धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राजकीय और अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कांगड़ा की बैठक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष भूपिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए हाल धर्मशाला में हुई। इसमें कई मुद्दोें पर चरचा हुई। सभी विभागों और बोर्डों में चालकों के रिक्त पदों को भरने, 13-14 सालों से दैनिकभोगी और अनुबंध चालकों को नियमित करने, चालकों के नए पदों को सृजित करने की मांग की गई। इसके अलावा संघ ने ठेका प्रथा को बंद करने की मांग की। भूपिंद्र शर्मा ने सरकार से मांग की है कि सचिवालय के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अभी श्रीखंड महादेव की यात्रा से करें तौबा
हिमाचल के कुल्लू जिला में हर वर्ष होने वाली श्रीखंड महादेव की यात्रा को अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में देश विदेश से आने वाले श्रद्वालुओं को प्रशासन ने हिदायत दी है कि वह समय से पूर्व यात्रा शुरू करके अपनी जान जोखिम में न डालें। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार नित्थर की अगुवाई में एक दल सुरक्षा के मद्देनजर श्रीखंड क्षेत्र का जायजा लेने भेजा गया है। यह टीम 9 जुलाई को अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। इस रिपोर्ट की…
Read Moreपहले जत्थे में एक हजार श्रद्धालु जाएंगे श्रीखंड
कुल्लू। श्रीखंड यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन कमेटी ने कमर कस ली है। यात्रा को लेकर लिए तैयारियां आरंभ हो गई हैं। 11 दिन तक चलने वाली इस पवित्र धार्मिक यात्रा का पहला जत्था 15 जुलाई को सिंहगाड़ से रवाना किया जाएगा। हालांकि, यह तिथि श्रीखंड सेवादल कमेटी की ओर से निर्धारित की गई है। आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा के लिए तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इस पवित्र धार्मिक छड़ी यात्रा में प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के एक हजार भक्तों का पहला…
Read Moreतीन हजार आईपीएच कर्मियों की छुट्टियां रद्द
कुल्लू। मानसून सीजन से निपटने के लिए लोनिवि ने जहां अपने करीब ढाई हजार फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हैं, वहीं बरसाती मौसम में पेयजल की किल्लत लोगों को न आए, इसके लिए आईपीएच ने भी कमर कस ली है। आईपीएच सर्कल कुल्लू ने भी मानसून को देखते हुए करीब तीन हजार फील्ड कर्मचारियों के अवकाश पर पाबंदी लगा दी है। इसमें विभाग के जेई भी शामिल होंगे। ऐसे में आईपीएच के कर्मी अगले दो माह तक छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। विभाग की ओर से बाकायदा इसके आदेश…
Read Moreमंडी के पास प्राइवेट बस पलटी, 25 घायल
सोमवार सुबह करीब नाै बजे हुआ हादसा हिमाचल के जिला मंडी और कुल्लू की सीमा पर राला के पास एक प्राइवेट बस के पलट जाने से इसमें सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं जो स्कूल जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। यह प्राइवेट बस राला की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में स्कूली छात्रों समेत नौकरीपेशा लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय…
Read Moreब्लेड से हमला कर जख्मी किया
ऊना। थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल इलाके में एक व्यक्ति ने एक युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन के विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऊना जिले में जमीन के विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार नरेश कु मार निवासी लोअर बसाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार को दोपहर के समय वह…
Read Moreट्रेन की जद में आने से टांगें कटीं
ऊना। मैहतपुर में ट्रेन की जद में आने से एक व्यक्ति की दोनों टांगें कट गईं। एक टांग शरीर से पूरी तरह अलग हो गई। जबकि दूसरी टांग भी काफी हद तक छिल एवं कट गई है। चिकित्सकों का कहना है कि दूसरी टांग को भी शरीर से काटकर अलग करना पड़ सकता है। हादसे का शिकार व्यक्ति के शरीर से काफी रक्त भी बह गया है। रविवार शाम को हुई घटना के बाद गंभीर रूप से घायल इस शख्स को 108 एंबुलेंस के जरिये कुछ लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल…
Read Moreबीकॉम टॉपर बेटियों की सफलता का राज?
माता पिता के सपने को सच किया आंचल ने नालागढ़ शहर की आंचल वर्मा ने बीकॉम तृतीय वर्ष में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। आंचल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। पिता विपिन वर्मा नालागढ़ के रोपड़ चौक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। आंचल ने बताया कि पढ़ाई में माता-पिता, भाई और प्राध्यापकों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने नियमित पढ़ाई की और नोट्स के जरिए भी स्टडी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और प्राध्यापकों को दिया है। पिता विपिन वर्मा…
Read Moreकैसे छूटी इराक में फंसी नर्सें,
इराक में फंसी 46 भारतीय नर्सें भारत पहुंच चुकी हैं। उन्हें विशेष विमान से शनिवार को मुंबई लाया गया। भारतीय नर्सों की वापसी को राजनयिक मोर्चे नरेंद्र मोदी सरकार की पहली सफलता के रूप में देखा जा रहा है। कंधार मामले में पुरानी राजग सरकार की विफलता के बाद मोदी सरकार सभी की निगाहें थी। नर्सों की रिहाई को मोदी सरकार के लिए चुनौती माना जा रहा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सक्रियता और भारतीय राजनयिकों की कुशलता से सरकार ने इस चुनौती से आसानी से पार पा लिया।…
Read Moreशादी नहीं कराने पर मां-बाप को अदालत में घसीटा
शादी नहीं करवाने पर कुछ लड़कियों ने अपने माता-पिता पर मुकदमा कर दिया है। खबर पढ़कर आप चौक रहे होंगे, लेकिन यह मामला अपने देश का नहीं है। सऊदी अरब की 23 महिलाओं ने पिछले साल अपने माता-पिता पर इसलिए मुकदमा कर दिया, क्योंकि उन्होंने उनकी शादी नहीं कराई। यह जानकारी नेशनल सोसायटी फॉर ह्यूमन राइट्स (एनएसएचआर) ने दी। अरब न्यूज के हवाले से रियाद में 11, मदीना में 4, दम्माम में 2 मक्का में 2, जेद्दा में 2 और जजान में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं। 23 महिलाओं…
Read More