रुड़की। बुचड़ी फाटक पर जूस काउंटर के नीचे संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा कालोनी निवासी भूपेंद्र (23)19 मई को लापता हो गया था। 20 मई की सुबह उसका शव बुचड़ी गांव में एक जूस काउंटर के नीचे से बरामद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कालोनी के ही कुछ युवकाें ने उसे बिगाड़ा है। परिजनों ने आरोपी युवकों की शिकायत पुलिस से की…
Read MoreDay: May 26, 2013
धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र पुलिस के छापे
रुड़की। एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सिविल लाइंस कालोनी में दो लोगो की तलाश में छापे मारे। बताया गया है कि दोनों ने चेक पर नाम बदलकर एक करोड़ रुपये निकाले थे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी जेपी जुयाल ने बताया कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले की सीता बरड़ी थाना पुलिस रुड़की पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीता बरड़ी निवासी अशोक और रामगोपाल लक्सर क्षेत्र की एक कंपनी में कोयला सप्लाई करते हैं। कंपनी की ओर से दोनों के नाम पर…
Read Moreएसओजी ने पकड़ा नंबर दो का माल
बागेश्वर। पुलिस की एसओजी टीम ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के पांच व्यवसायियों से बगैर सेल टैक्स दिए नंबर दो का माल बरामद किया। यह माल वे यहां सेल लगाकर बेचने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए सामान को सेल टैक्स अधिकारी को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। एसओजी प्रभारी संदीप देशवाल ने बताया कि टीम नुमाइशखेत में लोगों के सत्यापन करने गई थी। यहां किराए के एक कमरे में कुछ व्यवसायी रह रहे थे। पूछताछ करने पर उनके…
Read Moreभ्रष्टाचार के खिलाफ एक को गिरफ्तारी देंगे भाजपाई
बागेश्वर। भाजपा जिला इकाई की बैठक में एक जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जेल भरो कार्यक्रम पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर खुद विधानसभा अध्यक्ष आरोप लगा चुके हैं। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी केदार जोशी ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र तथा राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल और सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में जुट जाएं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम…
Read Moreबीपीएल के राशन में धांधली
कीर्तिनगर। डागर पट्टी के गांवों के 600 बीपीएल परिवारों को मिलने वाले राशन में प्रति कार्ड पांच किलो राशन का गोलमाल किया जा रहा है। जबकि जिलापूर्ति अधिकारी गांव में बीपीएल परिवारों का राशन समय से पूरा मिलने की बात कह रहे हैं। डागर पट्टी के जाखी, गवाणा, बैज्वाड़ी, कोठार, कोटी ग्वाड़ टोला सहित कई गांव में सरकार से बीपीएल परिवारों को मिलने वाले राशन केे वितरण में धांधली की जा रही है। भाजपा शासन में प्रति बीपीएल परिवारों के लिए 11 किलो गेहूं और 24 किलो चावल देने का…
Read Moreवाल्वो बस में पानी चोर
हल्द्वानी। गर्मी में एक तरफ लोग प्याऊ खोलकर प्यास से बेहाल लोगों की मदद कर रहे हैं, वहीं रोडवेज के कुछ कर्मी यात्रियों के साथ प्यास और पैसे से खिलवाड़ कर रहे हैं। वाल्वो के यात्री पानी की बोतल का पैसा देते हैं, पर यात्रियों का पानी का पैसा कंडक्टर की जेब में जा रहा है। शिकायत रोडवेज सचल दल ने जांच की है। आरएम के अनुसार शिकायत की पुष्टि हुई है, रिपोर्ट के बाद कंडक्टर पर कड़ुी कार्रवाई होगी। अनुबंध के आधार पर चलने वाली वाल्वो बस सेवा लंबे…
Read Moreउत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार भी 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा रहा है। बोर्ड के सचिव डा. डीके मथेला ने बताया परीक्षाफल की घोषणा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति चंद्र सिंह ग्वाल करेंगे। अकंपत्र भी सभी स्कूलों में हफ्तेभर में भेज दिए जाएंगे। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 10 जून तक सभी छात्रों को रिजल्ट उपलब्ध कराने के आदेश का अनुपालन किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा इस बार…
Read Moreबांग्लादेश का शानदार आगाज
देहरादून। एनबीसीए बांग्लादेश ने बीएसएनएल को 121 रन की करारी शिकस्त देकर 31वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। दूसरे मैच में एयर इंडिया ने आईओसीएल को पांच विकेट से हराया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की तरफ से शनिवार को रेंजर्स कालेज मैदान पर खेले गए मैच में विदेशी टीम एनबीसीए बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर 254 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शैकात अली ने 45 और लिटोन गास ने 22 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। वनडाउन आए मौ. मिथुन ने भी अच्छे हाथ…
Read Moreस्कूलों के कोटिकरण से पहले ही विरोध
देहरादून। शिक्षकों के तबादलों को लेकर स्कूलों के कोटिकरण का फाइनल निर्धारण होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि चकराता और सहसपुर के कुछ स्कूलों के अंकों से छेड़छाड़ कर इन स्कूलों को अधिक अंक देकर सुविधाजनक दर्शाया गया है, जिससे वर्षों से सुगम स्कूलों में आने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को निराश होना पड़ेगा। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों की सड़क से गलत दूरी दर्शाई गई थी, जिसे ठीक किया गया है। शिक्षकों के…
Read Moreश्रीदेव सुमन के नाम डाक टिकट को भेजेंगे प्रस्ताव
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए सूबे की सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। जौल गांव में सुमन की आदमकद मूर्ति की स्थापना की जाएगी। राजीव गांधी सहासिक खेल अकादमी टिहरीवासियों के लिए रोजगार का जरिया बनेगा। केंद्रीय योजना आयोग ने झील को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को मदद का भरोसा दिलाया है। डीपीआर तैयार कर केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जौल गांव में श्रीदेव सुमन के 99वें जन्म दिवस पर श्रीदेव सुमन स्मृति समिति और श्रीदेव सुमन…
Read More