उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार भी 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा रहा है। बोर्ड के सचिव डा. डीके मथेला ने बताया परीक्षाफल की घोषणा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति चंद्र सिंह ग्वाल करेंगे। अकंपत्र भी सभी स्कूलों में हफ्तेभर में भेज दिए जाएंगे। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 10 जून तक सभी छात्रों को रिजल्ट उपलब्ध कराने के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा इस बार चार मार्च से 22 मार्च के बीच संपन्न हुई थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब 3.15 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे थे जिसमें से 308981 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 1,76,333 हाईस्कूल और 1,32,648 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षार्थी रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूबीएसई.जीओवी.इन और अमर उजाला की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.अमर उजाला.कॉम पर भी देख सकते हैं।

Related posts