धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के पास एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जबकि चार को मामूली चोटें आई हैं। स्कूल वैन धर्मशाला से सिद्धवाड़ी स्थित निजी स्कूल को जा रही थी। बताया जा रहा है कि वैन में 12 छात्र सवार थे। पुलिस के मुताबिक वैन ओवर स्पीड थी, जिस पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
नगरोटा बगवां में 23 को हटेंगे अवैध कब्जे
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां तहसील कार्यालय परिसर के आसपास अवैध कब्जों को 23 अप्रैल बुधवार शाम तक हटा दिया जाएगा। तहसीलदार डा. शिखा शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों, रेहड़ी और फड़ी वालों को 20 अप्रैल तक कब्जे हटा लेने का नोटिस देकर समय दिया गया था। कब्जाधारियों को 3 दिन की अतिरिक्त मोहलत प्रदान की गई है। यदि वह स्वयं अपने कब्जों को नहीं हटाते हैं तो प्रशासन स्वयं उनको हटा देगा। फिलहाल तहसील कार्यालय के आसपास के कब्जाधारियों पर यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जबकि नगर…
Read Moreलाहौल-स्पीति में कांग्रेस ने तेज किया प्रचार
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लोकसभा चुनाव को लेकर लाहौल-स्पीति जिला कांग्रेसियों ने दिन-रात प्रचार अभियान छेड़ दिया है। पूर्व विधायक एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन रघुवीर सिंह के बाद विधायक रवि ठाकुर ने स्पीति में प्रचार अभियान को गति दे दी है। इससे पहले रवि ठाकुर ने लाहौल में प्रचार किया। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि इस बार फिर प्रतिभा सिंह को पिछले लोकसभा उपचुनाव की तरह जिले से भारी बढ़त दिलाने में कांग्रेस कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ…
Read Moreबिजली महादेव को विकसित करने की दरकार
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगता ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिजली महादेेव दशकों बाद भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो सका है। धार्मिकता के नाम से विख्यात होने के साथ-साथ यहां की नैसर्गिक वादियां सैलानियों को अपनी ओर बरबस आकर्षित करती हैं। हैरत है कि सरकार, प्रशासन तथा पर्यटन विभाग की अनदेखी के चलते यह स्थल आज तक यह स्थल विकसित नहीं हो सका है। बिजली महादेव में वास करने वाले अधिष्ठाता बिजली महादेव (भोलेनाथ) पर कुल्लूवासियों की ही नहीं, बल्कि देशभर से आने वाले सैलानियों की भी गहरी…
Read Moreपांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
कुल्लू। कुल्लू में जेल कर्मचारियों की लापरवाही से भागे दो कैदियों के मामले में जेल विभाग पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। 17 अप्रैल को कुल्लू की उप कारागार से दिनदहाड़े मंडी निवासी रणजीत सिंह और नेपाली मूल का खल बहादुर जेल से भागने में कामयाब हो गए थे। उधर, पुलिस के हाथ भी फरार कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है। जेल विभाग की ओर से एआईजी जेल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच रिपोर्ट रविवार को ही तैयार…
Read Moreरैली से दी मतदान करने की जानकारी
केलांग। जिला लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग में सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलांग के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। लोअर केलांग बाजार होते हुए डीसी कार्यालय तक स्कूली छात्र-छात्राओं ने आम मतदाताओं को मताधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चयनित किए गए नारों के साथ रैली निकाली। विद्यार्थियों ने वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार, जाएं वोट डालने जाएं, अपना वोट काम में लाएं, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, नहीं…
Read Moreउड़ान समिति पर भेदभाव का आरोप
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कुल्लू में तैनात पांगी उड़ान समिति पर एचआरटीसी कर्मचारियों ने सीट आवंटन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में प्रधान इंटक यूनियन गौरी लाल भारती, महासचिव संजय कुमार तथा यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान राकेश कुुमार ने बताया कि कुल्लू में तैनात पांगी उड़ान समिति ने सोमवार को किलाड़ के लिए हुई हेलिकॉप्टर की उड़ान में एचआरटीसी कर्मियों का नाम दरकिनार का स्थानीय लोगों को तरजीह दी है। गौरी लाल भारती ने बताया कि हालांकि इससे पहले पांच अप्रैल को किलाड़ के शेड्यूल तय होने…
Read Moreदेवर ने भाभी को डंडों से पीटा
अंब (ऊना )। उपमंडल के नकड़ोह में देवर ने अपनी भाभी की पिटाई कर डाली। आरोपी ने महिला पर डंडे से हमला किया, जिससे महिला की बाजू और कंधे पर चोटें आई हैं। पीड़ित महिला ने मामले के संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस के अनुसार बीना देवी निवासी नकड़ोह ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर के पास ही पशुशाला है। जहां वह रोजाना की तरह पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान उसका देवर कमलदेव वहां आया और पुरानी…
Read Moreइधर मंथन, उधर उड़ीं धज्जियां
ऊना। एक तरफ सोमवार को बैठक में उपायुक्त मासूम अर्शप्रीत की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दे रहे थे कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। दूसरी ओर स्कूलों के बाहर सड़कों पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही थीं। इंडियन बुलेटिन की टीम सोमवार को बसों में अटेंडेंट और अन्य इंतजामों का जायजा लेने पहुंची। स्कूलों से छुट्टी होने के इंतजार में बैठे स्कूली बसों और अन्य वाहनों के चालक स्कूल के मेन गेट की ओर टकटकी लगाए हुए थे। स्कूली बसों के अलावा अन्य…
Read Moreफंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के अजौली में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। युवक की पहचान हैप्पी निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। वह अजौली में परिवार संग एक किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह टीबी का मरीज था और बीमारी के चलते परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार अजौली गांव में किराये के मकान में 32 वर्षीय हैप्पी पुत्र गरीब दास निवासी होशियारपुर…
Read More