
रुड़की। बुचड़ी फाटक पर जूस काउंटर के नीचे संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा कालोनी निवासी भूपेंद्र (23)19 मई को लापता हो गया था। 20 मई की सुबह उसका शव बुचड़ी गांव में एक जूस काउंटर के नीचे से बरामद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि कालोनी के ही कुछ युवकाें ने उसे बिगाड़ा है। परिजनों ने आरोपी युवकों की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने दुर्गा कालोनी निवासी चार युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। सभी युवकों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये युवक भूपेंद्र के साथ रहते थे। पुलिस सूत्रों की माने तो ये युवक नशा करते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेपी जुयाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
