भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग-21 लड़ाकू विमान जामनगर जिले के बीड़ गांव के नजदीक आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि पायलट सुरक्षित निकलने में सफल रहा। इस हफ्ते मिग श्रृंखला के विमान में दुर्घटना का यह दूसरा मामला है। जिले के पुलिस अधीक्षक नीरज बादगुजर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘जामनगर शहर से 20 किलोमीटर दूर बीड़ गांव से सटे रसूलनगर इलाके में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’ भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे हुई दुर्घटना के समय पायलट सुरक्षित तरीके से निकलने में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
ओबामा नमस्ते-नमस्ते कर चले जाते तो विरोधी हमारी चमड़ी उधेड देते: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की हाल की यात्रा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाने पवर अपने आलोचकों पर कड़ा प्रहार करते हुए आज कहा कि अगर इस दौरे में रत्ती भर भी चूक रही होती तो वे तूफान खडा कर देते। मोदी ने दिल्ली विधानसभा के सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवारों के समर्थन में कडकडडूमा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं इस बात को लेकर हैरान हूं…
Read Moreसेरेना बनी ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 की ‘क्वीन’
ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल मैच में सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही सेरेना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन को लगातार छठी बार अपने नाम किया। इसके अलावा यह सेरेना का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। शनिवार को टेनिस जगत के दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच मैच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना पूरे मैच में मारिया शारापोवा पर हावी रही। हांलाकि कुछ मौको पर शारापोवा ने भी वापसी की। लेकिन सेरेना के खेल से ऐसा…
Read Moreमोबाइल से पता करें, आपका आधार कार्ड बैंक से जुड़ा है या नहीं, ये है तरीका
एक जनवरी से एलपीजी की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसके तहत अब तक 10 करोड़ आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा मनरेगा, पीडीएस, स्कॉलरशिप, रेमिटेंस आदि के लिए भी आधार को बैंक अकाउंट से जोड़ना जरूरी है। आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए नागरिकों से उनका आधार कार्ड या आधार नंबर उस बैंक की शाखा में जमा करवाने को कहा…
Read Moreकड़कड़डूमा रैली : भारत की पहचान बनाएगा दिल्ली का चुनाव
ओबामा को लेकर सवाल करने वाले अपने विरोधियों से मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि ओबामा अगर केवल ‘नमस्ते-नमस्ते’ बोलकर चले गए होते तो विरोधी मेरी चमड़ी उधेड़ देते। विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है तो उसका कारण मोदी नहीं आप हैं, हिंदुस्तान की जनता है। एक साल के बुरे दिन आपने देख लिए हैं। हिंदुस्तान में दिल्ली का डंका बजाना है तो दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। पूर्ण बहुमत की सरकार चुनने के लिए मतदान करिए। भाजपा…
Read Moreतेलंगाना सचिवालय को स्थानांतरित करने के पीछे ‘वास्तु दोष’: चंद्रशेखर राव
तेलंगाना की राज्य सरकार ने शुक्रवार कहा है कि हैदराबाद में सचिवालय की नई इमारत बनाई जाएगी क्योंकि वर्तमान इमारत को छोड़ने के कई कारण हैं जिनमें वास्तु दोष भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों से कहा कि नया सचिवालय एरागड्डा में बनाया जाएगा जहां पर निजाम शासन के दौरान बना एक सरकारी चेस्ट अस्पताल है। सचिवालय के स्थानांतरण पर सवाल करने पर राव ने कहा कि कई कारण हैं जैसे कि सभी अधिकारियों के आवास एक स्थान पर होना, चेस्ट अस्पताल को स्थानांतरित करना और वर्तमान…
Read Moreकेजरीवाल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, ‘पूरी दिल्ली को मुफ्त वाई फाई देंगे’
आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के लिए घोषणा पत्र जारी किया। आम आदमी पार्टी के संयोजक और इस पार्टी के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पिछली बार हमने जो वादा किया था वो पूरा किया, इस बार के वादे भी पूरे करेंगे। सत्ता में आने पर एक सप्ताह के भीतर भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि घोषणा पत्र हमारे लिए पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने कहा, शर्म के मारे भाजपा घोषणा पत्र नहीं ला रही है। भाजपा दिल्ली की जनता से वादा…
Read MoreCBI ने जयंती के कार्यकाल में पर्यावरण मंजूरियों की जांच के लिए 3 नई पीई दर्ज की
सीबीआई ने तत्कालीन पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के कार्यकाल में कंपनियों को दी गई पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच के लिए तीन नई शुरुआती जांच (पीई) दर्ज की हैं। नटराजन को जल्द इन पर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही सीबीआई द्वारा दर्ज पीई की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सीबीआई ने इन नई पीई के बारे में पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है। ये पीई इसी महीने दर्ज की गईं। इस बारे में संपर्क किए जाने पर एजेंसी के संयुक्त निदेशक (नीति) तथा मीडिया रिलेशंस…
Read Moreअभद्र टिप्पणी करने पर कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज : किरण बेदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर हमले करना जारी रखा। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर बेदी ने पूछा, ‘आप के नेतृत्व से महिलाएं किस प्रकार की सुरक्षा एवं मर्यादा की उम्मीद कर सकती हैं जबकि उनकी विकृत मानसिकता है।’ बेदी ने कहा कि हाल की एक रैली में अभद्र टिप्पणी करने पर आप नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आप पार्टी को महिला…
Read Moreराष्ट्रपति की मंजूरी को भेजा लोकायुक्त विधेयक
हिमाचल विधानसभा में पारित लोकायुक्त विधेयक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। नवनियुक्त कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने इस विधेयक पर अपना फैसला देने के बजाय इसे राष्ट्रपति को भेजा है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पुराने विधेयक को निरस्त कर नया लोकायुक्त विधेयक पारित किया था। इससे पहले पूर्व सरकार ने लोकायुक्त विधेयक पारित कर राष्ट्रपति को भेजा था, जिसे कुछ आपत्तियां लगाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार नया लोकायुक्त विधेयक लाई। इसे आगामी…
Read More