बागवानों को दी जा रही घटिया दवाई : भाजपा

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में सरकार पर बागवानों को घटिया किस्म की दवाइयां बेचने का आरोप लगाया गया है। वहीं, राशन आपूर्ति और रोजगार के मामले में भी सरकार पर जमकर हमला बोला गया। वीरवार को यहां आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट और भाजपा नेता पीएस द्रैक ने बागवानों को सब स्टैंडर्ड दवाइयां दिए जाने पर सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन दवाइयों के इस्तेमाल से बागवानों को फायदा तो नहीं होगा, बल्कि नुकसान जरूर उठाना पड़ेगा। सरकार जांच कर बागवानों को…

Read More

किन्नौर के लियो में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

सांगला (कुल्लू)। किन्नौर जिले के लियो में चार दिन तक चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 35 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल को 21 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 35 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्राफी भेंट…

Read More

आनी मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

आनी (कुल्लू)। कुल्लू से आनी आ रही बस के ब्यास नदी में गिरने से आनी क्षेत्र के करीब ग्यारह लोगाें की मौत हो गई है। इससे पूरा आनी क्षेत्र शोक में डूब गया है। वहीं, मेला कमेटी ने भी साफ कर दिया है कि मेले में आयोजित होने वाली शेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन अब नहीं किया जाएगा। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों की संख्या नाम मात्र थी। बुधवार को कुल्लू से आनी आ रही एक निजी बस नगवाईं के पास नदी में गिर गई थी। इसमें अधिकांश…

Read More

टोल बैरियर पर मशीन से कटेगी पर्ची

नालागढ़ (सोलन)। हाइवे पर बने टोल बैरियर अब हाईटेक होंगे। टोल बैरियरों पर जो पर्ची कटेगी, वह कंप्यूटराइज्ड होगी या फिर इटीएम के माध्यम से टोल पर्ची काटी जाएगी। हाइवे पर कुछ टोल बैरियर अभी भी मापदंड पूरा नहीं कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और पंजाब सीमा से सटे गरामौड़ा में अभी भी टोल बैरियर तो लगे हैं, लेकिन पर्ची सिस्टम के तहत ही वहां पर्चियां काटी जा रही हैं। इससे ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानी होती है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त आरएस नेगी ने कहा कि हाइवे पर स्थापित…

Read More

एडरियन ने बताया रेडक्रास का महत्व

सोलन। रेडक्रास दिवस के महत्व पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सेंट ल्यूक्स स्कूल के एडरियन हांडा, गीता आदर्श स्कूल की हर्षिता शर्मा तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलन के सोमेश ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय सोलन के अमनदीप ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय विश्व रेडक्रास दिवस विश्राम गृह सोलन के परिसर में आयोजित किया गया। रेडक्रास का 150 वर्ष मानवीय कार्य के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सोलन मीरा मोहंती ने की। उपायुक्त ने कहा…

Read More

डीडी शर्मा बने दंगल समिति के प्रधान

अर्की (सोलन)। दंगल कमेटी शालाघाट की बैठक में डीडी शर्मा को प्रधान चुना गया है। इससे पूर्व राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में गठित दंगल कमेटी को भंग कर दिया गया है। कोेटली पंचायत प्रधान यशपाल की अध्यक्षता में गठित नई कमेटी में चुन्नी लाल उप प्रधान तथा नरेश कुमार सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त खेम चंद कोषाध्यक्ष और हंस राज, चंदू राम, धन्ना लाल, चमन लाल, ओम प्रकाश, विद्या देवी, नरपत, हेम चंद, भागीरथ, मेहर चंद, टेक चंद और पंकज आदि सदस्य चुने गए है । कोटली पंचायत के पूर्व…

Read More

शिक्षकों ने नियम रखे ताक पर!

बद्दी (सोलन)। प्रदेश सरकार के आठ किलोमीटर के दायरे में रहने के फरमान शिक्षकों पर लागू नहीं हो रहे हैं। बीबीएन के शिक्षण संस्थानों से अधिकांश स्टाफ पंचकूला और चंडीगढ़ से आवाजाही कर रहा है। इसी अंदेशे के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों से सूचना तलब की है। वहीं विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश लोगों ने स्थानीय लोगों से रेजिडेंस प्रूफ बनाकर सौंपे हैं। सरकार और शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सरकारी स्टाफ को 8 किमी के दायरे में ही रहना सुनिश्चित किया है। इसी…

Read More

पशुओं से भरा वाहन जब्त, तीन धरे

नालागढ़ (सोलन)। मंडी जिला के सुंदरनगर के कांगू से हरियाणा के मोरनी जा रही बैलों से लदी एक पिकअप गाड़ी को गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने धर दबोचा। पिकअप चालक को जब गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने नालागढ़ चौक में रोकना चाहा तो पिकअप चालक वाहन को तेज गति से भगा ले गया, लेकिन गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने उसका पीछा किया और नालागढ़-बद्दी हाइवे पर पीजी कालेज के समीप पिकअप को घेर लिया। पिकअप की तलाशी ली तो उसमें चार बैल लदे हुए थे और वाहन में चालक सहित…

Read More

चावल का कोटा जारी स्कूल प्रबंधन अनजान

नालागढ़ (सोलन)। करीब 160 स्कूलों में मिड डे मील के चावलों का संकट पैदा कर दिया गया। समस्या जब विकट हुई तो मुद्दा नालागढ़ में पीटीएफ परिवेदना समिति की बैठक में जोर-शोर से गूंजा। चावलों की आपूर्ति न होने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि विभाग ने जून 2013 तक चावलों की आपूर्ति कर दी है, लेकिन डिपुओं में ही चावल का कोटा नहीं उठाया गया। बैठक में स्कूल के मुखिया डिपू होल्डरों से जून 2013 तक का चावलों का…

Read More

चिकनी पुल को लेकर फिर जन आंदोलन

नालागढ़ (सोलन)। चिकनी पुल को लेकर जन आंदोलन शुरू हो गया है। नालागढ़ उपमंडल से गुजरने वाले एकमात्र हाइवे नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर चिकनी नदी पुल का निर्माण किया जा रहा है। सुस्त चल रहे कार्य से आहत ग्रामीणों ने स्थानीय भाजपा विधायक केएल ठाकुर की अगुवाई में एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए 23 मई को मिनी सचिवालय परिसर में धरना और 30 मई को चक्का जाम करने का फैसला लिया है। ज्ञापन एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजे हैं। विधायक केएल ठाकुर…

Read More