहीं

सरकाघाट (मंडी)। गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगाें को पेयजल किल्लत सताने लगी है। लेकिन विभाग के इंतजाम शुरुआत में ही जवाब दे गए हैं। उपमंडल सरकाघाट की बिंगा पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पीने के पानी को लेकर हायतौबा मची हुई है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां 15 दिन से लोगाें के घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। विभाग समस्या का समाधान भी नहीं कर पा रहा है। पानी के बंदोबस्त में सुबह-शाम लोगाें के पसीने छूट रहे हैं। विभाग की…

Read More

लोकसभा चुनाव की पहली रिहर्सल

बिलासपुर/ घुमारवीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए बिलासपुर में मंगलवार को पहले चरण की रिहर्सल की। किसान भवन में आयोजित इस रिहर्सल में चुनाव के लिए तैनात 302 पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें 145 पीठासीन एवं 157 सहायक पीठासीन अधिकारी थे। इसके अलावा घुमारवीं में भी इसी तरह की रिहर्सल का आयोजन हुआ। इसमें 112 पीठासीन अधिकारी 114 सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। प्रथम चरण की इस रिहर्सल में इलेक्ट्रानिंग वोटिंग मशीन…

Read More

कूड़ा फेंकने गए नप कर्मी पर हमला

शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के एक कर्मचारी पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। कूड़ा फेंकने गए नगर परिषद के चालक पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए उसे बुरी तरह से पीट डाला। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नप घुमारवीं के चालक रूप लाल…

Read More

महज प्रतियोगिता का केंद्र बना पशु मेला

घुमारवीं (बिलासपुर)। जमाने की रफ्तार के साथ मेले-त्यौहारों के मायने भी बदलने लगे हैं। बिलासपुर जिले में होने वाले नलवाड़ मेलों को ही लें तो कभी पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए होने वाले यह मेले अब महज उत्सव एवं मनोरंजन का साधन बनकर रह गए हैं। पशुओं की बिक्री की जगह आधुनिक युग के साजो सामान ने ले ली है। मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं का सहारा लिया जा रहा है। बिलासपुर में मार्च और अप्रैल महीनों में नलवाड़ मेलों की धूम रहती है। बिलासपुर को नलवाड़ी मेला कभी पशुओं…

Read More

मालवाहक में ढो रहे सवारियां

चंबा। चंबा-सुंडला मार्ग पर वाहन चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं। यह सब पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। विशेषकर नवरात्र की आड़ में धार्मिक आयोजनों के लिए श्रद्धालु जिले के शक्तिपीठों में जा रहे हैं। चालक मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुआें को ठूंस-ठूंस कर भर रहे हैं और मंदिरों तक ले जा रहे हैं। इससे जहां यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा…

Read More

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

तीसा (चंबा)। शिक्षा खंड तीसा के मिडल स्कूल गदियोग व घेवा में आठ सालों के बाद भी शारीरिक शिक्षक, कला अध्यापकों के पदों को स्वीकृति नहीं दी गई है। दोनों पदों को भरने की स्वीकृति न मिलने से दोनों स्कूलों में ड्राइंग व पीईटी के शिक्षक नहीं है। साथ ही दोनों स्कूलों में चपरासी के पद भी रिक्त हैं। घेवा में स्कूल में 30 व गदियोग में करीब 13 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि गदियोग स्कूल में करीब 35 बच्चे थे। शिक्षक के पद न…

Read More

आज धूमधाम से होगा मूर्ति विसर्जन

सुलतानपुर (चंबा)। जालपा माता मंदिर मोहल्ला मांई का बाग में रामनवमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जालपा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और माता के दरबार में सुख शांति की मन्नतें मांगी। इसके बाद समस्त श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान पुष्पनाथ ने बताया कि हर वर्ष कमेटी द्वारा रामनवमी के अवसर पर विशाल भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कांगड़ा में स्थित ज्वालामुखी से ज्वाला मां की पावन ज्योति…

Read More

धूमल सूबे पर छोड़ गए 13 हजार करोड़ कर्ज

धर्मशाला/रैत/लंज। चड़ी और हारचक्कियां में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मीडिया में भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ही छाए हुए हैं। टीवी चैनल पर छोटे से विज्ञापन पर लाखों रुपये लगते हैं। प्रचार पर अरबों रुपये खर्च करने के लिए आखिर मोदी कहां से ला रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए। मोदी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दरकिनार कर दिए गए हैं। धूमल तानाशाही में विश्वास रखते हैं। धूमल सरकार प्रदेश पर 13 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई…

Read More

पपरोला में एक रात में तीन घरों में सेंध

पपरोला (कांगड़ा)। पपरोला कस्बा के वार्ड 10 और 7 में सोमवार रात्रि चोरों ने 3 घरों में सेंध लगा दी। चोर 2 घरों से कोई भी कीमती सामान चुराने में नाकाम रहे, जबकि एक घर से बर्तन, कपड़े और कुछ नकदी उड़ा ले गए हैं। उधर, बैजनाथ पुलिस ने शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 10 में चोरों ने सोमवार रात्रि किशोरी लाल के कच्चे मकान से बर्तन, जैकेट्स और करीब 5 हजार की…

Read More

चर्च में नहीं आने दिए सैलानी, होगी जांच

धर्मशाला। मैकलोडगंज स्थित चर्च पर फिल्म यूनिट के कब्जे को लेकर जिला प्रशासन जांच बैठाएगा।  उपायुक्त सी पालरासु का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। सोमवार को मैरीकॉम फिल्म की शूटिंग के लिए दिन भर चर्च को बंद रखा गया था। चर्च में सोमवार को कोई भी पर्यटक नहीं जा पाया था। वहीं, मीडिया को भी चर्च में जाने से रोक दिया गया था। इस दौरान फिल्म यूनिट के सदस्यों ने मीडिया से बदसलूकी भी की थी। वहीं, मैकलोडगंज के सेंट जॉन चर्च में सोमवार को हुई मैरीकॉम…

Read More