ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वालाजी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु बाबा की मां की चरणों को स्पर्श करने के बाद अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ज्वालामुखी में एक श्रद्धालु ज्वाला मैया के दर्शनाें को पहुंचे थे। सुबह जब उन्हाेंने मंदिर की पौड़ियों पर बनी मैया की चरण पादुका पर शीश नवाया तो उसी दौरान वहां पर अचानक गिर गए। ड्यूटी पर तैनात मंदिर चौकी इंचार्ज ओंकार ने तुरंत मंदिर डिस्पेंसरी के वरिष्ठ डा. विनोद शुक्ला को श्रद्धालु बाबा की जांच करने के लिए कहा। डाक्टर ने बताया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
जमाखोरों से पौने दो क्विंटल प्याज जब्त
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के कई होटलों, ढाबों, सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानों पर जिला खाद्य नियंत्रक ने टीम के साथ छापे मारे। जमाखोरों, मुनाफाखोरों और एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए छापे मारे गए। 24 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर विभिन्न व्यापारिक परिसरों से कब्जे में लिए गए। छापामारी अभियान में जमाखोरों से एक क्विंटल 68 किलोग्राम प्याज जब्त किया गया। 14 मामले जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के अंतर्गत दर्ज किए गए। यह अभियान जिला नियंत्रक बलवंत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा…
Read Moreसंविधान के आदर्शों का पालन करें : वैद्य
कुल्लू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर (छात्र) में मौलिक कर्तव्यों के प्रति शिक्षकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम और दूसरे दिन शुक्रवार को शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति पुरेंद्र वैद्य ने बताया कि भारतीय संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों का पालन करें और…
Read Moreस्क्रब टाइफस से निपटने को विभाग सतर्क
कुल्लू। बरसात की आहट से स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। विभाग ने बरसात के दिनों स्क्रब टाइफस से बचने के लिए लोगों को विशेष हिदायतें देनी भी शुरू कर दी हैं। स्क्रब टाइफस पर काबू पाने के लिए विभाग ने विशेष टीमें भी गठित कर दी हैं। बरसात के मौसम में तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे स्क्रब टाइफस भी हो सकता है। स्क्रब टाइफस जीवाणु से संक्रमित पिस्सु के काटने से फैलता है, जो बरसात के दिनों खेतों-झाड़ियों में…
Read Moreसैर को जा रहे थे, गाड़ी ने कुचल डाले
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे दो राहगीरों को टक्कर दे मारी। शुक्रवार सुबह पेश आए दर्दनाक हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े पांच अंबोटा निवासी नरेश ठाकुर एवं विपन कुमार रोजाना की…
Read Moreराधा-कृष्ण मंदिर से मुकुट, कंगन चोरी
ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर डाडासीबा से दिनदहाड़े मूर्तियों के मुकुट और कंगन शातिरों ने चुरा लिए। दोपहर के समय हुई इस घटना से लोग अचंभित हैं। चोरी हुए चांदी के मुकुटों की कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। मंदिर के रखरखाव का जिम्मा भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधीन है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पंचायत चौकीदार रछपाल सिंह मेहरा मंदिर में माथा टेकने आए। मंदिर कक्ष में पहुंचने पर देखा कि राधा-कृष्ण…
Read Moreचार गांवों में गहराया जल संकट
चार गांवों में गहराया जल संकट तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत जसौरगढ़ के चार गांवों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इसके कारण करीब 50 परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पंचायत के नंगाली, सियारूण, रखालू और सलोह गांवों के लिए सलोह से पेयजल लाइन बिछाई गई है। इस पाइप लाइन करीब तीस साल से मरम्मत नहीं हुई है। इसके कारण पाइपें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब एक माह से इन गांवों पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो…
Read Moreयूजीसी के नियमों के तहत ही देंगे ड्यूटी: संघ
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार की ओर से जारी 14-3-14 और 27-3-14 की अधिसूचना का कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने यूजीसी के नियमों को दरकिनार कर अध्यापकों का कार्य निर्धारित किया है। वहीं, महाविद्यालय में राजकीय कॉलेेज अध्यापक संघ ने बैठक का आयोजन कर प्रस्ताव पास किया, जिसे कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा के माध्यम से विवि के वीसी को भेजा गया। धर्मशाला महाविद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान डा. सतीश ठाकुर व सचिव डा. वेद पटियाल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी…
Read Moreफावड़े से फोड़ दिए सगे भाई भाभी के सिर
जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने ही एक सगे भाई और भाभी के सिर फोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल पति व पत्नी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस चौकी के तहत पंचायत अवैरी में दो भाइयों ने अपने भाई और भाभी से जमीन विवाद को लेकर मारपीट की। जमीन विवाद को लेकर पहले तीनों भाइयों में आपस में बहस चलती रही। लेकिन बाद में तैश में आए रमेश कुमार और मुंशी राम ने अपने भाई सुरेश से मारपीट शुरू कर…
Read Moreसरकार के खिलाफ भड़के मिड-डे मील वर्कर्स
कुल्लू। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। मिड डे मील वर्कर्स ने सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मिड डे मील वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को घेरा। मानव संसाधन विकास मंत्री को उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र भेजा। वर्कर्स को संबोधित करते हुए यूनियन की राज्य अध्यक्ष कांता महंत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिड डे मील वर्कर्स की ओर ध्यान नहीं दे रही है।…
Read More