परिवार को घर में बंद कर महिला ने लगाया फंदा

घर में मौजूद सभी लोग सो रहे थे। वह देर रात उठी और घर को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। पुलिस ने महिला के घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मलाहत में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी रमेश कुमार के रूप में की गई है। मृतका के पास एक सुसाइड नोट…

Read More

मसेरन स्कूल के कमरों को मिले एक लाख

उपमंडल सरकाघाट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसेरन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रजनीश सकलानी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया। समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र नवाजे। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक उच्च सुशील पुंडीर, पंचायत प्रधान मसेरन ललिता, एडवोकेट दीनानाथ व अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर छात्राओं को चार हजार रुपए की…

Read More

महेंद्र बोले, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने भाजपा कार्यालय दीपकमल पर युकां और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने में लगी हुई है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और पुलिस तमाशा देखती रही। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिस प्रकार से युकां कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य के नेतृत्व में डंडों और पत्थरों…

Read More

डाइट में गुरुओं ने जाने अधिकार

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आयोजित कार्यशाला के नौवें दिन शिक्षकों को स्कूल का रिकार्ड को दुरुस्त करने बारे प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी अवगत करवाया गया। कार्यशाला में शुक्रवार को पूर्व अनुभाग अधिकारी एसएन गंडोत्रा कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण करवाया। उन्होंने समस्त शिक्षकों से कहा कि अपने-अपने  स्कूल में स्कूल रिकार्ड को साथ-साथ मेंटेन करें। ताकि बाद मे शिक्षकों को किसी  भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन के…

Read More

ज्यादा रेट मांग बुरे फंसे व्यापारी

बीबीएमबी कालोनी में सब्जियों की दुकानों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। अधिकारियों ने छानबीन के दौरान कारोबारियों के रिकार्ड संग दस्तावेज भी जांचे, वहीं दूसरी ओर एमआरपी से अधिक मूल्य अर्जित करने वालों पर मौके पर ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर सुनीता राणा ने यह कार्रवाई तहसलीदार सुंदरनगर वेद प्रकाश की अगवाई में अमल में लाई। छानबीन के दौरान पाया गया कि सब्जी

Read More

मंडी में 50 लाख में बिका डोम

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में जगह आबंटन का काम शुरू हो गया है। पड्डल मैदान में इस बार भी सबसे पहली बोली डोम लगाने के लिए लगी है। डोम की नीलामी इस बार 50.11 लाख रुपए में हुई है। जबकि पिछले साल डोम 45 लाख रुपए में बिके थे। हालांकि इस बार प्रशासन ने डोम की नीलामी के दामों में पहले से ही दस प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी। प्रशासन ने नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 49.50 लाख रुपए निर्धारित की थी, वहीं शुक्रवार को डोम…

Read More

रोजगार गारंटी का बजट तय करें

 ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक डा़  अजय शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, वाटरशैड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बारे विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डा़  अजय शर्मा ने कहा कि समूचे प्रदेश में मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिला मंडी भी इससे…

Read More

तैयार रहिए, अप्रैल में देना ही पड़ेगा ये टैक्स

शिमला के 48 हजार से अधिक भवन मालिकों को अप्रैल महीने में दो साल का प्रापर्टी टैक्स चुकाना होगा। यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया नगर निगम ने तेज कर दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयुक्त पंकज राय ने परुडा कंपनी के साथ आयोजित बैठक में कंपनी प्रतिनिधियों को मार्च महीने के अंत तक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का अल्टीमेटम दिया है। आयुक्त की लताड़ के बाद कंपनी ने छह फरवरी से सर्वे शुरू करने की बात कही है। फरवरी और मार्च महीने से सर्वे…

Read More

बीड़ी-सिगरेट बेचने पर काटे चालान

मनाली (कुल्लू)। स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटन नगरी मनाली में औचक निरीक्षण कर 23 चालान काटे हैं। बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर और आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक राजीव शर्मा द्वारा की गई इस संयुक्त छापामारी से पर्यटन नगरी मनाली के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षक टीम ने मनाली के करीब 23 दुकानदारों पर शिकंजा कसा तथा चालान काटे। बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस निरीक्षण के दौरान 23 दुकानदारों के कोटपा के तहत चलान काटे गए हैं तथा पांच हजार रुपये राजस्व भी वसूला…

Read More

पुलिस ने बनाया मंदिरों का डाटा बैंक

कुल्लू। अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ मंदिर में चोरी के बाद मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने लगभग सभी मंदिरों का डाटा बैंक तैयार कर सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, पुलिस मंदिर कमेटियों के साथ भी अलग-अलग बैठक कर सुरक्षा के प्रबंधों पर चर्चा की गई। पुलिस ने मंदिर कमेटियों को कहा है कि अगर किसी चौकीदार को तैनात करने के लिए हथियार की आवश्यकता है तो उसके लिए आवेदन करें। पुलिस इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर पूरा…

Read More