अपना पेशाब पीकर 70 घंटे ज‌िंदा रहा मलबे में दबा शख्स

चेन्नई में हुए इमारत हादसे में प्रकाश राउत नामक नौजवान घटना के 70 घंटों बाद भी मलबे से जीवित बच निकले। पिछले शनिवार चेन्नई के पोरुर इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। उस हादसे में अब तक 61 लोग मारे जा चुके हैं। प्रकाश इमारत के सातवें माले पर फंसे हुए थे। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें अपना पेशाब पीकर रहना पड़ा। और उनकी जान किसी इंसान ने नहीं, बल्कि रुस्तम नाम के लैब्राडोर कुत्ते ने बचाई। हालांकि चेन्नई में रोजी-रोटी कमाने आए प्रकाश और उनके जैसे…

Read More

मेहर के चक्कर में सुनंदा की मौत? SC पहुंचा मामला

‘सीबीआई या एनआईए करें जांच’ सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को कांग्रेस सांसद व पूर्व कानून मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की होटल के कमरे में हुई रहस्यमयी मौत के मामले की जांच की मांग की गई है। अदालत से किसी स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई या एनआईए को जांच करने का निर्देश जारी करने और कोर्ट की ओर से निगरानी करने की मांग की गई है। सर्वोच्च अदालत में इस मसले पर वकील राजारमन की ओर से याचिका तब दायर की गई। जबकि इस मामले में एम्स के चिकित्सक सुधीर…

Read More

इस होनहार बेटी पर प्रदेश को है नाज

हमीरपुर की होनहार बेटी ने एमएससी माइक्रो बायोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। ग्राम पंचायत गलोड़ के बुधवीं की छात्रा रिशु की सफलता पर माता-पिता भी खुश हैं। रिशु आईआरडीपी परिवार से संबंध रखती हैं। रिशु ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की है। इसमें उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। पिता पुरुषोत्तम चंद ने कहा कि उन्हें बेटी की सफलता पर खुशी है। रिशु की सफलता पर क्षेत्र वासियों में देशराज, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।

Read More

रिश्वत आरोपी एसडीओ, जेई निलंबित

हमीरपुर। रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार एसडीओ राजीव और जेई करम चंद का निलंबन हो गया है। विभाग शनिवार को निलंबन की औपचारिकताएं पूरी करेगा। शुक्रवार शाम आठ बजे तक 48 घंटे से अधिक पुलिस हिरासत में रहने का समय पूरा होगा। इसके बाद विभाग दोनों आरोपियों को निलंबित कर देगा। विभाग ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आरोपियों के खिलाफ जांच का जिम्मा अधिशासी अभियंता को सौंपा गया है। अभियंता से विभाग ने सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की…

Read More

दिल्ली ने अंबाला को दी शिकस्त

चौगान मैदान में चल रहे चौथे आल इंडिया ओएनजीसी फुटबाल फेस्टिवल में शुक्रवार को दिल्ली ने अंबाला को 3-1 से शिकस्त दी। केरल ने देहरादून को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि दिल्ली से विजय ने मैच के 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद अंबाला के विजेंद्र ने मैच के 30वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ का…

Read More

एक कॉल और बुक हो जाएगी आपकी गैस

24 घंटें में कभी भी करें बुकिंग शहर के करीब 31 हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब घर बैठे 24 घंटे गैस की बुकिंग हो सकेगी। गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और एजेंसियों पर लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नया तरीका खोज लिया है। उपभोक्ता मोबाइल नंबर 98820- 23456 पर कॉल कर 24 घंटे गैस की बुकिंग करा सकता है। इंटीग्रेटेड वाइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) से गैस बुक होगी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की राजधानी में चल रही बेस्ट गैस सर्विस और…

Read More

कॉलेज में धरना देना पड़ा महंगा, तीन छात्राएं सस्पेंड

एबीवीपी की कार्यकर्ता हैं तीनों छात्राएं सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज की तीन छात्राओं पर निलंबन की गाज गिर गई है। ये तीनों एबीवीपी कार्यकर्ता हैं। वीरवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करना इन्हें महंगा पड़ा है। छात्राओं पर नियम तोड़ने का आरोप लगा है। प्रशासन ने इकाई अध्यक्ष अर्पिता, इकाई सहसचिव अंकिता और कार्यकर्ता कृतिका को निलंबित किया है। साथ ही इन छात्राओं से एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने परिसर में धरना देने वाली तीन छात्राओं के निलंबन की पुष्टि की…

Read More

पीएम मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री वीरभद्र, ये रहेंगे मुद्दे

रेल बजट से हिमाचल को बड़ी उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक से पहले सीएम वीरभद्र सिंह ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नई सरकार के रुख पर राज्य सरकार की नजर है। हिमाचल से जुड़े संबंधित मसले पहले भी उन्होंने नई केंद्र सरकार से उठाए हैं। अब वे दोबारा पीएम से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल बजट 8 जुलाई को है और इससे हिमाचल को बड़ी उम्मीद है। पिछले कई साल से प्रदेश में रेल विस्तार को केंद्र से…

Read More

देश की पहली डिजिटल विधानसभा हिमाचल में

मानसून सत्र से सारा काम पेपर लेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश की प्रथम डिजिटल विधानसभा बन गई है तथा हमारी विधानसभा उच्च तकनीकयुक्त हो गई है और यहां ई-विधान प्रणाली स्थापित कर दी गई है। मुख्यमंत्री को विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सदन में आमंत्रित किया था, ताकि वे विधानसभा की अपनाई गई आधुनिक डिजिटल ऑनलाइन प्रणाली से रूबरू हो सकें। मानसून सत्र से हिमाचल विधानसभा पूरी तरह पेपर लेस हो जाएगी। देश…

Read More

बुलेट पर ‘रिकॉर्ड’ बनाने निकली ये जाबांज बेटी

12 दिन में चार हजार किमी दूरी तय की हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का मकसद और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने की चाह। जी हां, कुछ ऐसा ही जज्बा लेकर बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) के छोटे से गांव नरोरा निवासी 26 वर्षीय रोशनी अकेले ही बुलेट पर कन्या कुमारी से कश्मीर तक के सफर पर निकल पड़ी हैं। रोशनी पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और देश में महिलाओं की मुक्ति (इमेंसीपेशन) को लेकर संदेश देना चाहती हैं। रोशनी शुक्रवार को मंडी पहुंचीं। उन्होंने देश…

Read More