एसओजी ने पकड़ा नंबर दो का माल

बागेश्वर। पुलिस की एसओजी टीम ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के पांच व्यवसायियों से बगैर सेल टैक्स दिए नंबर दो का माल बरामद किया। यह माल वे यहां सेल लगाकर बेचने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए सामान को सेल टैक्स अधिकारी को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है।
एसओजी प्रभारी संदीप देशवाल ने बताया कि टीम नुमाइशखेत में लोगों के सत्यापन करने गई थी। यहां किराए के एक कमरे में कुछ व्यवसायी रह रहे थे। पूछताछ करने पर उनके पास से बगैर सेल टैक्स भुगतान के नंबर दो का सामान पकड़ा गया। पकड़े गए सामान में कपड़े, आयरन, जूसर, मिक्सर आदि शामिल है। पूछताछ करने पर सेेल टैक्स चोरी का मामला सामने आया। व्यवसायियों का मुखिया जावेद अख्तर पुत्र सुखरन अली ग्राम कुरना, तहसील बुढ़ना जिला मुजफ्फरनगर है। इसके अलावा इसी गांव के शौकीन अली पुत्र आशिफ अली, सद्दाम पुत्र मुस्ताक, अल्लारख्खा पुत्र रइश और सोनू कुमार पुत्र ब्रह्म कुमार भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े माल की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। पुलिस ने मामला सेल टैक्स विभाग के हवाले कर दिया। इधर सेल टैक्स अधिकारी डीएस धपवाल ने बताया कि सोमवार को पकड़े गए माल की वास्तविक कीमत निकाली जाएगी। जिसमें 40 प्रतिशत तक टैक्स वसूला जाएगा।

Related posts