कड़कड़डूमा रैली : भारत की पहचान बनाएगा दिल्ली का चुनाव

ओबामा को लेकर सवाल करने वाले अपने विरोधियों से मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि ओबामा अगर केवल ‘नमस्ते-नमस्ते’ बोलकर चले गए होते तो विरोधी मेरी चमड़ी उधेड़ देते। विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है तो उसका कारण मोदी नहीं आप हैं, हिंदुस्तान की जनता है। एक साल के बुरे दिन आपने देख लिए हैं। हिंदुस्तान में दिल्ली का डंका बजाना है तो दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। पूर्ण बहुमत की सरकार चुनने के लिए मतदान करिए। भाजपा के लिए वोट करिए।

-हमने संकल्प किया है, जहां झोपड़ी है वहीं गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। यमुना की हालत को बदला सकता है। यहां के जीवन में बदलाव लाना है। इसके लिए मुझे दिल्ली के लोगों का आशीर्वाद चाहिए। मुझे दिल्ली के युवाओं को रोजगार देना है।

-दिल्ली को एक स्थिर सरकार की जरूरत है। मैंने भ्रष्टाचार के लिए लड़ाई छेड़ी है। मैं बयानबाजी कम करता हूं लेकिन मैं ऐसा काम कर रहा हूं जिससे भ्रष्टाचार पर नकेल कसा जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी में जो धांधली की जा रही थी उस पर रोक लग गई। दिल्ली को तजुर्बे वाले लोग चाहिए। केंद्र की सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।

-जनता बार-बार गलती नहीं कर सकती। लोकसभा चुनाव में लोगों ने दिल्ली के बर्बाद करने वालों को सजा दी। इस बार के चुनाव में भी दिल्ली की जनता भी वही करेगी। लोगों की आंखों में धूल झोंककर सफलता हासिल नहीं की जा सकती। झूठ एक बार चलता है बार-बार नहीं। भाजपा कुर्सी का खेल नहीं खेलती। जिस प्रकार दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनावों की कमी लोकसभा चुनावों में पूरी कर दी। ऐसा ही इस बार दिल्ली की जनता भाजपा को सफलता देगी इसका मुझे पूरा विश्वास है।

-पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हिंदुस्तान को किस रूप में देखे, दिल्ली का चुनाव भारत की पहचान बनाती है। दिल्ली की एक घटना पूरी दुनिया में भारत के रूप को प्रकट करती है। दिल्ली से बढ़कर भारत की पहचान बताने के लिए दिल्ली से बढ़कर कोई और जगह नहीं। यह चुनाव दिल्ली में सरकार बनाने तक सीमित नहीं। आपने मुझे दिल्ली बुलाया इसलिए दिल्ली आया हूं। मैं सारी मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालने के लिए आया हूं। मुझे दिल्ली के हर गली-मोहल्ले की सेवा करने का मौका चाहिए। आप ऐसे लोगों को चुनिए जिनके साथ मैं कंधा से कंधा मिलकर काम कर सकूं, इसके लिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं।

-पीएम मोदी रैली स्थल पर पहुंचे।

-रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। 10 फरवरी को भाजपा के 70 प्रत्याशी विधायक बनेंगे। भाजपा के शासन में महंगाई कम हुई। केजरीवाल ने झूठे सपने दिखाए। आप पार्टी जो कहती है वह कभी नहीं करती। केजरीवाल ने वीआईपी कल्चर अपनाया। आप नेता बिजनेस क्लास में सफर करते हैं।

-रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा कि यह उनकी पहली चुनावी रैली है। वह पीएम मोदी का धन्यवाद देती हैं। बेदी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा देना जरूरी है। मैं बीजेपी के कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करूंगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए अहम है। मैंने महिलाओं को सुरक्षा का वादा किया है। आज महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8181 होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आपकी सीएम ‘दिल की बात’ करेगी।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा ने भी पूर्ण बहुमत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रचार अभियान को और मजबूती देने के लिए भाजपा स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वी दिल्ली के शाहदरा विधानसभा इलाके में रैली को संबोधित करने पहुंच गए हैं। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सहित भाजपा के कई नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम की रैली के चलते इस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता आज दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रैली करने वाले हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बवाना, रिठाला में रैली को संबोधित करेंगे, राजनाथ सिंह बदरपुर, ओखला और तुगलकाबाद में प्रचार करेंगे। सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी चांदनी चौक, सदर बाजार, मॉडल टाउन, त्रिनगर मटिया महल और बल्लीमारान में जनसभाएं करेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बादली और शकूर बस्ती में, नवजोत सिंह सिद्धू शालीमार बाग, वजीरपुर, पटेल नगर, मोती नगर, करोल बाग में। मनोज तिवारी छतरपुर, अंबेडकर नगर, देवली, कालकाजी और ग्रेटर कैलाश में प्रचार करेंगे। रविशंकर प्रसाद रजौरी गार्डन में, उमा भारती की राजेंद्र नगर, मालवीय नगर में, स्मृति ईरानी दिल्ली कैंट और नई दिल्ली में प्रचार करेंगी।

उधर, गले में संक्रमण से जूझ रही भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी ने शुक्रवार को कई स्थानों पर रोडशो में भाग लिया और राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इसके अलावा बेदी ने दिल्ली को लेकर उनकी योजना पेश करने वाले दस्तावेज विजन फॉर दिल्ली के तहत आवास, नागरिक संरचना और यातायात पर 20 सूत्री कार्यक्रम पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जहां झुग्गी वहीं मकान का समर्थन करते हुए बेदी ने झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों के लिए भी अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए।

इस बार पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली भीड़ जुटाने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 10 जनवरी को रामलीला मैदान में हुई रैली में उतनी भीड़ नहीं थी जितनी की उम्मीद की गई थी।

Related posts