गोहर (मंडी)। मार्केट कमेटी बोर्ड मंडी, जिला मुख्यालय में कोल्ड स्टोर खोलेगी। कोल्ड स्टोर के लिए करोड़ों रुपये की प्रपोजल कृषि उपज मंडी समिति ने सरकार को भेज दी है। केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी मिलते ही मंडी जिला मुख्यालय में कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। समिति ने कोल्ड स्टोर के लिए जमीन की तलाश भी शुरू कर दी है। कोल्ड स्टोर के अतिरिक्त चार बेयर हाउस बनेंगे। इन्हें सुंदरनगर, नाचन, बल्ह और द्रंग में खोले जाने की योजना है। समिति के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सेन ने…
Read MoreAuthor: ibindiannews
150 फीट खाई में गिरी आल्टो, दो की मौत
शादी समारोह से वापस लौट रहे थे बालीचौकी क्षेत्र के चवाली गांव के पास शुक्रवार देर रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पीएचसी बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रैफर कर दिया गया है। कार सवार सैंज से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे चवाली माता मंदिर के समीप आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने…
Read Moreशिकारी की गोली से बुजुर्ग की मौत
बिलासपुर-सोलन की सीमा से सटे जुखाड़ी पंचायत के कुनपलेट में शिकारी की गोली लगने से बिरोजा निकाल रहे एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद शिकारी ने पुलिस थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने धारा 304 ए और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत जुखाड़ी के तहत कुनपलेट गांव का भगतराम (63) वर्षीय शुक्रवार सुबह मलकीयत भूमि में लगे चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने गया था। थकान दूर करने के…
Read Moreछह माह से नहीं मिला सस्ता आटा
छह माह से नहीं मिला सस्ता आटा तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के आधा दर्जन डिपुओं में छह महीने से आटा नहीं पहुंचा है। इसके कारण सैकड़ों राशनकार्ड धारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छह माह से क्षेत्र के इन डिपुओं में आटे की सप्लाई नहीं हो पाई है, वहीं संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। विभाग की लापरवाही के कारण गरीबों को सस्ते राशन की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। सनवाल पंचायत प्रधान कर्म चंद, डोगरू राम, योगराज,…
Read Moreजान जोखिम में डाल डल झील पहुंच रहे श्रद्धालु
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन ने 15 जुलाई तक प्रतिबंध लगा रखा हो। इसके बावजूद कई श्रद्धालु जान जोखिम में डाल कर मणिमहेश पहुंच रहे हैं। इससे अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। इसका कारण यह है कि डल झील पर अभी तक न तो ठहरने की व्यवस्था है और न ही खाने की व्यवस्था है। इसके अलावा सुंदरासी से आगे डल झील तक रास्ता भी खराब है और पत्थर गिरते रहते हैं। वहीं पिछले करीब दो दिन से क्षेत्र में बारिश भी हो रही है।…
Read Moreसूही मेले को मिलेगा जिला स्तरीय दर्जा
सूही मेले को मिलेगा जिला स्तरीय दर्जा चंबा। जिला चंबा में मनाए जाने वाले महिलाओं और बच्चों के त्यौहार सूही मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा मिलेगा। नगर परिषद ने मेले का दर्जा बढ़ाने के लिए सरकार को जो प्रस्ताव भेजा था सरकार ने उसे स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा सरकार ने औपचारिकताएं पूरी करने संबंधी मांगी गई सूचना भी उपायुक्त के माध्यम से सरकार को प्रेषित कर दी है। नगर परिषद ने करीब तीन माह पहले हाउस में सूही मेले का दर्जा बढ़ाने संबंधी एक प्रस्ताव पारित…
Read Moreपुलिस से मारपीट के दोषी पिता-पुत्र को कैद
बैजनाथ (कांगड़ा)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीषा गोयल की अदालत ने पंतेहड गांव के पिता-पुत्र को पुलिस के साथ मारपीट मामले में दोषी ठहराते हुए तीन माह की सजा और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी अनिल शर्मा ने बताया कि 2011 में पंतेहड गांव के रमेश कुमार और उसके बेटे रजनीश पर शराब के नशे में धुत होकर पुलिस के साथ मारपीट करने, गाली गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर धारा 353, 506, 504,186 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज…
Read More350 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
शाहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की विभिन्न आईटीआई में अपनी फाइनल परीक्षाएं दे रहे प्रशिक्षुओं और आईटीआई पास आउट प्रशिक्षुओं के लिए इस माह नौकरियों की भरमार लगेगी। इस माह आईटीआई शाहपुर में दो बड़ी कंपनियों की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। 10 जुलाई और 15 जुलाई को आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू में करीब 350 युवाओं को रोजगार का मौका मिलेेगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि 10 जुलाई को आईटीआई में टाटा मोटर की ओर से कैंपस इंटरव्यू…
Read Moreमेडिकल भत्ते के लिए राइट ऑफ आप्शन मिले
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक धर्मशाला में अध्यक्ष पीएस राणा की अध्यक्षता में हुई। सभा में विभिन्न खंडों से 200 पेंशनरों ने भाग लिया। संघ के संविधान के संशोधनों पर भी चर्चा की गई। संघ ने एक मत से प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों को मेडिकल भत्ते के लिए एक बार राइट ऑफ आप्शन दिया जाए। कुछेक फेमिली पेंशनर ऐसे हैं, जिन्हें मेडिकल भत्ता नहीं मिल रहा है। उन्हें मेडिकल भत्ता एक हजार दिया जाए। पेंशनरों को दो वर्ष में पेंशन एलटीसी के रूप में दी…
Read Moreसरकार की अनदेखी से कंप्यूटर शिक्षक खफा
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मिन्हास ने प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के लिए शीघ्र स्थायी नीति बनाने की मांग की है। कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 1535 कंप्यूटर शिक्षक आज तक कंपनी के हाथों शोषित होते रहे हैं। पुरानी कंपनी ने प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक से बतौर सिक्योरिटी और ईपीएफ पांच हजार रुपये लिए थे। राशि को आज दिन तक वापस नहीं किया गया है। मौजूदा नीलेट सोसायटी चंडीगढ़ ने मार्च माह से लेकर आज…
Read More