शरीफ की ओबामा से द्रोण हमला रोकने की अपील

शरीफ की ओबामा से द्रोण हमला रोकने की अपील

वाशिंगटनः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पाकिस्तान में द्रोण हमला रोकने की अपील की। प्रधानमंत्री शरीफ ने ओबामा के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा कि बातचीत के दौरान द्रोण हमले का मामला उठाया गया और इसे रोकने की अपील की गई। ओबामा ने दोनों देशों के बीच तनाव और गलतफहमी को माना। दोनो नेताओं ने सुरक्षा मामलों पर साथ काम करने और पाकिस्तान के संप्रभुता की सम्मान करने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि हम साथ काम करने…

Read More

पिता को न्याय दिलाने को आगे आई बेटियां

पिता की हत्या में शामिल लोगों की जांच करवाने के लिए पौड़ी में पुत्रियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उनका कहना था कि हत्या के खुलासे के लिए परिजनों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ होनी चाहिए। इससे हत्या के कारणों का सही पता चल सकेगा। बताते चलें कि 14 अक्टूबर को श्रीनगर निवासी लाल सिंह की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। उसके शव को पुलिस ने गंगा दर्शन मोड़ से बरामद किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने…

Read More

कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई

गरुड़। सीएम के कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अलग-अलग गुटों में बंटी दिखी। सीएम के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में कहासुनी भी हुई। प्रशासन और पुलिस कर्मी समय पर हरकत में नहीं आते तो कहासुनी मारपीट में तब्दील हो जाती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पुन: स्पष्ट किया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली हैं। गरुड़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कई दिनाें से दो गुटों में बंटी है। एक गुट ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी को तो दूसरा गुट…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बेमियादी हड़ताल पर

कपकोट। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल शुरू हो गई। कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार के साथ यहां बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। राज्य कर्मचारी घोषित करने और अन्य समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स का देहरादून में आंदोलन चल रहा है। इसके समर्थन में कपकोट विकास खंड की कार्यकत्रियों ने भी सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार दूसरे दिन भी यहां बाल विकास परियोजना के कार्यालय पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।…

Read More

आठ सौ पार हुई डेंगू के मरीजों की संख्या

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या आठ सौ के पार चली गई है। सोमवार को जहां कुल 19 मरीज आए तो मंगलवार को डेंगू के हरिद्वार में 22 और रुड़की में 13 मामले आए हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन की हड़ताल के चलते सिर्फ भर्ती मरीज और इमरजेंसी जांच ही हो सकी। जिले में डेंगू के मरीजों का ग्राफ हजार की संख्या छूने को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने को कोई अभियान नहीं चला रहा है। जिले में मंगलवार तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 817 तक पहुंच…

Read More

जिले में डेंगू से एक और मौत

जिले में डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। पदार्था गांव में कई लोग जानलेवा डेंगू की चपेट में हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक भी नहीं चेता है। शिकायत के बावजूद गांव में न कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया और न लारवा नष्ट करने टीम पहुंची। जनपद में डेंगू से 14वीं मौत पर लोगों में भय का माहौल है। कई दिन से बुखार था पथरी थाना क्षेत्र के पदार्था निवासी सईद (45) पुत्र हमीद को कई दिन से बुखार था। परिजनों ने स्थानीय अस्पतालों में इलाज…

Read More

गंगा के ‌लिए शिक्षकों-छात्रों, कर्मियों-नेताओं ने उठाई झाडू़

गंगा सफाई अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जोर-शोर से चला। अभियान में शिक्षक-छात्र, कर्मचारी-नेता आदि सभी जुटे। कई महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत होने के बावजूद भूखे पेट मां गंगा की गोद से कूड़ा उठाया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में सफाई पूरी होने के बाद अब गंगा प्रेमी शहर के अन्य घाटों पर अभियान में जुटे हुए हैं। दक्ष और दरिद्र भंजन मंदिर घाट किए साफ हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कालेज भेल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक-कर्मचारी गंगा सफाई अभियान में उतरे। हाथों में फावडे़, द्रांती, झाडू़ और बाल्टियां थामकर दक्ष…

Read More

शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी न होने पर होगा आंदोलन

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संघ के मंडलीय महामंत्री सोनू मेहता ने कहा कि लोकसेवा आयोग से एलटी सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर प्रमोशन के लिए 1423 शिक्षकों की डीपीसी 26 जुलाई को स्वीकृत होकर विभाग में आ चुकी है लेकिन विभाग के उच्चाधिकारी जानबूझ कर इसे लटकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन सूची जल्द जारी करने की मांग को लेकर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष करनैल सिंह के…

Read More

कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

धानाचूली। राजकीय इंटर कालेज गुनियालेख के शिक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य को पत्र भेजकर बेवजह स्कूल को बदनाम करने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आर्य को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि स्वयं को कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का महामंत्री बताने वाले मनोज शर्मा ने पिछले दिनों शिक्षकों पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का झूठा आरोप लगाते हुए शिक्षकों के खिलाफ समाचार प्रकाशित कराया। जिससे पूरे स्कूल की बदनामी हुई है। शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे…

Read More

कल’ रात सड़क किनारे थी एक लाश

कालाढूंगी। हल्द्वानी लौट रहे दो युवकों की स्कूटी भाखड़ा के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुसुमखेड़ा के 35 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी बेहोश हो गया। सोमवार की रात को दुर्घटना होने से सारी रात एक लाश जंगल के बीच सड़क किनारे पड़ी रही तो दूसरा मदद के लिए कराहता रहा। मंगलवार सुबह कुछ लोगों की नजर इन पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। बेहोश युवक को हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुसुमखेड़ा निवासी…

Read More