रास्ते में रोक दी भाभी, कर दिया रेप

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज प्रदेश के ऊना जिले में एक बार फिर से रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर पर आरोप है कि उसने अपनी भाभी के साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पीडि़त महिला का देवर बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों का मेडिकल करवाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रास्ते में रोक…

Read More

छेड़छाड़ रोकने को कॉलेज का अजीबोगरीब फैसला?

कॉलेज में मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया बैन हिमाचल के पीजी कालेज ऊना में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में वीरवार को कॉलेज प्रशासन ने एक बड़ा ही अजीबों गरीब फैसला सुना दिया। कॉलेज में हुई एंटी रैगिंग और अनुशासन कमेटी की बैठक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर तो ज्यादा चर्चा नहीं हुई। लेकिन बैठक में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर बैन जरूर लगा दिया गया। इस बैठक में कमेटी सदस्यों के साथ पीड़ित दोनों छात्राएं भी मौजूद रहीं। वहीं बैठक में एक छात्रा के अभिभावक भी मौजूद रहे। उधर,…

Read More

एसएचओ समेत 122 कर्मचारियों के तबादले

जिला पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर सहित 122 कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पीसीआर से ट्रैफिक में लगाया गया है। इंस्पेक्टर मथुरादास को ट्रैफिक से एसएचओ रामपुर लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर मंगतराम को एसएचओ रामपुर से एडिशनल एसएचओ सदर बदला गया है। सदर से एडिशनल एसएचओ बाबूराम को एसएचओ चड़गांव भेजा गया है। एसएचओ चढ़गांव आशीष को एडिशनल एसएचओ रामपुर लगाया गया है। संजौली चौकी प्रभारी वीरी सिंह को एसएचओ जुब्बल लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार जुब्बल से पुलिस चौकी संजौली के…

Read More

लाणा भल्टा चुनीं सर्वश्रेष्ठ पंचायत

नाहन (सिरमौर)। शिमला मंडल के तहत पच्छाद विकास खंड की लाणा भल्टा ग्राम पंचायत निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार-2014 में सर्वश्रेष्ठ आंकी गई है। इस पंचायत को मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पांच लाख रुपये का इनाम मिला है। विजेता पंचायत अब राज्य स्तर पर अन्य मंडलों की सर्वश्रेष्ठ पंचायतों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेगी। यह जानकारी डीआरडीए के उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी रविंद्र शर्मा ने दी। वह सोमवार को डीआरडीए हाल में महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार के…

Read More

नाहन में कल से शुरू होगा फुटबाल का महाकुंभ

जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में 3 से 7 जुलाई तक देश भर के नामी फुटबाल क्लब दे दनादन गोल करने के लिए जुटेंगे। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को इस जोशीले खेल को देखने का मौका मिलेगा। प्रदेश फुटबाल एवं जिला फुटबाल संघ की ओर से ओएनजीसी आल इंडिया फुटबाल फेस्टिवल करवाया जा रहा है। खेल उत्सव में ओएनजीसी मुख्य प्रायोजक की भूमिका में है। एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि फुटबाल खेल उत्सव में देश के कई नामी फुटबाल क्लब शिरकत कर रहे हैं। ऐसे…

Read More

हजारों कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर,

  12 जुलाई तक बढ़ाई एडमिशन डेट ‌ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी निजी, सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश की तिथि 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे उन कॉलेजों को ज्यादा फायदा होगा जो अभी नए खुले हैं और जानकारी के अभाव के कारण यहां कम दाखिले हो पाए हैं। प्रधान सचिव उच्च शिक्षा से मिले निर्देशों पर विवि के नव नियुक्त प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने सभी कॉलेजों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।…

Read More

17 साल भी बीडीओ को नहीं मिली प्रमोशन

मंडी। खंड विकास अधिकारी संघ की जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष डा. संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खंड विकास अधिकारियों की रुकी हुई प्रमोशन के बारे में चरचा की गई। संजीव धीमान ने बताया कि खंड विकास अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं के साथ अन्य विभागों जैसे योजना, स्वास्थ्य, कल्याण, महिला विकास, पंचायतीराज सहित अन्य कार्य जो भी सरकार द्वारा समय-समय पर सौंपे जाते हैं, उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ क्रियान्वित करते आ रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर…

Read More

हजारों लोग सड़क सुविधा से वंचित

बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत नलवागी, खोलानाल और कशौड़ के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों में पंचायत मुराह के प्रधान जीवन सिंह, खोलानाला की प्रधान हेती देवी, कशौड़ की प्रधान उर्मिला देवी, ग्रामीणों में धर्मदास, गोपाल सिंह, घनश्याम सिंह, पुष्पराज, रमेश, पूर्ण चंद, भूपेंद्र, भूप सिंह, भीम सिंह, जीवानंद, छबेंद्र पाल, मनी राम, खूबे राम, जैसिंह, ईश्वर दास, इंद्र सिह, शंकर, राम शरण, चानण देव, राम दास, शोभा राम, छाबे राम, गोविंद राम, भुवनेश्वर, सेवा सिंह, गुम्मत राम, हरीश और सुखराम ने बताया…

Read More

150 अंशकालीन जलवाहक बनेंगे डेलीवेज

चंबा। सरकारी स्कूलों, कॉलेज व बीपीओ आफिस में सेवाएं दे रहे अंशकालीन जलवाहक पदोन्नत होकर दैनिक भोगी कर्मचारी बनेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सीनियोरिटी लिस्ट तैयार कर ली गई है। एक हफ्ते के भीतर कर्मचारियों को प्रमोशन मिल जाएगी। सरकार ने आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अंशकालीन जलवाहकों को दैनिक भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया है। जिला चंबा में ऐसे करीब 150 कर्मचारी हैं, जो आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं। विभाग ने ऐसे कर्मियों की सीनियोरिटी लिस्ट तैयार कर ली है। एक हफ्ते के भीतर…

Read More

ब्यास किनारे मिला युवक का शव

रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव कूहना में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव ब्यास किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अनमोल (21) पुत्र तिलक राज मंगलवार रात करीब दस बजे अपने घर से चला गया और जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि वह अपने ताया के घर सो…

Read More