कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई

गरुड़। सीएम के कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अलग-अलग गुटों में बंटी दिखी। सीएम के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में कहासुनी भी हुई। प्रशासन और पुलिस कर्मी समय पर हरकत में नहीं आते तो कहासुनी मारपीट में तब्दील हो जाती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पुन: स्पष्ट किया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली हैं।
गरुड़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कई दिनाें से दो गुटों में बंटी है। एक गुट ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी को तो दूसरा गुट प्रकाश कोहली को ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मानता है। सीएम के आगमन से पूर्व कांग्रेसी आपस में टकराने लगे। प्रशासन और पुलिस कर्मी दो गुटों के लोगों को समझाते नहीं तो कहाुसनी मारपीट में तब्दील हो जाती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि प्रकाश कोहली कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर मैंने कोहली को ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनित किया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने को कहा।

Related posts