एमपीआईसी के छात्रों ने की कक्षा में तोड़फोड़

रामनगर। एमपीआईसी में प्रधानाचार्य और एक अभिभावक के बीच हुआ कथित विवाद मंगलवार को कक्षाओं तक पहुंच गया। कक्षा 11 के छात्रों ने प्रधानाचार्य पर अभिभावक के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए क्लास में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां-मेज इधर-उधर पटके गए। छात्रों के गुस्से को देखते हुए स्कूल में छुट्टी करा दी गई। इसके बाद गेट से बाहर निकले छात्रों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ नारे लगाने शुरू किए तो बाकी कक्षाओं के छात्रों ने भी उन्हें समर्थन दिया। गेट के बाहर नेशनल हाइवे पर एकत्र करीब 300 छात्र…

Read More

दीवार से बस की टक्कर ने बचा ली 35 जिंदगी

राजधानी देहरादून से सटे हरिपुर-कोटी मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब विकासनगर से त्यूनी जा रही एक बस का टायर बुलगाड़खड्ड के पास तेज ढाल पर फट गया। गनीमत यह रही कि बस सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई। चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए यात्रियों ने मौके पर जाम लगा दिया जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया। टायर फट गया मंगलवार को 35 सवारियां लेकर विकासनगर से त्यूनी जा रही एक बस…

Read More

कांग्रेस ड्रग और सेक्स रैकेट में फंसाना चाहती है: रामदेव

अपने भाई रामभरत के खिलाफ दर्ज मामले के लिए स्वामी रामदेव ने केंद्र और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि एक दिन उन्हें भी सैक्स रैकेट अथवा ड्रग रैकेट में फंसाने का स्वप्न कांग्रेस देख रही है। पढ़ें, पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा रामदेव का भाई केंद्र सरकार के कुशासन का अंत अब नजदीक आता जा रहा है। उनके कारण उनके परिवार का उत्पीड़न शर्मनाक है। स्वामी रामदेव ने इन्दौर से दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि कांग्रेस अब चरित्र हनन की…

Read More

चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये ‘चाची’

राजधानी देहरादून में लड़कियों को नशे की गर्त में धकेलने वाली म‌हिला मेहराज को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरेली से पहुंचती है नशे की खेप मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां चाची के नाम से प्रसिद्घ यह महिला शहर में लड़कियों को चरस सप्लाई करती थी। आरोपी महिला के पास नशे की यह खेप बरेली से पहुंचती है। पढ़ें, सेना के ‘जवानों’ को ऐसे ठग रही सरकार मेहराज पत्नी शब्बीर, नई बस्ती मोथरोवाला की रहने वाली है। 210 ग्राम चरस और एक इलै‌क्ट्रिक तराजू बरामद मंगलवार…

Read More

पीड़ितों का पुनर्वास न‌हीं, इनका विदेश दौरा है जरूरी

उत्तराखंड की आपदा के बाद भी यहां की ब्यूरोक्रेसी विदेश दौरे का मोह नहीं छोड़ पा रही है। आपदाग्रस्त राज्य के पुनर्निर्माण और पुनर्वास के प्लान को मंजूर कराने के लिए केंद्र में जब पुरजोर पैरवी करने की जरूरत है तो अधिकारी विदेश की सैर कर रहे हैं। नेपाल टूर इन दिनों विद्यालयी शिक्षा के प्रमुख सचिव एस. राजू नेपाल के टूर पर हैं। राजू के पास पेयजल महकमा भी है। नेपाल में नार्थ एशिया देशों की पेयजल से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस बताई जा रही है। इस कांफ्रेंस में उत्तराखंड…

Read More

सरकार की सद् बुद्धि को हुआ सुंदरकांड

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। 16 अक्तूबर से हड़ताल कर रहे फील्ड कर्मियों ने मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ किया। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। कहा कि इसके बाद भी सरकार ने चुप्पी नहीं तोड़ी, तो आंदोलन की रणनीति में बदलाव किया जाएगा। हड़ताल के चलते खाद्य सुरक्षा योजना, ओबीसी सर्वे सहित कई काम प्रभावित हो रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, महामंत्री भूपेंद्र जोशी, राजकीय शिक्षा संघ जिलाध्यक्ष आनंद ओली, पूरन रावत, उमेद राम, भगवती तिवारी, सीता गहतोड़ी, दीवान नयाल, भगवान सिंह, हरीश गहतोड़ी,…

Read More

पति की लंबी उम्र को रखा व्रत

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। करवा चौथ व्रत को लेकर जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने निर्जल उपवास रखकर पति की दीर्घ जीवन की कामना की। टनकपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले व्रत को लेकर महिलाएं खासी उत्साहित थी। बाजार में व्रत सामग्री की दुकानों पर खरीददारी के लिए महिला का तांता लगा रहा। कोतवाली परिसर में श्रृंगार में सजी सुहागिन महिला कांस्टेबलों और महिलाओं ने विशेष पूजा हुई। पूजा कार्यक्रम में महिला आरक्षी दिप्ती राना, गोविंद गड़िया, रजनीश राणा, सीमा आदि…

Read More

धान खरीद में न होने पाए अनियमितता: डीएम

रुद्रपुर। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी भी किसान को कोई दिक्कत न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी संत ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों को समय-समय पर अपने क्षेत्रों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण के निर्देश दिए। सहकारिता सहायक निबंधक एमपी त्रिपाठी को रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की हिदायत दी। साथ ही क्रय एजेंसियों को केंद्रों में बारदाने व अन्य सुविधाएं बनाए…

Read More

यूपी पुलिस के साथ जुटी उत्तराखंड पुलिस

काशीपुर। एसएसपी ने पीएनबी का एटीएम काटकर लाखों रुपये चुराने के मामले की पुलिस टीम से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। मंगलवार को एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने सीओ कार्यालय में आईटीआई चौकी प्रभारी अरुण सैनी से बीते दो माह पूर्व द्रोणासागर के सामने स्थित पीएनवी की एडीबी शाखा परिसर में लगे एटीएम को काटकर लाखों की चोरी के मामले में अब तक हुई प्रगति पर बात की। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चूंकि इस प्रकार की घटना यूपी के बरेली…

Read More

चांद को देखकर किया सजना का दीदार

रुद्रपुर। क्षेत्र में करवाचौथ उत्सव धूूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने करवा कथा सुन और चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुहाग के दीर्घायु की कामना की। अन्न और जल ग्रहण कर निर्जला व्रत खोला गया। मंगलवार को स्थानीय पांच मंदिर में सनातन धर्म स्त्री सत्संग सभा के तत्वावधान में करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी पं. पुष्पेंद्र शास्त्री ने कार्तिक महात्म्य की कथा के बाद महिलाओं को करवा की कथा सुनाई। महिलाओं ने गणेश वंदना के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के लंबी उम्र…

Read More